न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम उम्र में भी महिलाओं को हो सकता है मेनोपॉज, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

कम उम्र में भी महिलाओं को मेनोपॉज हो सकता है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से गहरा असर डालता है। जानें इसके कारण, लक्षण और समय रहते क्या सावधानियां अपनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 1:45:43

कम उम्र में भी महिलाओं को हो सकता है मेनोपॉज, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं—ऑफिस का तनाव और घर की जिम्मेदारियां। इस कारण कम उम्र में भी महिलाओं के शरीर में कई गंभीर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक है कम उम्र में मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति)। आमतौर पर यह अवस्था 45 से 55 वर्ष की आयु में आती है, लेकिन अब कुछ महिलाएं 30 या 40 की उम्र में ही इस दौर से गुजर रही हैं।

यह बदलाव न केवल शरीर को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर भी गहरा असर डालता है। यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह के लक्षण महसूस कर रही हैं, तो इसे हल्के में न लें। सही समय पर पहचान और उपचार से कई जटिलताओं को रोका जा सकता है।

# कम उम्र में मेनोपॉज के संभावित कारण

अनुवांशिक कारण: परिवार में यदि किसी को जल्दी मेनोपॉज हुआ हो तो यह पीढ़ी दर पीढ़ी प्रभावित कर सकता है।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: थायरॉइड, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का असर भी पड़ सकता है।
जीवनशैली की गड़बड़ियां: अत्यधिक तनाव, असंतुलित खानपान, धूम्रपान और शराब का सेवन भी मेनोपॉज को जल्दी ला सकता है।
चिकित्सा कारण: अंडाशय या गर्भाशय की सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन भी इसका कारण हो सकते हैं।

# कम उम्र में मेनोपॉज के 7 लक्षण:

1. मासिक धर्म का अनियमित होना या अचानक रुक जाना
2. शरीर में गर्मी का एहसास और अत्यधिक पसीना आना
3. नींद न आना या बार-बार जागना
4. मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन
5. लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
6. त्वचा का रूखापन, बालों का झड़ना
7. यौन इच्छा में कमी और संभोग के समय दर्द महसूस होना

# महिलाएं कैसे रखें खुद का ध्यान

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: पोषणयुक्त आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव को नियंत्रित करें।
डॉक्टर की सलाह लें: जरूरत पड़ने पर हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) का विकल्प चुन सकती हैं।
नियमित जांच करवाएं: हार्मोन के स्तर और हड्डियों की स्थिति पर नजर रखें।
मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें: ध्यान, योग और मेडिटेशन जैसी तकनीकें मानसिक संतुलन के लिए जरूरी हैं।

कम उम्र में मेनोपॉज होना एक चेतावनी है, जिसे नज़रअंदाज़ करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए महिलाओं को 30 की उम्र के बाद खुद के शरीर के संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए। दूसरों की देखभाल के साथ-साथ खुद की सेहत को प्राथमिकता देना ज़रूरी है। सही देखभाल और डॉक्टर की सलाह से महिलाएं इस बदलाव को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं और स्वस्थ, खुशहाल जीवन जी सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज