न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

भारत जैसे विशाल देश में विविधताओं से भरी जगहें हैं जिसके चलते यहां पर्यटन का अपना अलग ही मजा हैं। देश की कुछ जगहें तो ऐसी हैं जहां विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता हैं। पर्यटन के लिए प्रसिद्द जगहों में से एक हैं असम का गुवाहाटी शहर की सुंदरता और आश्चर्यजनक पर्यटन में रूचि रखने वाले लाखों लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 10:10:21

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

भारत जैसे विशाल देश में विविधताओं से भरी जगहें हैं जिसके चलते यहां पर्यटन का अपना अलग ही मजा हैं। देश की कुछ जगहें तो ऐसी हैं जहां विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता हैं। पर्यटन के लिए प्रसिद्द जगहों में से एक हैं असम का गुवाहाटी शहर की सुंदरता और आश्चर्यजनक पर्यटन में रूचि रखने वाले लाखों लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह हैं। गुवाहाटी पूर्वी-उत्तर भारत में विशाल ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ हैं। यहां हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ जरूर है, फिर चाहे वो प्रकृति प्रेमी हो या एडवेंचर प्रेमी हो। आज इस कड़ी में हम आपको गुवाहाटी में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जान आपका भी यहां घूमने जाने का मन करने लगेगा। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

कामाख्या मंदिर

कामाख्या मंदिर गुवाहाटी में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थान के रूप में देखा जाता है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर एक अनोखा पर्व अम्बुवाची पर्व मनाया जाता है। यह अम्बुवाची पर्व भगवती सती का रजस्वला पर्व होता है। यह एक प्रचलित धारणा है कि देवी कामाख्या मासिक धर्म चक्र के माध्यम से तीन दिनों के लिए गुजरती है। इसलिए इन तीन दिनों के दौरान, कामाख्या मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं। यह मंदिर न केवल गुवाहाटी में, बल्कि यह स्थान असम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर गुवाहाटी का सबसे शानदार दर्शानियों स्थलों में से एक है और इसकी स्थापना 1966 में गुवाहाटी का न्यूयॉर्क शहर में किया गया है। यह मंदिर को इस्कॉन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर द कृष्णा चेतना के द्वारा स्थापित किया गया है। इस मंदिर का खासियत बात यह है की इसकी मुख्य मान्यता श्री मद भागवत गीता से संबधित है। इस्कॉन मंदिर हरे भरे पेड़ पौधे से घेरा हुआ है जो इस्कॉन मंदिर का सुंदरता को और ज़्यादा बढ़ा देता है।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

असम स्टेट म्यूजियम

अगर आप असम के गुवाहाटी शहर में हैं तो आपको इस म्यूजियम का दौरा एक बार अवश्य करना चाहिए। असम राज्य संग्रहालय, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह अपने अनोखे प्रदर्शनों के माध्यम से स्थानीय इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। अगर आप असम के लोकल लाइफस्टाइल को बेहद करीब से देखना चाहती हैं, जो आपको इस म्यूजियम में जरूरर जाना चाहिए। यह गुवाहाटी के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है। इसका निर्माण 1940 में किया गया था और इसमें अलग-अलग गैलरी हैं-जैसे कि आइकनोग्राफी, पुरातत्व और एपिग्राफी। म्यूजियम के अंदर प्रदर्शनी के रूप में मूर्तियां, आदिवासी कलाकृतियां और कपड़े रखे गए हैं। यह पर रखी सूर्या की मूर्तियां प्रमुख आकर्षण है, जो 5 वीं और 12 वीं शताब्दी के बीच के समय की है।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

हाजो

गुवाहाटी से 36 किमी की दूरी पर ब्रह्मपुत्र के तट पर स्थित एक प्राचीन तीर्थस्थल हाजो है। यह तीर्थस्थल तीन प्रमुख धर्मों - हिंदू, मुस्लिम और बौद्धों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह स्थान दुर्गा, विष्णु, शिव, बुद्ध के अलावा प्रमुख मुस्लिम संतो को समर्पित हैं। इस तीर्थस्थल का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हयग्रीव माधव मंदिर है। ये मंदिर हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है, और ऐसा माना जाता है कि बुद्ध ने इस स्थल पर यहां निर्वाण प्राप्त किया था। मुसलमानों के बीच, पोवा मक्का मस्जिद एक लोकप्रिय पूजा स्थल है।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

उमानंद मंदिर

गुवाहाटी के दर्शनीय स्थलों की सूची इस मंदिर के बिना पूरी नहीं होगी। कामाख्या मंदिर के बाद गुवाहाटी में उमानंद मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिर (बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल) है और गुवाहाटी शहर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह हिंदू भगवान, शिव को समर्पित है और पीकॉक आइलैंड में स्थित है, जो ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा है। एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान होने के नाते, आप हमेशा भक्तों को चारों ओर पाएंगे, लेकिन शिवरात्रि के त्योहार के दौरान एक विशेष आकर्षण है। यह मंदिर 1694 ई में राजा गदाधर सिंह द्वारा बनवाया गया था। हालांकि 1897 में, भूकंप के कारण मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका बाद में एक स्थानीय व्यापारी द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया था।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

फैंसी बाजार

गुवाहाटी में घूमने के लिए यह सबसे अच्छा और खूबसूरत बाजार है जिसे चांदनी चौक के नाम से भी जाना जाता है। असम रेशम और क्षेत्रीय भोजन के लिए शहर के सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है। हर समय स्थानीय लोगों और गुवाहाटी घूमने आने वाले पर्यटकों का इस बाजार में बोहत भीड़ रहता है। इस फैंसी बाजार में कई छोटी बड़ी दुकान , स्टोल , जूते , ज्वैलरी आदि देखने को मिलेगा। इसके अलावा स्वादिष्ट स्थानीय स्ट्रीट फूड के साथ भी आपको खाने को मिलेगा। फैंसी बाजार का प्रवेश समय सुबह 10:00 बजे से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है और इस बाज़ार में प्रवेश करने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

नेहरू पार्क

अगर आप फैमिली के साथ गुवाहाटी में हैं तो नेहरू पार्क घूमने के लिए एकदम सही जगह है। खासतौर से, बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी क्योंकि उन्हें अलग-अलग झूलों की सवारी करने का मौका मिलेगा। पार्क के अंदर मुख्य आकर्षण मूर्तियां हैं जो ओजापाली, देवधनी, बिहू और बोर ताल जैसे विभिन्न नृत्यों को दर्शाती हैं। इसके अलावा, आपके पास एक ओपन-एयर थिएटर भी है, जिसमें आप स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शन देख सकती हैं। वैसे यह गुवाहाटी में कपल्स के लिए घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है गुवाहाटी की ये 8 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

पोबितोरा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

गुवाहाटी में आपको वन्य जीवों की झलक भी देखने को मिलेगी। गुवाहाटी में जू के अलावा पोबितोरा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी भी स्थित है। यह गुवाहाटी से 30 किमी दूर स्थित है और वास्तविक वन्यजीव का अनुभव करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है। 38 किमी के क्षेत्र में फैले, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में एक समृद्ध जैव विविधता है। यह स्थान मुख्य रूप से भारतीय एक-सींग वाले गैंडों के लिए घर होने के लिए जाना जाता है। यहां लगभग 2000 प्रवासी पक्षी और सरीसृप हैं। यह यात्रियों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला गुवाहाटी पर्यटन स्थल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन