न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1100 वर्ष पुराना है जबलपुर में स्थापित महालक्ष्मी मंदिर, दिन में तीन बार रूप बदलती हैं मां

दिवाली के दिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1100 वर्ष पुरानी महालक्ष्मी मंदिर में 24 घंटे का विशेष अनुष्ठान होता है। इस मंदिर में तांत्रिक साधना करने लोग पहुंचते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 1:24:39

1100 वर्ष पुराना है जबलपुर में स्थापित महालक्ष्मी मंदिर, दिन में तीन बार रूप बदलती हैं मां

दिवाली के दिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1100 वर्ष पुरानी महालक्ष्मी मंदिर में 24 घंटे का विशेष अनुष्ठान होता है। इस मंदिर में तांत्रिक साधना करने लोग पहुंचते हैं। सूर्य की पहली किरण मां के चरणों को छूती हैं। मां का ऐसा रूप है कि 24 घंटे में तीन बार रूप बदलती हैं। सुबह सफेद, दोपहर में पीली तो शाम को नीली हो जाती हैं।

जबलपुर में अधारताल तालाब के पास पचमठा मंदिर के नाम से भी इसकी प्रसिद्धि है। पांच गुम्बद की रचना के आधार पर इस मंदिर को पचमठा मंदिर कहा जाता है। अधारताल तालाब की गहराई में एक मंदिर है। इस मंदिर के नीचे एक तलघर है, लेकिन इसे सैकड़ों साल पहले ही बंद किया जा चुका है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार को यहां पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह वर्गाकार मंदिर अधिष्ठान पर निर्मित है इसके चारों दिखों में अर्धमंडप है।

mahalaxmi temple established in jabalpur,goddess lakshmi changes three times,1100 years old mahalaxmi temple

गर्भगृह के चारों ओर परिक्रमा पथ बना है। दीवारों पर बने आलों में योगनियां बनी हैं। मंदिर का द्वार अत्यंत अलंकृत है। सबसे नीचे योगी और उसके दोनों ओर सिंह की आकृतियां हैं। द्वार के एक ओर अनुचर और भक्तों के साथ गंगा और दूसरी ओर यमुना का अंकन है, जो गजपीठ पर खड़ी हैं। उसके ऊपर चार द्वारशाखाओें से प्रथम और अंतिम पर पुष्पवल्लरी, बीच में दोनों शाखाओं पर विभिन्न मुद्रोओं में भक्त और युगल की आकृतियां बनी हैं। इसे नीचे से भारवाहक साधे हुए हैं। ललाटबिम्ब पर महालक्ष्मी, मालाधारी गंधर्व, नवग्रह, गजव्याल आदि बने हैं। सबसे ऊपर हनुमान, सरस्वती, गणपति, योगी और युगल आदि की आकृतियां बनी हैं। इस मंदिर की यह विशिष्टता और बनावट जबलपुर के किसी और मंदिर में नहीं दिखाई देती है।

मंदिर का निर्माण श्रीयंत्र के आधार पर हुआ

इस मंदिर का निर्माण श्रीयंत्र के आधार पर हुआ है। इसके चार दरवाजे हैं, जो चारों दिशाओं में बने हैं। अंदर गर्भगृभ में गुम्बद में विष्णु चक्र बना है। मंदिर अष्टकमल पर विराजमान हैं। 12 राशियों को प्रदर्शित करते हुए खंभे बने हैं। 9 ग्रह विराजमान हैं। दरवाजे में गज और योगनियां बनी हैं। मंदिर के चारों ओर योगनियां बनी हैं, जिसे औरंगजेब की सेना ने खंडित कर दिया।

सम्राट औरंगजेब की क्रूरता झेली है इस मंदिर में

इस मंदिर ने भी मुगल सम्राट औरंगजेब की क्रूरता झेली है। हालांकि मंदिर के अंदर की मां लक्ष्मी की मूर्ति को वह कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया। लोगों का कहना हैं कि इस मंदिर के नीचे अपार धन संपदा है। इसकी रक्षा यहां विषैले सर्प करते हैं।

दिवाली के दिन 24 घंटे होती है पूजा

दिवाली में सुबह 4 बजे मां लक्ष्मी का दूध, दही, इत्र, पचगव्य आदि से महाभिषेक किया जाता है। सुबह 7 बजे तक ये चलता है। इसके बाद मां का श्रृंगार होता है। दोपहर में आरती की जाती है। रात में एक बजे पंचमेवा से पूजन किया जाता है। कुबेर जी की भी पूजा की जाती है। इसके बाद मां लक्ष्मी को आहूतियां दी जाती है। इस दौरान विशेष पाठ किए जाते हैं। मंत्र, यंत्र सिद्ध किया जाता है। इस मंदिर में किया गया एक माला से हजार माला की सिद्धि मिलती है। यह साधना का केंद्र माना जाता है। यहां आने वालों को अपार शांति मिलती है। दीवाली के दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे तक अनुष्ठान चलते रहते हैं। हर शुक्रवार को मां के मंदिर में विशेष पूजन किया जाता है।

दीवाली की रात पट बंद नहीं होते

मंदिर में हर शुक्रवार विशेष भीड़ रहती है। कहा जाता है कि सात शुकवार यहां पर आकर मां लक्ष्मी के दर्शन कर लिए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो जाती है। मंदिर के कपाट केवल रात को छोड़ कर हर समय खुले रहते हैं। सिर्फ दीवाली की रात पट बंद नहीं होते। पूरे क्षेत्र के लोग यहां दीपक रखने आते हैं। आधी रात होने तक पूरा मंदिर दीपकों की रोशनी में दमक उठता है।

22 सालों से जल रही है अखंड ज्योति

इस मंदिर में 22 सालों से अखंड ज्योति जल रही है। इस मंदिर को गोंडवाना रानी दुर्गावती के विशेष दीवान अधार सिंह ने संवारा था। यह मंदिर एक जमाने में पूरे देश के तांत्रिकों के लिए साधना का विशेष केन्द्र हुआ करता था। भक्तों का कहना है कि दिवाली के दिन मां अपना रूप बदलती रहती हैं। सुबह सफेद, दोपहर में पीली तो शाम को नीली हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार