न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसा कम कर मोटापा घटाने में कारगर हैं मेथी के दाने, यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

फिट रहने और वजन घटाने के लिए हमें पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। घर के किचन में हमेशा कुछ ऐसी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 4:33:33

वसा कम कर मोटापा घटाने में कारगर हैं मेथी के दाने, यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

फिट रहने और वजन घटाने के लिए हमें पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। घर के किचन में हमेशा कुछ ऐसी सामग्री मौजूद होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है। मेथी इनमें से एक है। मेथी के पीले छोटे दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और वसा को कम करने में सहायक हैं।

मेथी का इस्तेमाल सदियों से विभिन्न शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। मेथी फाइबर, आयरन, विटामिन ए और विटामिन डी से भरपूर होती है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने से वजन कम होता है।

fenugreek seeds,methi,dana methi,fat,weight,fenugreek health,fenugreek tea,fenugreek water,honey,health article in hindi

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है मेथी?

मेथी के बीज में पर्याप्त मात्रा में अघुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह पाचन के लिए अच्छा होता है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर के स्तर को भी कम करता है और सूजन को नियंत्रित करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व वजन घटाने में कारगर साबित होते हैं। इसलिए नियमित रूप से मेथी का सेवन करना फायदेमंद है।

fenugreek seeds,methi,dana methi,fat,weight,fenugreek health,fenugreek tea,fenugreek water,honey,health article in hindi

स्प्राउट मेथी दाना

स्नैक के रूप में अंकुरित मेथी दाना का सेवन करना बेहतर है। स्टडी के अनुसार स्प्राउट मेथी दाने में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और ये बहुत आसानी से पच जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए स्प्राउट मेथी दाना सुबह खाली पेट खाएं।

fenugreek seeds,methi,dana methi,fat,weight,fenugreek health,fenugreek tea,fenugreek water,honey,health article in hindi

मेथी दाना और शहद

वजन कम करने के लिए मेथी दाना और शहद का सेवन एक साथ किया जा सकता है। शहद को प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है और शरीर से सूजन को दूर करता है। शहद में कम कैलोरी होती है जिससे वजन नियंत्रित रहता है। मेथी दाना को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं।

fenugreek seeds,methi,dana methi,fat,weight,fenugreek health,fenugreek tea,fenugreek water,honey,health article in hindi

मेथी की चाय

फैट बर्न करने के लिए मेथी की चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाना, दालचीनी की कुछ छड़ियां, चीनी और अदरक मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। फिर छान लें और इस चाय को पिएं। अदरक और दालचीनी वजन घटाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में 3 बार मेथी की चाय पिएं।

सुबह खाली पेट पिएं दाना मेथी का पानी

वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट दाना मेथी का पानी पीना एक बेहतर विकल्प है। एक चम्मच मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोएं। सुबह पानी सहित बीज को उबालें और छानकर सेवन करें। यह सुबह पेट को साफ रखता है और आपके दिन की शुरुआत अच्छी होती है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा नहीं होती है। बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में दो बार मेथी दाना के पानी का सेवन किया जा सकता है।

fenugreek seeds,methi,dana methi,fat,weight,fenugreek health,fenugreek tea,fenugreek water,honey,health article in hindi

वजन घटाने के लिए मेथी लेने का सही समय

वजन घटाने के लिए मेथी का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन माना जाता है कि इसका सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा लाभदायक होता है। ऐसा करने से वजन को जल्दी घटाने में मदद मिल सकती है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि इस तथ्य के संबंध में कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं। दरअसल, जितने भी शोध मेथी और मोटापे को लेकर किए गए हैं, उनमें से कुछ रिसर्च में मेथी का सेवन खाली पेट तो कुछ में खाना खाने के बाद करने के लिए कहा गया है । इस आधार पर वजन कम करने के लिए मेथी को किसी भी समय डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इस आर्टिकल में आपने जाना कि किस प्रकार से मेथी में पाए जाने वाले गुण वजन कम करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही वजन कम करने के लिए इसे कैसे उपयोग करें, इस बारे में भी आपने ऊपर पढ़ा। मेथी का उपयोग करने से पहले एक बात जानना जरूरी है कि सिर्फ मेथी वजन कम नहीं कर सकती। इसके सेवन के साथ ही शारीरिक व्यायाम और नियमित दिनचर्या का पालन करना भी जरूरी है। साथ ही अगर किसी को मोटापे के अलावा कोई अन्य शारीरिक समस्या है, तो मेथी के बीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग