न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भव्यता और वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं बिड़ला मंदिर, देश की इन 5 जगहों पर है स्थित

भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं जिसमें मंदिरों का भी विशेष स्थान हैं। मंदिरों की बात करें तो अपनी भव्यता के चलते बिड़ला मंदिर बेहद प्रसिद्द हैं जो कि देश के कई शहरों में स्थित हैं। ये मंदिर भारत के मशहूर ब्रांड बिड़ला ग्रुप द्वारा बनवाए गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 7:13:14

भव्यता और वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं बिड़ला मंदिर, देश की इन 5 जगहों पर है स्थित

भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं जिसमें मंदिरों का भी विशेष स्थान हैं। मंदिरों की बात करें तो अपनी भव्यता के चलते बिड़ला मंदिर बेहद प्रसिद्द हैं जो कि देश के कई शहरों में स्थित हैं। ये मंदिर भारत के मशहूर ब्रांड बिड़ला ग्रुप द्वारा बनवाए गए हैं। मुगलकाल के बाद दिल्ली और कोलकाता में एक भी मंदिर नहीं थे जिसका दुख बिड़ला परिवार को हुआ और उन्होंने मंदिर बनवाने शुरू किए। बिड़ला मंदिर अपनी भव्यता और वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हम आपको यहां भारत में स्थित बिड़ला मंदिरों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

famous birla temple in india,birla temple in india

लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली

बिड़ला परिवार ने सबसे पहले दिल्ली में लक्ष्मीनारायण मंदिर बनवाया और मुख्य रूप से यहां इन्हीं की पूजा होती है। साल 1939 में इस मंदिर का निर्माण किया गया था और तब से आज तक लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं। यहां का आकर्षण आपको अपनी तरफ बार-बार खींचेगा और इस मंदिर की खूबसूरती आपको यहां जाने पर ही पता चलेगी। दिल्ली का प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर खूबसूरत मंदिरों में एक होने के साथ-साथ इसलिए भी प्रसिद्ध है, क्योंकि इस मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने किया था। इस मंदिर का निर्माण बालदेव दास बिड़ला और जुगल किशोर बिड़ला द्वारा करवाया गया था इसलिए यह मंदिर बिड़ला मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर मुख्यतः भगवन विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर के साथ ही बने अन्य मंदिर भगवन शिव, कृष्णा और बुद्धा को समर्पित हैं।

famous birla temple in india,birla temple in india

बिड़ला मंदिर, कोलकाता

साल 1996 में कोलकाता के बैलीगुनगी आशुतोष चौधरी एवेन्यु में बिड़ला मंदिर स्थित है। इस मंदिर को साल 1970 में बनाना शुरु किया गया था जो साल 1990 में बनकर तैयार हुआ लेकिन इसकी स्थापना 6 साल बाद हुई। कोलकाता का यह बिड़ला मंदिर मुख्यतः भगवन श्री कृष्णा और राधा को समर्पित है। इस मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित है और वीकेंड पर यहां राधा-कृष्ण की धुन पर सभी भक्त थिरकते हैं। यहां का सुंदर नजारा आपका मन मोह सकता है।

famous birla temple in india,birla temple in india

बिड़ला मंदिर, जयपुर

जयपुर में अन्य खूबसूरत आकर्षणों के साथ बिड़ला मंदिर, जयपुर के अन्य चकित कर देने वाले मंदिरों में से एक है। मोती डंगरी पहाड़ के नीचे स्थापित यह मंदिर मुख्यतः देवी लक्ष्मी नारायण को समर्पित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर की दीवारों पर भगवन बुद्धा, क्राइस्ट, सुकरात और ऐसे ही कई ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की छवि उकेरी गयी हैं। बिड़ला मंदिरों को आधुनिक दृष्टिकोण की तर्ज़ पर बनवाया गया है और ये कई शहरों के मुख्य आकर्षण केंद्रों की तरह प्रसिद्ध हैं।

famous birla temple in india,birla temple in india

जे.के. मंदिर, कानपुर

साल 1960 में कानपुर के सर्वोदय नगर में बने इस मंदिर में शाम के समय का नजारा काफी अद्भुत होता है। इस मंदिर में श्रीराधाकृष्ण की मूर्ति मुख्य रूप से है इनके अलावा सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित है। कानुपर टूरिस्ट प्लेज में जे.के. टेंपल का नाम भी काफी प्रसिद्ध है। सफ़ेद संगमरमर से बना वास्तुकला का यह नमूना कानपूर की एक अनोखी रचना है। अन्य मंदिरों के साथ इस मंदिर का प्रार्थना घर लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। बिड़ला मंदिर कानपूर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

famous birla temple in india,birla temple in india

बिड़ला मंदिर, हैदराबाद

साल 1976 में हैदराबाद के नौबाड़ पहाड़ की ऊंचाईयों पर बिड़ला मंदिर स्थापित किया गया। ये मंदिर में विष्णुजी और लक्ष्मी माता को समर्पित है। यहां पर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं मांगने के अलावा परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए जाते हैं। राजस्थानी, द्रविड़ियन और उत्कल संगमरमर से निर्मित इस मंदिर की खूबसूरती देखने लायक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप