न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं बच्चों के साथ मुंबई जाने की प्लानिंग, घूमने के लिए जरूर जाएं ये 10 जगहें

आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के फेमस पिकनिक स्पॉट्स और पर्यटक स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप अपने बच्चो के साथ फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 4:40:33

कर रहे हैं बच्चों के साथ मुंबई जाने की प्लानिंग, घूमने के लिए जरूर जाएं ये 10 जगहें

सपनों की नगरी मुंबई के बारे में बच्चा-बच्चा भी जानता हैं और यहां एक बार तो घूमने की चाहत रखता ही हैं। वहीँ मुंबई में रहने वाले लोग भी मुंबई की कई जगहें घूमने की आस रखते हैं। इस होली पर लंबा वीकेंड हैं तो ऐसे में घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। मुंबई में पर्यटक स्थल या पिकनिक स्पॉट की कमी नही है लेकिन ऐसी जगहें कुछ ही हैं जहां बच्चों के साथ घूमने जाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के फेमस पिकनिक स्पॉट्स और पर्यटक स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप अपने बच्चो के साथ फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

किडज़ानिया मुंबई

अगर आप आने वाले वीकेंड में फैमली और बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए किसी लोकप्रिय जगह की तलाश में है तो आपको किडज़ानिया मुंबई ज़रूर जाना चाहिए। यह एक थीम पार्क है, जो 16 साल तक के बच्चों के लिए एक ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट और लर्निंग सेंटर के लिए भी जाना जाता है। यहां आप सुबह 10 बजे के बाद घूमने के लिए जा सकते हैं।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

नेहरू तारामंडल मुंबई

नेहरू तारामंडल बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई कि एक और ऐसी जगह है जिसे खूब पसंद किया जाता है। नेहरू तारामंडल अपने निर्माण के बाद से ही वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए रुचि का केंद्र रहा है। तारामंडल की लोकप्रियता इसकी शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ वास्तुकला के कारण है। बता दे तारामंडल में नियमित रूप से शो भी आयोजित किए जाते हैं जिनमे से कुछ लोकप्रिय शो जैसे ट्राइस्ट एंड डेस्टिनी, महात्मा – द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स, इनवेडर ऑफ मार्स आदि बहुत लंबे समय से दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। यदि आप भी अपने बच्चो को मुंबई में कही घूमाने ले जाने का प्लान बना रहें है तो आपको एक बार अपने बच्चो को यहाँ आयोजित होने वाले शो में जरूर लाना चाहिये जो आपके बच्चो का मनोरंजन करने के साथ साथ अपने फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी करेगें।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

सूरज वाटर पार्क

धीरे-धीरे गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बच्चों के साथ अगर आप भी वाटर पार्क का मज़ा उठाना चाहते हैं, तो आपको सूरज वाटर पार्क ज़रूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि यहां लगभग 16 स्लाइड वाटर स्लाइड है। इस फेमस वाटर पार्क में एक म्यूजियम भी है जहां आप बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

द स्नो वर्ल्ड मुंबई

क्या आप भी अपने बच्चो को शिमला या मनाली जैसी बर्फ में मस्ती करना चाहते है यदि हाँ तो स्नो वर्ल्ड मुंबई में अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ स्नो वर्ल्ड घूमने आयेंगें तो यहाँ आइस-स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज में पार्टीस्पेट कर सकेगें और मुंबई में ही शिमला और मनाली जैसी मस्ती कर सकेगें। बता दे यह मुंबई का पहला इनडोर स्नो पार्क है जो आइस स्लाइडिंग, आइस स्केटिंग, स्नो डांस, स्नो प्ले, स्नो स्लेजिंग और स्नो बोर्डिंग गतिविधियों में शामिल होने की पेशकश करता है।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटक स्थल और राष्ट्रीय उधानो में से एक है। यह फेमस पार्क वीकेंड में बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां एक नहीं बल्कि हजारों किस्म के जानवरों को देखकर यक़ीनन बच्चे ख़ुशी से झूम उठेंगे। यह पिकनिक जगह के रूप में भी फेमस है। यहां आप सुबह 7 बजे के बाद घूमने के लिए जा सकते हैं।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

एस्सेल वर्ल्ड

यदि आप चिलचिलाती गर्मी में अपने बच्चो के साथ कही एन्जॉय करने जाने का प्लान कर रहें है तो मुंबई में एस्सेल वर्ल्ड से अच्छी कोई और जगह हो ही नही सकती है। क्योंकि एस्सेल वर्ल्ड ने व्यस्क पर्यटकों के साथ साथ बच्चो की जरूरत का भी पूरा ध्यान रखा है। मुंबई के खूबसूरत तटीय गांव गोराई में स्थित एस्सेल वर्ल्ड यहाँ आने वाले पर्यटकों को जो क्रेजी कप, कैटरपिलर, हुला लूप, रियो ग्रांडे ट्रेन, शॉट एंड ड्रॉप और सीनियर टेलीकॉमबैट जैसी रोमांचकारी और साहसी सवारी के विकल्प प्रदान तो करता ही है साथ ही इसमें बच्चों के अनुकूल क्षेत्र और मनोरंजक सवारी भी शामिल हैं जहाँ आपके बच्चे फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय कर सकते है। इन सबके अलावा पार्क के अंदर कैफे और रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है जहाँ आप अपने बच्चो के साथ स्नैक्स, कोल ड्रिंक्स का लुफ्त उठा सकते हैं।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया भारत की सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक है। यहां हर दिन लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। जब आप यहां बच्चों के साथ घूमने के लिए पहुंचे तो फोटोग्राफी,फेरी राइड या नौका विहार आदि का लुत्फ़ उठाना न भूलें। यहां से कुछ ही दूरी पर मौजूद एलीफेंटा की गुफाओं में भी घूमने का प्लान बन सकते हैं।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

जुहू बीच

जुहू बीच मुंबई का सबसे लंबा समुद्र तट और भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटो में से एक है, जिसे भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले बीचो में से एक माना जाता है। यदि आप अपनी फैमली और बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो जुहू बीच भी एक अच्छा विकल्प है। हालाकि जुहू बीच एक भीड़ भाड़ वाला एरिया है उसके बाद भी बहुत से पर्यटक यहाँ अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए आते है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ जुहू बीच घूमने आयेगें तो यहाँ उथले उथले पानी में मस्ती कर सकते है, बच्चो के साथ रेत में चित्र बना सकते है या कुछ लिख सकते है जो बच्चो को काफी पसंद भी होता है।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

तारापोरवाला मछलीघर

तारापोरवाला मछलीघर (एक्वेरियम) मुंबई में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। कहां जाता है कि तारापोरवाला लगभग 420 से अधिक मछलियों की प्रजातियों का घर है, जो दक्षिण पूर्व एशिया से लाई गई हैं। यक़ीनन मछलियों के अनेकों रूप को देखर बच्चे ख़ुशी से झूम उठेंगे। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

must visit places of mumbai with kids,holidays,travel,tourism

हैंगिंग गार्डन

हैंगिंग गार्डन कमला नेहरू पार्क के ठीक बगल में मालाबार हिल के ऊपर स्थित एक टैरेस गार्डन है जो स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और बच्चो के साथ मुंबई में घूमने के लिए पसंदीदा जगह बनी हुई है। यदि आप भी अपने बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह सर्च कर रहें हैं जहाँ अपने बच्चो के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें तो इसके लिए हैंगिंग गार्डन एक अच्छा ऑप्शन है। हैंगिंग गार्डन मुंबई का शांति प्रिय वातावरण, ताज़ी हवा और बच्चो के खेलने के लिए पर्याप्त जगह इसे बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे