न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन के सफ़र का मजा बढ़ाता हैं इन स्टेशन का खाना, रेस्टोरेंट से भी कई ज्यादा स्वादिष्ट

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने स्पेशल खानपान के लिए जाने जाते हैं। यहां का जायका लेने के बाद आप यहां कभी भी रेस्टोरेंट जाना पसंद ही नहीं करेंगे। अगर आपको इन रेलवे स्टेशन पर जाने का मौका मिलेगा तो यहां खाने का लुत्फ लेना बिल्कुल मत भूलिएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 3:12:00

ट्रेन के सफ़र का मजा बढ़ाता हैं इन स्टेशन का खाना, रेस्टोरेंट से भी कई ज्यादा स्वादिष्ट

हर दिन भारत के लाखों लोग ट्रेन से सफ़र करते हैं और अपने गंतव्य की ओर पहुंचते हैं। ट्रेन से यात्रा करना कुछ लोगों के लिए रोजमर्रा का काम हैं तो कुछ के लिए लाइफटाइम एक्सपीरियंस होता हैं। ट्रेन में सफर का मजा तब और बढ़ जाता हैं जब स्टेशन पर मिलने वाला खाना आपके पेट और जीभ को संतुष्ट कर दें। भारत के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर तरह-तरह के फूड्स खाने का अपना अलग ही मजा है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने स्पेशल खानपान के लिए जाने जाते हैं। यहां का जायका लेने के बाद आप यहां कभी भी रेस्टोरेंट जाना पसंद ही नहीं करेंगे। अगर आपको इन रेलवे स्टेशन पर जाने का मौका मिलेगा तो यहां खाने का लुत्फ लेना बिल्कुल मत भूलिएगा।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

रतलाम रेलवे स्टेशन का पोहा

हर कोई जानता है कि मध्य प्रदेश के लोगों के नाश्ते में ज्यादातर पोहा ही होता है। यही पोहा आपको रतलाम के रेलवे स्टेशन पर भी मिल जाएगा, लेकिन आप ये मत समझियेगा कि स्टेशन का पोहा है तो ऐसा-वैसा होगा। बिल्कुल भी नहीं, यहां का पोहा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। पोहे में डले प्याज को दुकानदार देसी तरीके से बनाते हैं। अगर आप इस स्टेशन से कहीं जा रहे हैं, तो यहां के पोहे को चाय के साथ लेना न भूलें।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

खड़गुर रेलवे स्टेशन का दम आलू

दम आलू का नाम तो सुना ही है। अगर एक बेहतरीन दम आलू खान है तो फिर बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली दम आलू पूरे बंगाल में बेस्ट माना जाता है। बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही आपको एक लजीज खुशबू अपनी ओर खींचेगी। इसका स्वाद बार-बार आपको खाने के लिए आपको मजबूर करेगा। तो अगर आप इस रास्तें से गुज़र रहे है तो फिर कुछ मिनट इधर भी अपना रास्ता मोड़ सकते हैं।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

जालंधर रेलवे स्टेशन के छोले भटूरे

अगर आप जालंधर स्टेशन होते हुए या फिर यहां जा रहे हैं, तो आपको यहां बेस्ट फूड मिलने वाला है। इस रेलवे स्टेशन के पास मिलने वाली छोले-भटूरे बेस्ट में बेस्ट होते हैं। वैसे भी पंजाब अपने खाने-पीने के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। आपको अगर पंजाब के जालंधर स्टेशन से गुजरने का मौका मिले तो यहां के छोले-भटूरे जरूर खाएं। इनको खाने के बाद आपको हर जगह के छोले-भटूरे फीके लगेंगे।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

आबू रोड रेलवे स्टेशन की रबड़ी

अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो ये जगह आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। राजस्थान के आबू रोड में घूमने के लिए चाहे कुछ हो या ना हो, जा शहर का स्टेशन अपनी लाजवाब राबड़ी के लिए जरूर फेमस है। दूध को पकाकर बनाई जाने वाली इस मिठाई को खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आबू रोड स्टेशन पर मिलने वाली रबड़ी का मखमली एहसास हर फूडी को जरूर लेना चाहिए। वैसे बता दें इस स्टेशन की रबड़ी इतनी लोकप्रिय है कि इसको खाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। फिर चाहे इनकी ट्रेन इस स्टेशन से होकर गुजर रही हो या नहीं, रबड़ी की मिठास उन्हें अपनी तरफ खींच ही लाती है। खास बात ये भी है कि इस शानदार डिश को खाने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ती है। आप मात्र 20 रुपए में इस लजीज पकवान का स्वाद ले सकते हैं।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

एर्नाकुलम स्टेशन की पजमपोरी

केरल के एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशन भी खाने के लिए फेमस है। केले से बनने वाली पजमपोरी स्नैक डिश यहां का स्थानीय फूड है। डीप फ्राइड पजमपोरी को आप चटनी और चाय के साथ ले सकते हैं और इस डिश को ट्राई करने की सबसे बेहतरीन जगह एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन है। यह क्रिस्पी,क्रंची और स्वादिष्ट डिश आपको जरूर पसंद आएगी।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

अंबाला जंक्शन का आलू पराठा

पंजाब में आलू पराठा का महत्व एकदम वैसा ही है जैसा कि किसी देश में प्रधानमंत्री को होता है। अब इस लाइन से आप समझ ही गए होंगे कि पंजाबियों के लिए आलू पराठे महत्वपूर्ण से ज्यादा जरूरत बन चुका है। जैसे एक पंजाबी को आप लस्सी से ज्यादा देर तक दूर नहीं रख सकते हैं, ठीक उसी तरह आप पंजाब में होते हुए आलू पराठे को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अंबाला जंक्शन पर वैसे तो आपको तमाम चीजें मिल जाएंगी लेकिन इन सबमें एक चीज जो सबसे खास और स्वादिष्ट होती है वो है यहाँ मिलने वाला आलू का पराठा। मसालेदार आलू से बने इस पराठे को खाकर आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

अजमेर रेलवे स्टेशन की कढ़ी कचौरी

यूं तो राजस्थान का फेवरेट नाश्ता है, कढ़ी कचौरी। लेकिन अजमेर स्टेशन जाने का मौका मिले तो वहां की कढ़ी कचौरी को जरूर टेस्ट करें। अगर आपने पहले से इसका स्वाद लिया है तो आपको इसका टेस्ट अच्छे से मालूम होगा, लेकिन अगर आप पहली पर इसे खा रहे हैं तो पक्का आप जब भी दोबारा जाएंगे तो इसे टेस्ट करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

famous station food to test,holiday,travel,tourism

शोरानूर रेलवे स्टेशन की चिकन बिरयानी

अगर आप सोच रहे हैं कि भारत में सबसे बेस्ट बिरयानी आपको केवल लखनऊ में ही मिल सकती है तो शायद आपने अबतक दक्षिण भारत को अच्छी तरह से जाना नहीं है। बता दें केरल का शोरनूर रेलवे स्टेशन भी चिकन बिरयानी के मामले में किसी से कम नहीं है। लोगों को अक्सर लगता है साउथ आकर वो केवल डोसा, इडली और वाड़ा ही खा सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपको नॉन वेजेटेरियन खाना पसंद है तो आपको केरल के शोरानूर स्टेशन पर भरपूर स्वाद मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!