न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद कारगर है अनानास, ऐसे भी है उपयोगी...

गैस, पित्त जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में अनानास की भूमिका को आयुर्वेद में भी सराहा गया है। अमूमन भारत के हर हिस्से...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 May 2021 4:24:12

शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद कारगर है अनानास, ऐसे भी है उपयोगी...

गैस, पित्त जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में अनानास की भूमिका को आयुर्वेद में भी सराहा गया है। अमूमन भारत के हर हिस्से में पैदा होने वाला यह फल हमारी बॉडी को डीटॉक्स करने में बेहद कारगर होता है। आइए, मानव इतिहास में इस फल के सफ़र और हमारे शरीर के लिए इसकी उपयोगिता पर एक नज़र डालते हैं।

pineapple,pineapple health,digestion,stomach,gas trouble,heart,health article in hindi

अनानास की दक्षिण अमेरिका से पूरी दुनिया तक पहुंचने की यात्रा

यह मूल रूप से दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का फल है। वहां भी अनानास का मूल स्थान ब्राजील माना जाता है। कहते हैं पहले-पहल समद्री यात्री कोलम्बस ने अनानास का परिचय यूरोप के लोगों से कराया। इसके बाद सारी दुनिया में इसका प्रसार होता गया।

इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि वर्ष 1502 में पुर्तगालियों के साथ अनानास भारत पहुंचा था। आज भारत में लगभग हर जगह अनानास पैदा होता है। जुलाई से लेकर नवम्बर तक यह हर जगह उपलब्ध रहता है। क्वॉलिटी की बात करें तो म्यांमार, मलेशिया तथा फ़िलिपीन्स द्वीप समूह में पैदा होने वाले अनानास को उत्तम कोटि का माना जाता है।

pineapple,pineapple health,digestion,stomach,gas trouble,heart,health article in hindi

अनानास के पोषक तत्व

अनानास में 86.5% पानी होता है। उसके बाद सबसे अधिक मात्रा होती है शर्करा की, जो लगभग 12% होती है। इसमें वसा की मात्रा बेहद कम (0.1%) होती है। इसमें आपको 0.6% प्रोटीन, 0.12% कैल्शियम, 0.01% फ़ॉस्फ़ोरस भी मिलता है। इसके अलावा विटामिन ए, बी 2 और सी की मौजूदगी भी अनानास में होती है।

अनानास में जो 12% शर्करा पाई जाती है, उसका 4% भाग ग्लूकोज़ के रूप में होता है। इसमें पाए जाने वाले एसिड में 87% नींबू में पाया जाने वाला एसिड तथा 13% मैलिक एसिड होता है। यह एसिड शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। अनानास में ब्रोसमेलिन नाम का एंज़ाइम भी पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या होती है, उनके लिए तो अनानास वरदान की तरह है।

pineapple,pineapple health,digestion,stomach,gas trouble,heart,health article in hindi

अनानास के फ़ायदे

यह बहुत ही स्वादिष्ट फल है। अनानास में काफ़ी मात्रा में क्लोरीन पाया जाता है, जिससे मूत्रपिंड की कार्य-प्रणाली को गति मिलती है। यह शरीर के अंदर स्थित विषैले और निरर्थक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। आयुर्वेद में अनानास के अनेक गुणों के बारे में लिखा गया है। जैसे-पका हुआ अनानास मूत्रल होता है, इससे टॉक्सिक चीज़ें बाहर निकल जाती हैं। यह एक पित्तनाशक फल है। इसकी प्रकृति पाचक होती है। यह गैस को पेट से बाहर निकाल देता है। जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या हो, उन्हें यह फल अपने खानपान में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

pineapple,pineapple health,digestion,stomach,gas trouble,heart,health article in hindi

अनानास का ताज़ा रस गले को सुखद एहसास दिलाता है। यह कई तरह के रोगों से गले की रक्षा करता है। कंठरोहिणी (डिफ्थेरिया) तथा मुंह व गले के रोगों में यह बहुत लाभकारी है। अनानास के रस में कीटाणुनाशक गुण होते हैं। अनानास का रस पित्तनाशक, पेट के कीड़ों को नष्ट करने वाला तथा हृदय के लिए हितकारी है।

pineapple,pineapple health,digestion,stomach,gas trouble,heart,health article in hindi

अनानास का ख़ाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। इसका बाहरी छिलका और एकदम अंदर का कड़ा भाग निकाल देना चाहिए। शेष गुदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना चाहिए। बाद में इसका रस निकालना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चे अथवा बहुत ज़्यादा पके हुए अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग