न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल की गोद में बसा हिल स्टेशन हैं डलहौजी, प्राकृतिक खूबसूरती की छटा बिखेरती हैं यहां की ये जगहें

जब भी गर्मियों या मॉनसून में घूमने जाने की बात आती हैं तो किसी हिल स्टेशन को ही पसंद किया जाता हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर किसी का मन मोह लेते है। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं हिमाचल की गोद में बसे हिल स्टेशन डलहौजी की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 11:53:06

हिमाचल की गोद में बसा हिल स्टेशन हैं डलहौजी, प्राकृतिक खूबसूरती की छटा बिखेरती हैं यहां की ये जगहें

जब भी गर्मियों या मॉनसून में घूमने जाने की बात आती हैं तो किसी हिल स्टेशन को ही पसंद किया जाता हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर किसी का मन मोह लेते है। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं हिमाचल की गोद में बसे हिल स्टेशन डलहौजी की। यहां आप खूबसूरत वादियों और हरियाली के बीच अपनी छुट्टियां सुकून और शांति के साथ बिता सकते हैं। देश के भीड़ वाले शहरों से दूर डलहौजी प्रदूषण से मुक्त वातावरण प्रदान करने के साथ ही ऐसे अद्भुद नजारे पेश करता हैं जो जीवनभर के लिए मन में एक प्यारी छवि छोड़ देते हैं। हम आपको डलहौजी की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक खूबसूरती की छटा बिखेरती हैं और घूमने का परम आनंद दिलाती हैं। आइये जानते है इन जगहों के बारे में...

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

पंचपुला

पंचपुला हरे देवदार के पेड़ों के आवरण से घिरा एक खूबसूरत झरना है, जो डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पंचपुला वो जगह है, जहां आप पांच धाराओं को एक साथ देख सकते हैं। आपको बता दें, ये जगह अपने खूबसूरत नजारों की वजह से जानी जाती है। पंचपुला के पास एक महान क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह की याद में एक समाधि बनाई गई है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। मानसून के मौसम में ये जगह और भी खूसबूरत लगने लगती है।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

चमेरा झील

चंबा जिले में स्थित चमेरा झील, डलहौजी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है क्योंकि यहां आप जमकर बोटिंग कर सकते हैं। झील में बोटिंग करते हुए अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएं और इस पल को हमेशा के लिए फोन के कैमरे में कैद जरूर करें। अगर आप मार्च से जून के बीच किसी भी महीने में डलहौजी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, ये जगह बोटिंग करने के लिए सबसे रोमांटिक जगहों में से एक बन जाती है।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

खाज्जिअर

डलहौजी हिल स्टेशन की यात्रा बगैर खाज्जिअर देखे अधूरी ही लगती है। यह स्थल डलहौजी से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दरअसल, खाज्जिअर उस मनमोहक झील के लिए प्रसिद्ध है जिस का आकार तश्तरीनुमा है। यह स्थल देवदार के लंबे और घने जंगलों के बीच स्थित है। चंबा का दिल कहे जाने वाले हरियाले चैगान के एक छोर पर बने हरिराय मंदिर में अद्वितीय कलाकौशल की झलक देखने को मिलती है। यहीं पर भूरी सिंह संग्रहालय है, जहां ऐतिहासिक दस्तावेज, पेंटिंग्स, पनघट शिलाएं, अस्त्रशस्त्र और सिक्के संग्रहीत हैं। व्यास, रावी और चिनाब नदियों का अद्भुत संगम यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डायनकुंड में देखा जा सकता है। यह डलहौजी का सब से ऊंचा स्थल है।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

सतधारा झरना

यहां से कुछ दूरी पर एक अन्य रमणीय स्थल सतधारा झरना स्थित है। किसी समय तक यहां 7 जलधाराएं बहती थीं। लेकिन अब केवल एक ही धारा बची है। बावजूद इस के, इस झरने का सौंदर्य बरकरार है। माना जाता है कि सतधारा का जल प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर और अनेक रोगों का निवारण करने की क्षमता रखता है। चंबा घाटी में स्थित सतधारा झरना ताज़े देवदार के पेड़ों के शानदार दृश्यों से घिरा हुआ और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ हैं। यहां आकर आप शांति का अनुभव कर सकते है। सात खूबसूरत झरनों के जल के एक साथ मिलने के कारण इस झरने का नाम सतधारा रखा गया।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

जीपीओ इलाका

डलहौजी का जीपीओ इलाका भी काफी चहलपहल भरा माना जाता है। जीपीओ से करीब 2 किलोमीटर दूर सुभाष बावली है। कहा जाता है कि इस जगह पर सुभाष चंद्र बोस करीब 5 महीने रुके थे। इस दौरान वे इसी बावली का पानी पीते थे। यहां से बर्फ से ढके ऊंचे पर्वतों का विहंगम नजारा देखते ही बनता है। सुभाष बावली से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित जंध्री घाट में मनोहर पैलेस ऊंचे-ऊंचे चीड़ के पेड़ों के बीच स्थित है। यह जगह चंबा के पूर्व शासक के पैलेस के लिए भी प्रसिद्ध है।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

माल रोड

डलहौजी में माल रोड घूमने का अपना अलग ही मजा है। आप अपने पार्टनर के साथ विशेष रूप से शाम के समय माल रोड घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। शाम के समय माल रोड बाजारों से बेहद जगमगाता है। साथ ही दोपहर में सेंट जॉन्स चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च जा सकते हैं। माल रोड जाने के बाद आप ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक सकते हैं।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य

हिमाचल प्रदेश के चंबल जिले में स्थित कलातोप खजियार अभयारण्य डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्यटकों को इसकी प्राकृतिक सुंदरता अपनी ओर आकर्षित करती है। आप इस अभ्यारण तक ट्रैकिंग करते हुए पहुंच सकते हैं। इस जगह की अपनी अलग ही पहचान और ये जगह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। अगर आप वन्य जीव प्रेमी हैं, तो आप यहां काले भालू, तीतर, तेंदुआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन जैसे जानवरों को देख सकते हैं।

dalhousie,tourist places in dalhousie,dalhousie snowfall,dalhousie temperature,dalhousie snowfall time,dalhousie weather,himachal pradesh

डैनकुंड पीक

डैनकुंड पीक को सिंगिंग हिल के नाम से भी जाना जाता है, जो डलहौजी में समुद्र तल से 2755 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें, डलहौजी में सबसे ऊंचा स्थान होने की वजह से यहां से आप घाटियों और पहाड़ों के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह स्वर्ग की तरह है। डैनकुंड अपनी खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी