न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गले की खिच-खिच से हैं परेशान, इन 5 आसान तरीकों से मिलेगा आराम

वैसे तो आजकल थोड़ी से तकलीफ होते ही चिकित्सक की सेवाएँ ली जाती हैं लेकिन यदि आप किसी चिकित्सक की सेवा न लेना चाहे तो बाबा-आदम के जमाने के घरेलू उपायों से भी इस तकलीफ से छुटकारा पा सकते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 6:20:35

गले की खिच-खिच से हैं परेशान, इन 5 आसान तरीकों से मिलेगा आराम

आज सुबह की बात है। मेरे पति नींद से उठते ही अपने गले को लेकर परेशान नजर आने लगे। वो बार-बार अह. . . अह. .. कर रहे थे। चाय पीते हुए मैंने उनसे पूछा क्या बात है आपके गले में कुछ अटक रहा है क्या। बोले ऐसा लगता है मुझे कुछ इंफैक्शन हो गया है। कल मैंने कहीं पर फ्रिज का ठंडा पानी पी लिया था, उसके बाद से मुझे गले में खराश महसूस हो रही है। शायद कुछ संक्रमण हो गया है। ऐसा सिर्फ मेरे पति के साथ ही हुआ हो, नहीं है बल्कि यह एक आम शिकायत है जो हर दूसरे व्यक्ति में बदलते मौसम की वजह से सुनने को मिल जाती है। आम तौर गले का संक्रमण बारिश के मौसम में ज्यादा फैलता है। बारिश के मौसम में कभी अत्यधिक ठंडी चीजें खाने या बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने की वजह से गले में खराश हो जाती है। इससे कई बार गले में टांससिल्स (गले का संक्रमण) भी हो जाते हैं। गले के संक्रमण में आहार नली में कुछ रुकावट से महसूस होती है जिसके चलते खाने और पीने में मुश्किल पैदा होती है। वैसे तो आजकल थोड़ी से तकलीफ होते ही चिकित्सक की सेवाएँ ली जाती हैं लेकिन यदि आप किसी चिकित्सक की सेवा न लेना चाहे तो बाबा-आदम के जमाने के घरेलू उपायों से भी इस तकलीफ से छुटकारा पा सकते हैं। डालते हैं एक नजर उन घरेलू उपायों पर जिनके चलते आप अपने गले के संक्रमण और खराश से छुटकारा पा सकते हैं।

sore throat,remedies for sore throat,home remedies to treat sore throat,Health,Health tips

गरम पानी के गरारे करना

यह ऐसा घरेलू नुस्खा है जिसे हम शताब्दियों से आजमाते आ रहे हैं। मुझे अच्छी तरह से याद है बचपन में जब कभी हमें आइसक्रीम खाने के बाद गले में खराश होती थी तो हमारी दादी-नानी, नाना-दादा कहते थे कि गरम पानी के गरारे कर लो सब कुछ ठीक हो जाएगा। और होता भी था। गले में खराश होने पर गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से गले की खराश दूर होती है और गले का संक्रमण भी ठीक हो जाता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना अचूक इलाज है। नमक के पानी से गरारे करने से पूरी तरह से बंद गला भी एक बार तो खुल जाता है।

sore throat,remedies for sore throat,home remedies to treat sore throat,Health,Health tips

दूध में पानी मिलाकर पिएं

दिन में कामकाज के कारण गले को आराम नहीं मिल पाता है। रात का वक्त ऐसा होता है जब गले को पूरी तरह से आराम मिलता है। इस वक्त हम गहरी नींद में होते हैं जिसके चलते हमारा गला भी आराम फरमाता है। यदि आप गले की खराश से ग्रस्त हैं तो रात को सोते समय दूध में आधी मात्रा में पानी मिलाकर पीना चाहिए। इससे गले की खराश कम होगी। यदि आप पानी वाला दूध नहीं पीना चाहते हैं तो दूध में हल्दी मिलाकर पीजिए। यह दूध भी बहुत फायदेमंद होता है।

sore throat,remedies for sore throat,home remedies to treat sore throat,Health,Health tips

काली मिर्च व तुलसी का काढ़ा

रात को सोने से आधा घंटा पहले एक कप पानी में 4 से 5 काली मिर्च एवं तुलसी की 5 पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पी लीजिए। यह काढ़ा न सिर्फ आपके गले को दुरुस्त करेगा अपितु आपके मुंह में पैदा हुए अदृश्य कीड़ों को भी नष्ट करेगा। साथ ही यदि आपके दाँतों में दर्द वगैरहा है तो उसमें भी यह आपको आराम देगा।

sore throat,remedies for sore throat,home remedies to treat sore throat,Health,Health tips

पालक का रस

कई बार ऐसा होता है कि गले में खराश होने पर उसके बाहरी हिस्से पर कुछ सूजन व लालपन नजर आने लगता है। जो इस बात का संकेत होता है कि आप गले के संक्रमण से संक्रमित है। ऐसी स्थिति में आप पालक के पत्तों को पीसकर इसकी पट्टी बनाकर गले में बांधे और 30 मिनट तक इसे बांधे रखने के बाद खोल लें। इसके अलावा धनिया के दानों को पीसकर उसका पाउडर बनाएं और उसमें गुलाब जल मिलाकर गले पर लगाएं। इस उपाय से आपको बहुत आराम मिलेगा। जहाँ गले की सूजन में कमी आएगी वहीं दूसरी ओर लालाई भी खत्म हो जाएगी।

sore throat,remedies for sore throat,home remedies to treat sore throat,Health,Health tips

5. पिसी हुई काली मिर्च चाटें

आयुर्वेद डॉक्टरों का कहना है कि यदि आप गले की खराश से ज्यादा परेशान रहते हैं तो काली मिर्च को पीसकर घी के साथ चाटे, इस उपाय से भी आपको बहुत आराम मिलेगा। साथ ही काली मिर्च को 2 बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के रोग दूर हो सकते हैं।

ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खों को आजमा कर देखा जा चुका है। इनसे फायदा होता है। यदि आप गले की खराश या फिर गले के संक्रमण से ग्रस्त हैं तो अपने आहार में थोड़ा परिवर्तन करें। इस बीमारी से ग्रसित होने पर अपने आहार में मांसाहार, रूखा भोजन, सुपारी, खटाई, मछली, उड़द इन चीजों से दूरी बनाए रखें ताकि आपका संक्रमण जल्द आपको छोड़ सके।

नोट: हम दावा तो नहीं करते हैं अपितु आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि इन तरीकों को आजमाने से आप अपनी गले की खराश से छुटकारा पा सकते हैं। यह लेखक के अपने विचार हैं। जरूरी नहीं है कि आप इससे सहमत हों।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग