Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद देश की इन 8 जगहों का कर सकते हैं हनीमून डेस्टिनेशन के लिए चुनाव

शादियों का सीजन जारी हैं और अगले कुछ दिनों में कई लोग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी करने के बाद लोग अपने हनीमून की प्लानिंग करते हैं जहां उनके बीच और नजदीकियां आ जाती हैं। ऐसे में हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता हैं जो ऐसी जगह होनी चाहिए जो रोमांस को बढ़ावा दे

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 5:55:57

शादी के बाद देश की इन 8 जगहों का कर सकते हैं हनीमून डेस्टिनेशन के लिए चुनाव

शादियों का सीजन जारी हैं और अगले कुछ दिनों में कई लोग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी करने के बाद लोग अपने हनीमून की प्लानिंग करते हैं जहां उनके बीच और नजदीकियां आ जाती हैं। ऐसे में हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता हैं जो ऐसी जगह होनी चाहिए जो रोमांस को बढ़ावा दे। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो सबसे फेमस और बजट फ्रेंडली हैं और हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर परफेक्ट ऑप्शन हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide उत्तराखंड

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए उत्तराखंड हमेशा से एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट माना जाता रहा है। अगर आप बजट में किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड बेस्ट है। यहां नैनीताल से लेकर बर्फ की चादर में ढका औली अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन में गिने जाते हैं। औली में आप जिप लाइन, ट्रेकिंग, स्कीइंग जैसी एक्विटीज का भी लुत्फ ले सकेंगे। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide गोवा

अगर आप स्टाइलिश अंदाज में हनीमून सेलिब्रेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो गोवा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ताड़ के पेड़ों से घिरे बीच, प्राचीन चर्च और पानी पर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज गोवा की पहचान हैं। गोवा में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए कई बीच हैं जिन्हें आप अपने टेस्ट के हिसाब से चुन सकते हैं। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide राजस्थान

अगर आप एक रॉयल हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो राजस्थान एकमात्र विकल्प है। लेक क्रूज से लेकर रेगिस्तान में ऊंट की सवारी तक इस जगह पर वो सब कुछ है जो आपके हनीमून को रोमांटिक और रॉयल बना देगा। अक्टूबर से फरवरी के बीच आप यहां कभी भी जा सकते हैं। यहा जैसलमेर, उदयरपुर, माउंटआबु जैसी कई शानदार जगहें हैं जहां आप हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide केरल

केरल को पूर्व का वेनिस कहा जाता है। इस खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन पर पूरे साल भारतीय और विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां पानी पर बहते हाउसबोट का लुत्फ उठाने दूर-दराज से लोग आते हैं। केरल में यह एडवेंचर अलेप्पी में होता है। इसके अलावा आप यहां चाय के बागान, पर्वत और कई खूबसूरत नजारे देख सकेंगे। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide जम्मू कश्मीर

अगर आप दिल्ली-एनसीआर के नजदीक ही किसी अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो जम्मू-कश्मीर एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग ऐसे लव बर्ड्स के लिए बड़ी फेमस जगह है। बर्फ की चादर से ढके ऊंचे पहाड़, मुगल गार्डन और हरी-भरी घाटियां यहां आकर्षण का मुख्य केंद्र है। सर्दियों के मौसम में आपको यहां स्नो फॉल के बीच रोमांच करने का मौका भी मिलेगा। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में वो सारी खूबियां हैं जिनका लुत्फ उठाने के लिए लोग स्विट्जलैंड जाते हैं। हरी-भरी घाटियां, बर्फ से ढकी चोटियां और वादियों के बीच रोमांस का लुत्फ आप हिमाचल प्रदेश में भी उठा सकते हैं। अगर ठंड के मौसम में बजट में स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश अच्छी जगह है। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide दार्जिलिंग

दार्जिलिंग दुनिया के टॉप क्लास हिल स्टेशनों में गिना जाता है। आप चाहें तो बेहद कम खर्च में अपना हनीमून यहां सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां आप सिंगामड़ी रोपवे, टाइगर हिल्स, टॉय ट्रेन के साथ-साथ हरे-भरे इलाकों और चाय के खूबसूरत बागानों की सैर कर सकते हैं। सर्दियों के दिनों में दार्जिलिंग की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। honeymoon destination,honeymoon destination in india,honeymoon places in india,holidays,travel,travel guide कर्नाटक

अपनी खूबसूरती के लिए कर्नाटक भी टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। कर्नाटक के कुर्ग को भारत का 'स्कॉटलैंड' भी कहते हैं। ये हिल स्टेशन हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सूर्यास्त के वक्त यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इसके अलावा आप यहां मैसूर, हम्पी, कुनूर, ऊटी और उडुपी जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका