न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के ये 10 शहर करते हैं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित, आप भी बनाएं यहां घूमने का प्लान

देशभर में घूमने के लिहाज से देखा जाए तो पंजाब राज्य एक समृद्ध जगह हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, खानपान, धार्मिक स्थल आदि सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। त्याग और बलिदान के लिए जाने वाला पंजाब पर्यटन में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 8:46:27

पंजाब के ये 10 शहर करते हैं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित, आप भी बनाएं यहां घूमने का प्लान

देशभर में घूमने के लिहाज से देखा जाए तो पंजाब राज्य एक समृद्ध जगह हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, खानपान, धार्मिक स्थल आदि सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। त्याग और बलिदान के लिए जाने वाला पंजाब पर्यटन में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। पंजाब में देखने लायक सैकड़ों टूरिज्म स्पॉट है। देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल यहां पहुंचते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पंजाब के कुछ प्रमुख शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खूबसूरती और पर्यटन स्थल इन्हें विशेष बनाते है। आइये जानते हैं पंजाब के इन बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में...

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

अमृतसर

अमृतसर ऐसा शहर है जहां पर दिन की शुरुआत गुरुद्वारों के आध्यात्मिक प्रार्थना के साथ होती है। अमृतसर में हरमिंदर साहिब के नाम से इस मशहूर स्वर्ण मंदिर में हर साल लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह सिख धर्म का आध्यात्मिक औऱ सांस्कृतिक केंद्र है। यहां पर बैशाखी त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साथ ही यह शहर भारतीय इतिहास में दुखद घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड और बाघा बॉर्डर के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा अमृतसर शॉपिंग के लिए भी भी फेमस है, यहां के हॉल बाजार में आप एक से बढ़कर एक पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप पंजाब घूमने की योजना बना रहे हैं तो अमृतसर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

जलंधर

जलंधर में कई ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक महत्व वाले स्थल स्थित हैं। प्राचीन समय में यह ऐतिहासिक शहर सिंधु घाटी सभ्यता का एक हिस्सा था। यहां आप शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह संग्रहालय, तुलसी मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, देवी तालाब मंदिर, इमाम नासिर मस्जिद, , सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कंपनी बाग, रंगला पंजाब हवेली और शीतला मंदिर जैसे स्थलों की सैर कर सकते हैं।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

मोहाली

मोहाली पंजाब का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है इस शहर का नाम गुरु गोविंद सिंह के बेटे साहिबजादा अजीत सिंह के नाम पर पड़ा जिसके कारण इस शहर को S।A।S। नगर भी कहा जाता है। ट्राइसिटी मोहाली चंडीगढ़ पंचकूला के नाम से प्रसिद्ध मोहाली शहर को आईटी उद्योग का केंद्र माना जाता है इसके अलावा इस शहर की पहचान प्राचीन विरासत के रूप में भी की जाती है। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रसिद्ध मोहाली अपने शहरी बुनियादी ढांचे के लिए भी जाना जाता है। छतबीर चिड़ियाघर, सुखना वन्य जीव अभ्यारण, गुरुद्वारा अंब साहिब, नाडा साहिब, मतौरझील, रॉक गार्डन, सुखना झील, मनसा देवी मंदिर यहां के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में शामिल है।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

चंडीगढ़

चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो पंजाब के साथ हरियाणा की भी राजधानी है। चंडीगढ़ को सपनों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी मासूमियत और खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षिक करता है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इस शहर का मौसम हमेशा अनुकूल बना रहता है। यहां पर आप कई पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। चंडीगढ़ का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल रोज गार्डन है, जो अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर लगभग 825 किस्म के फूल और 32500 तरह के पेड़ उपलब्ध हैं। इस गार्डन को जाकिर हुसैन गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यहां पर फन सिटी और रॉक गार्डन जैसी घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

पठानकोट

इस स्थान को महाभारत कालीन माना जाता है। कहा जाता है कि इस स्थान पर पांडवों ने अज्ञातवास के समय विश्राम किया था। यहां पर आप रणजीत सिंह बांध, नूरपुर किला, शाहपुर कंडी का किला, जुगियाल टाउनशिप, काली माता मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर आशापूर्णी मंदिर, हाइड्रोलिक रिसर्च स्टेशन मलिकपुर, डलहौजी, चिन्मयी मंदिर आदि स्थानों को देख सकते हो।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

सरहिंद

सरहिंद शहर को दुनिया में सिख धर्म का सबसे पवित्र शहर माना जाता है लुधियाना, अंबाला के बीच स्थित सरहिंद को हिंदुस्तान का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इस शहर को सिखों की विजय और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है चार दीवारों से घिरा हुआ यह शहर क्रमशः दीवान टोडरमल, नवाब शेर मोहम्मद खान, बाबा बंदा बहादुर और बाबा मोती राम मेहरा को समर्पित है अपनी सांस्कृतिक विविधता और धर्मनिरपेक्षता को प्रदर्शित करने वाला पंजाब का यह शहर संघोल, माता चक्रेश्वरी देवी जैन मंदिर, आम खास बाग, फ्लोटिंग रेस्तरां और कई अन्य ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

लुधियाना

यदि आप पंजाब घूमने की योजना बना रहे हैं तो लुधियाना को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करे। यह पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। सतलज नदी के किनारे स्थित यह शहर अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर घूमने के लिए लोधी किला, महाराजा रणजीत सिंह वॉल म्यूजियम, टाइगर जू, फिल्लौर गार्डन, नेहरू गार्डन जैसे शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

पटियाला

इसके नाम से ही एक पैग प्रसिद्ध है। यहां पर राजपूत और मुगल शासकों के स्मारकों को देखा जा सकता है। साथ ही प्राचीन कोठियां, पटियाला का मोती बाग, शीश महल, रंग महल, लाहौरी गेट, समाना गेट, नाभा गेट, रनबास, किला बहादुर गढ़, किला मुबारक परिसर, काली मंदिर, बराहरि उद्यान, लक्ष्मण झूला, दुख निवारण साहिब आदि कई दर्शनीय और मनमोहक स्थल हैं।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

फरीदकोट

फरीदकोट पंजाब का एक ऐसा शहर है जो प्राचीन किलों और गुरुद्वारों का घर कहलाता है। ऐतिहासिक और शाही शहर के रूप में विख्यात फरीदकोट सतलुज गंगा के मैदान पर स्थित है। बाबा फरीद के नाम पर विख्यात यह शहर सूफी संतों की तीर्थ नगरी रही है। दक्षिण -पश्चिम पंजाब में स्थित फरीदकोट में राजमहल, दरबार गंज, किला मुबारक, बाबा फरीद और गुरुद्वारा गोदरी मुख्य पर्यटक स्थल हैं।

punjab tourist attractions,best places to visit in punjab,top tourist spots in punjab,iconic landmarks of punjab,must-see places in punjab,punjab travel destinations,cultural sites in punjab,historical attractions of punjab,tourist highlights in punjab,explore punjab famous sites

कपूरथला

यह पंजाब का प्रसिद्ध शहर औऱ पर्यटन स्थल का एक आकर्षक स्थल है। यहां पर आप महाराजा जगजीत सिंह महल, जगजीत सिंह क्लब, कांजलि वेटलैंड और शालीमार गार्डन के शानदार दृश्य का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कांजली वेटलैंड अमृतसर से 68 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह प्रेमी जोड़ों के घूमने के लिए भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान

20 अक्टूबर को 5 घंटे बंद रहेगा तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मंदिर की परंपरा के लिए रोकी जाएंगी उड़ानें

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव, हर विधानसभा सीट का हिसाब जुटा रही सपा

75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप