न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादातर महिलाओं का होता है थायरॉइड की समस्या से सामना, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

आठ में से हर एक महिला को थायरॉइड की समस्या होती ही है, जिसमें से 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अपनी इस समस्या के अनजान...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 May 2021 12:51:16

ज्यादातर महिलाओं का होता है थायरॉइड की समस्या से सामना, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

आठ में से हर एक महिला को थायरॉइड की समस्या होती ही है, जिसमें से 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अपनी इस समस्या के अनजान रहती हैं। या तो उन्हें लक्षण समझ में नहीं आते हैं या फिर अनदेखी कर जाती हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि अक्सर या कई बार आप जो खाती हैं या पीती हैं वह भी आपके थायरॉइड हेल्थ से कहीं ना कहीं जुड़ा होता है। ऐसे में आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए, विशेषतौर पर जब आप पीड़ित हों।

thyroid problem,thyroid,women thyroid,thyroid health,thyroid food,sea food,health article in hindi

सीवीड और सीफ़ूड

थायरॉइड की समस्या के मुख्य कारणों में से एक है आयोडीन की कमी, जो थायरॉइड फ़ंक्शन को सुधारने के लिए ज़रूरी है। आयोडीन की कमी की समस्या बहुत व्यापक है और इससे मुक़ाबला करने का आदर्श तरीक़ा है सीफ़ूड और सी वेजेटेबल का सेवन करना, जो कि प्राकृतिक रूप से आयोडीन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। हालांकि जैसा आप जानती हैं कि किसी भी चीज़ की अति हानिकारक होती है इसलिए आयोडीन रहित खाद्य पदार्थों का सेवन भी संतुलित रूप से ही करें।

thyroid problem,thyroid,women thyroid,thyroid health,thyroid food,sea food,health article in hindi

मिश्रित मेवे

ब्राज़ील नट, मैकाडामिया नट और हेज़लनट्स, सेलेनियम (एक तरह का खनिज तत्व) के बेहतरीन स्रोत हैं, जो थायरॉइड ग्रंथियों के फंक़्शन को सक्रिय रखने के लिए एक ज़रूरी घटक है। यह थायरॉइड ग्रंथि को नुक़सान से भी बचाता है। कुछ फलियां भी सेलेनियम से समृद्ध होती हैं, जिन्हें आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

thyroid problem,thyroid,women thyroid,thyroid health,thyroid food,sea food,health article in hindi

ग्लूटन-फ्री अनाज

कीन्वा, ओट्स और चावल जैसे अनाज थायरॉइड फ़ंक्शन के लिए बहुत अच्छे होते हैं, जबकि गेहूं या ग्लूटन वाले अनाज नुक़सान पहुंचाते हैं। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि थायरॉयड की समस्या में अगर प्राकृतिक उपचार किया जा रहा है, तो ग्लूटेन-फ्री डाइट बहुत ही प्रभावी ढंग से काम करती है।

thyroid problem,thyroid,women thyroid,thyroid health,thyroid food,sea food,health article in hindi

मशरूम

स्वाभाविक रूप से, विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की रोशनी ही है, लेकिन मशरूम भी इसी के आसपास है यानी कि दूसरे नंबर पर। मशरूम्स विटामिन डी के बहुत ही बढ़िया स्रोत होते हैं, जो थायरॉइड हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी रूप से काम करते हैं। अंडे की ज़र्दी और सीफ़ूड जैसे ट्यूना और सोल्मन भी इसके अच्छे स्रोत हैं। आप दूध, दही जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स को भी विकल्प के रूप में ले सकती हैं, जिन्हें विटामिन के साथ फ़ॉर्टिफ़ाइड किया गया हो।

thyroid problem,thyroid,women thyroid,thyroid health,thyroid food,sea food,health article in hindi

किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए:

गाइट्रोगन्स

क्या हैं गाइट्रोगन्स? ये खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले ऐसे घटक हैं, जो थायरॉइड ग्रंथि के ऑप्टमल फ़ंक्शन को सशक्त रूप से नुक़सान पहुंचाने का काम करते हैं। यदि आप पहले से ही हाइपोथायरॉयडिज़्म से पीड़ित हैं, जो आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, जिनमें यह पाया जाता है, मसलन-सोया से बने खाद्य पदार्थ जैसे टोफ़ू और टेम्पेह, सब्ज़ियों में ब्रोकलि और फूलगोभी व स्टार्च वाली सब्ज़ियां इत्यादि।

हालांकि इनमें से कुछ खाद्य पदार्थों को पकाने से इस घटक को कम किया जा सकता है। सफ़ेद बाजरा का सेवन भी अगर अधिक मात्रा में किया जाता है, तो यह थायरॉइड फ़ंक्शन में बाधा डालता है। इसके अलावा कैफ़ीन युक्त खाद्य पदार्थ, शराब और प्रोसेस्ड फ़ूड्स भी बहुत हानिकारक होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग