Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रहस्यों से भरी हैं गोलकोंडा किले की हैरान कर देने वाली ये बातें...

गोलकोंडा किला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित है। किला 1143 का है, जब इसे कुतुब शाही राजवंश द्वारा बनवाया गया था।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 9:41:19

रहस्यों से भरी हैं गोलकोंडा किले की हैरान कर देने वाली ये बातें...

गोलकोंडा किला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित है। किला 1143 का है, जब इसे कुतुब शाही राजवंश द्वारा बनवाया गया था। ऐतिहासिक गोलकोंडा किले का नाम एक तेलुगु शब्द 'गोल्ला कोंडा' से लिया गया है जिसका अर्थ है चरवाहा। प्रारंभ में यह एक मिट्टी का किला था लेकिन बाद में कुतुब शाही राजवंश के दौरान ग्रेनाइट में बदल दिया गया। गोलकोंडा किला हैदराबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह किला देश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक हुसैन सागर झील से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस क्षेत्र के सबसे संरक्षित स्मारकों में से एक है।इस किले के बारे में और भी कई दिलचस्प बातें हैं जो हमें और आपको नहीं मालूम होंगी। आईये इससे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों को जानें।
golconda fort telangana,golconda fort hyderabad,golconda fort history,golconda fort tourist guide,visiting golconda fort,golconda fort timings,golconda fort light and sound show,golconda fort architecture,golconda fort attractions,famous forts in telangana,golconda fort tour packages,golconda fort entry fee,golconda fort location,golconda fort photos,golconda fort facts,best time to visit golconda fort,golconda fort history and legends,golconda fort events,golconda fort ticket prices,golconda fort heritage site फोर्ट के सीक्रेट टनल्स

ऐसा माना जाता है कि इस किले में कुछ गुप्त सुरंग हैं, जो दरबार हॉल से शुरू होती है और हिल के बॉटम तक एक महल तक जाती है। कहा जाता है कि यह बचने के मार्ग के रूप में बनाई गई थी, लेकिन इसे कोई ढूंढ नहीं पाया है।

इतिहास

इस किले के निर्माण से एक रोचक इतिहास जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि एक दिन एक चरवाहे लड़के को पहाड़ी पर एक मूर्ति मिली। जब उस मूर्ति की सूचना तत्कालीन शासक काकतिया राजा को मिली तो उन्होंने उसे पवित्र स्थान मानकर उसके चारों ओर मिट्टी का एक किला बनवा दिया, जिसे आज गोलकोंडा किला के नाम से जाना जाता है।
golconda fort telangana,golconda fort hyderabad,golconda fort history,golconda fort tourist guide,visiting golconda fort,golconda fort timings,golconda fort light and sound show,golconda fort architecture,golconda fort attractions,famous forts in telangana,golconda fort tour packages,golconda fort entry fee,golconda fort location,golconda fort photos,golconda fort facts,best time to visit golconda fort,golconda fort history and legends,golconda fort events,golconda fort ticket prices,golconda fort heritage site भारत के दक्षिण में है ये किला

भारत के दक्षिण में बना यह किला 1518-1687 के बीच गोलकुंडा के कुतब शाही साम्राज्य की मध्यकालीन सल्तनत की राजधानी था। गोलकुंडा किला हैदराबाद के दक्षिण में 11 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यह भारत के तेलंगना राज्य में आता है। यह प्राचीन और प्रसिद्ध किला है। पूरी दुनिया में ये किला इसलिये भी प्रसिद्ध था क्योकि यहां से कई बेशकीमती चीजे मिली थी जैसे कोहिनूर हीरा, होप डायमंड, नसाक डायमंड और नूर-अल-एन आदि। हालाकि अब ये दक्षिणी भारत में, हैदराबाद नगर के पास एक दुर्ग तथा ध्वस्त नगर के रूप में ही शेष है।

अमेरिका में तीन जगह के नाम इससे प्रेरित

संयुक्त राज अमेरिका में गोलकोंडा नाम से ही तीन जगहों के नाम पड़े हैं- एरिजोना, इलिनोइस और नेवादा में, एरिजोना और नेवादा के माइनिंग टाउन को गोलकोंडा टाउन के नाम से जाना जाता है। हालांकि अब एरिजोना और नेवादा के टाउन घोस्ट टाउन के नाम से जाने जाते हैं। वहीं हैदराबाद की तरह दिखने वाले इलिनोइस में सराहविले टाउन को 1817 में गोलकोंडा नाम दिया गया था। golconda fort telangana,golconda fort hyderabad,golconda fort history,golconda fort tourist guide,visiting golconda fort,golconda fort timings,golconda fort light and sound show,golconda fort architecture,golconda fort attractions,famous forts in telangana,golconda fort tour packages,golconda fort entry fee,golconda fort location,golconda fort photos,golconda fort facts,best time to visit golconda fort,golconda fort history and legends,golconda fort events,golconda fort ticket prices,golconda fort heritage site दरबार हॉल

इस किले की शानदार भव्यता का अंदाजा आप यहां का दरबार हॉल देख कर ही लगा सकते हैं, जो हैदराबाद और सिकंदराबाद के दोनों शहरों को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। यहां पहुंचने के लिए एक हजार सीढियां चढ़नी पड़ती हैं।

सबसे ऊपर है महाकाली का मंदिर

गोलकोंडा के सबसे ऊपर श्री जगदम्बा महा मंदिर स्थित है। राजा - इब्राहिम कुली कुतुब शाह अपनी प्रजा के बीच इतना लोकप्रिय था कि उसे हिंदुओं द्वारा मलकाभिराम कहा जाता था। यहां बोनालू उत्सव मनाने के बाद पूरे शहर में इस उत्सव को मनाया जाता है। golconda fort telangana,golconda fort hyderabad,golconda fort history,golconda fort tourist guide,visiting golconda fort,golconda fort timings,golconda fort light and sound show,golconda fort architecture,golconda fort attractions,famous forts in telangana,golconda fort tour packages,golconda fort entry fee,golconda fort location,golconda fort photos,golconda fort facts,best time to visit golconda fort,golconda fort history and legends,golconda fort events,golconda fort ticket prices,golconda fort heritage site रहस्य

इस किले का सबसे बड़ा रहस्य ये है कि इसे इस तरह बनाया गया है कि जब कोई किले के तल पर ताली बजाता है तो उसकी आवाज बाला हिस्सार गेट से गूंजते हुए पूरे किले में सुनाई देती है। इस जगह को 'तालिया मंडप' या आधुनिक ध्वनि अलार्म भी कहा जाता है।

400 साल पुराना पेड़

इस किले के अंदर ही एक बहुत पुराना अफ्रीकी बाओबाब पेड़ है, जो 400 साल पुराना है। कहा जाता है कि इस पेड़ को कुछ अरेबियन ट्रेडर्स ने सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह को तोहफे में दिया था। स्थानीय लोग इसे हथियां का झाड़ कहते हैं।

रहस्यमय सुरंग

ऐसा माना जाता है कि किले में एक रहस्यमय सुरंग भी है, जो किले के सबसे निचले भाग से होकर किले के बाहर निकलती है। कहा जाता है कि इस सुरंग को आपातकालीन स्थिति में शाही परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर पहुंचाने के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब तक इस सुरंग का कुछ पता नहीं चल पाया है।

फेमस लाइट एंड साउंड शो

गोलकोंडा फोर्ट हैदराबाद शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यहां होने वाला लाइट एंड साउंड शो तीन-तीन भाषाओं में होता है- अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू। इस शो में हैदराबाद के इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। गोलकोंडा फोर्ट सुबह 9 बजे से शाम के 5।30 बजे तक खुला रहता है। फोर्ट के इस साउंड एंड लाइट शो का प्रवेश शुल्क 130 रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
बेंगलुरु टेक समिट आज से शुरू, 65 से ज्यादा देशों के 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
बेंगलुरु टेक समिट आज से शुरू, 65 से ज्यादा देशों के 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
चीन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले क्वाड नेताओं का मंथन, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
चीन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले क्वाड नेताओं का मंथन, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर
astrology