न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

ऐसे में एक स्टडी में सामने आया है कि अगर हम रोजाना 7000 स्टेप्स चलते है तो कम उम्र में मौत का खतरा 50 से 70% तक कम हो जाता है। यह स्टडी JAMA नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 6:55:17

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

भारतवर्ष में हम लोग प्रियजनों के जन्मदिन पर संस्कृत में शुभकामना देते हैं - जीवेम शरदः शतम ! अर्थात भगवान करे आप सौ वर्ष जियें। पर आज के समय में हमारी खराब लाइफस्टाइल के चलते ऐसा हो पाना मुश्किल है। खान-पान और अनहेल्दी आदतों का असर सीधा इंसान की जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में एक स्टडी में सामने आया है कि अगर हम रोजाना 7000 स्टेप्स चलते है तो कम उम्र में मौत का खतरा 50 से 70% तक कम हो जाता है। यह स्टडी JAMA नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित हुई है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

फिजिकल एक्टिविटी एपिडेमायोलॉजिस्ट और स्टडी की प्रमुख लेखक अमांडा पलुच ने बताया कि 10,000 से ज्यादा स्टेप्स चलने या तेज चलने से किसी भी तरह के अतिरिक्त लाभ का प्रमाण नहीं मिला है। उन्होंने 10,000 स्टेप्स चलने को जापानी पेडोमीटर के लिए करीब एक दशक पुराने मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा बताया।

इसके लिए शोधकर्ताओं ने कोरोनरी आर्टरी रिस्क डेवलपमेंट इन यंग एडल्ट (CARDIA) स्टडी से डेटा लिया है, जो वर्ष 1985 में शुरू हुई थी और इस पर शोध अभी भी जारी है। 38 से 50 साल की उम्र के तकरीबन 2,100 वॉलंटियर्स को 2006 में एक्सीलेरोमीटर पहनाया गया था। फिर उनकी हेल्थ को लगभग 11 साल तक मॉनिटर किया गया।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

इसके बाद 2020-21 में इसके डेटा का विश्लेषण किया गया और इसमें शामिल वॉलंटियर्स को तीन अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया। पहला लो स्टेप वॉल्यूम जो रोजाना 7,000 से कम स्टेप्स चलते, दूसरा मॉडरेट जो रोजाना 7,000-9,000 स्टेप्स चलते और तीसरा हाई 10,000 से ज्यादा स्टेप्स चलने वाले। स्टडी के आधार पर एक्सपर्ट ने बताया कि रोजाना 7,000 से 9,000 स्टेप्स चलने वाले वॉलंटियर्स की हेल्थ को बहुत फायदा हुआ है। लेकिन प्रतिदिन 10,000 से ज्यादा कदम चलने वालों की सेहत को कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिला है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

रोजाना पैदल चलने के स्वास्थ्य लाभ

वजन को रखें मेंटेन

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो रोजाना 30 मिनट तक वॉक कर सकते हैं। वॉकिंग आप अपने घर की छत पर या घर के अंदर भी कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें की रोजाना 30 मिनट तक वॉक करना जरूरी है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

हृदय को स्वस्थ रखे

रोजाना 30 मिनट तक पैदल चलने से आप अपने हृदय को हेल्दी रख सकते हैं। पैदल चलना कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, तनाव, सूजन और मानसिक तनाव जैसे हृदय जोखिम कारकों को कम कर सकता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

मांसपेशियों का निर्माण और हड्डियों को करे मजबूत

पैदल चलना एक सबसे अच्छा और सरल व्यायाम है जो मांसपेशियों का निर्माण करता है और मजबूत हड्डियों को बनाए रखने में मदद करता है। यह हड्डी और मांसपेशियों की ताकत, समन्वय और संतुलन में सुधार कर सकता है। साथ ही रोजाना 30 मिनट तक वॉक करना समग्र स्वास्थ्य और गतिशीलता में सुधार कर सकता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

मूड में सुधार

यह नियमित रूप से वॉक करने के सबसे प्रभावी लाभों में से एक है। जब भी आप तनावग्रस्त या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं, तो अपने आप को कुछ समय दें, सब कुछ छोड़ दें जिनमें आप शामिल हैं और 30 मिनट तक रोजाना सुबह वॉकिंग करें। आप अपने घर की बालकनी में, घर के बाहर के हिस्से में वॉक कर सकते हैं। यह आपके दिल में हल्कापन ला सकता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है

पैदल चलना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और इस प्रकार डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता ई। व्यायाम करने से मांसपेशियों को ब्लड शुगर को अवशोषित करने और ब्लड प्रेशर को कम या ज्यादा होने से रोकने में मदद कर सकता है साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में भी मदद कर सकता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

कोलेस्ट्रोल को करे कम

शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हृदय रोग, रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है लेकिन यदि आप हर रोज 30 मिनट की वॉक करते हैं तो शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ता है जो शरीर के जरूरी और फायदेमंद भी होता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

गठिया और अर्थराइटिस से बचाए

रोजाना नियमित रूप से टहलना शरीर के जोड़ों को मजबूत और फिट रखने का एक रामबाण और एक अचूक उपाय है। गठिया ऑर्थराइटिस और हड्डियों के फ्रैक्चर होने की समस्या में यह काफी राहत पहुंचाता है। रोज अगर आप 30 मिनट तक चलते है तो आपके शरीर की हडि्डयों का घनत्व अधिक होता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

कैंसर और स्तन कैंसर से बचाता हैं

रोजाना केवल 30 मिनट पैदल चलाना कैंसर का खतरा कम कर देता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि रजोनिवृत्ति menopause के बाद रोजाना एक घंटा टहलना महिलाओं में स्तन कैंसर की आशंका में काफी कम कर देता है। ‘दि अमेरिकन कैंसर सोसाइटी‘ के अनुसार अगर महिलाएं टहलने को हर रोज अपनी दिनचर्या में शामिल करती है तो वो स्तन कैंसर का खतरा बहुत हद तक कम कर सकती हैं।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

पाचन रखे दुरुस्त

पाचन संबंधी समस्या आज आम बात हो गई है। ऐसे में पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए शाम की सैर करना लाभदायक हो सकता है। शाम के नाश्‍ते या भोजन के बाद घूमना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा हो सकता है।

रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से मौत का खतरा 50 से 70% तक कम, नई स्टडी में दावा

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

सुबह या शाम टहलना या पैदल चलना किसी कसरत से कम नहीं है। अगर आपको जल्दी-जल्दी सर्दी और ख़ासी या फिर थकावट की शिकायत है तो आपकी रोग प्रतिरक्षा शक्ति कम हो गयी है। ऐसे में रोजाना नियमित रूप से पैदल चलने और कसरत से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। टहलने के दौरान आपके शरीर के लगभग सभी अंग क्रियाशील रहते हैं और विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से लड़ने की ताकत हासिल करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके