न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज मरीजों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं?, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

गर्मी के मौसम में तरबूज खूब बिकता है। हालांकि, कई डायबिटीज लोग यह सोचकर तरबूज से दूरी बना लेते है कि इसमें काफी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है। डायबिटीज वाले लोगों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं? इस बारे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 May 2022 11:28:33

डायबिटीज मरीजों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं?, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

मधुमेह मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में उनको फल और सब्जियां खाने की भी सलाह दी जाती है क्योंकि इससे ब्लड शुगर को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। हालांकि, फलों में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं इसलिए रोजाना की डाइट को अच्छी तरह से बैलेंस करने की जरूरत होती है।

गर्मी के मौसम में तरबूज खूब बिकता है। हालांकि, कई डायबिटीज लोग यह सोचकर तरबूज से दूरी बना लेते है कि इसमें काफी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है। डायबिटीज वाले लोगों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं? इस बारे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते है।

हर फूड का एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है जो कि यह बताता है कि वह फूड कितनी जल्दी ब्लड शुगर को प्रभावित करेगा। आसान शब्दों में समझें तो जिस चीज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स जितना कम होगा वह उतना ही धीरे ब्लड शुगर में अब्जॉर्ब होगा।ग्लाइसेमिक इंडेक्स माप भोजन को 0 से लेकर 100 के पैमाने पर रैंक करता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जल्दी पच जाते हैं और अवशेाषित हो जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि होती है। इस बीच कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ धीमी गति से पचते और अवशेाषित होते हैं और बाद में ब्लड शुगर लेवल में धीमी वृद्धि का कारण बनते हैं।

watermelon,tarbooj,diabetes,diabetes patient watermelon,healthy food,watermelon benefits,watermelon good for diabetes patient,healthy life,healthy living

तरबूज का जीआई लगभग 72 होता है और आमतौर पर 70 या उससे अधिक के GI वाले किसी भी खाद्य पदार्थों को हाई GI की कैटेगरी में रखा जाता है। लेकिन डायबिटीज फाउंडेशन का कहना है कि तरबूज में पानी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। 120 ग्राम तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स तो लगभग 5 होता है इसलिए ताजा तरबूज तो खाया जा सकता है लेकिन डायबिटीज वाले लोगों के लिए तरबूज का जूस पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि जूस का ग्लाइसेमिक इंडकेक्स अधिक हो सकता है।

कई शोधकर्ताओं का मानना है कि किसी भी चीज का ग्लाइसेमिक लोड (GL) भी देखा जाना चाहिए। ग्लाइसेमिक लोड ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कार्बोहाइड्रेड की मात्रा चेक करके देखा जाता है।

watermelon,tarbooj,diabetes,diabetes patient watermelon,healthy food,watermelon benefits,watermelon good for diabetes patient,healthy life,healthy living

एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी चीज को खाने से ब्लड शुगर कितना बढ़ेगा, इसका सही अंदाजा ग्लाइसेमिक लोड से ही लग पाएगा। जिन चीजों का ग्लाइसेमिक लोड 10 से कम होने पर लो, 10-19 पर मीडियम और 19 से ज्यादा होने पर ज्यादा माना जाता है। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स तो 72 के करीब है लेकिन 100 ग्राम तरबूज का ग्लाइसेमिक लोड 2 है। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि अगर उचित मात्रा में तरबूज का सेवन किया जाए तो यह डायबिटीज में भी नुकसान नहीं करेगा।

तरबूज में कई विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो उसे काफी फायदेमंद बनाते हैं। जैसे -

- विटामिन ए
- विटामिन बी1 और बी6
- विटामिन सी
- पोटेशियम
- मैग्नीशियम
- फाइबर
- आयरन
- कैल्शियम
- लाइकोपीन

watermelon,tarbooj,diabetes,diabetes patient watermelon,healthy food,watermelon benefits,watermelon good for diabetes patient,healthy life,healthy living

टाइप 2 डायबिटीज वालों को तरबूज खाने का सही तरीका

टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीज अगर अपने नाश्ते या भोजन में तरबूज को शामिल करते है तो उनको अपनी डाइट में हेल्दी फैट और प्रोटीन को भी जोड़ना चाहिए क्योंकि हेल्दी फैट और प्रोटीन ब्लड में शुगर के एब्सॉर्ब होने को धीमा कर देते हैं। इसके अलावा अगर कोई टाइप 2 डायबिटीज वाला व्यक्ति तरबूज खा रहा है तो उसे तरबूज के साथ हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड खाने से बचना चाहिए। उसे तरबूज के साथ नट्स, सीड्स, हेल्दी फैट वाले फूड और प्रोटीन फूड का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज वाले लोग तरबूज के अलावा संतरा, जामुन, चकोतरा (ग्रेपफ्रूट), सेब, आडू, कीवी, नाशपाती खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती