न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में भूख की कमी को दूर करने के लिए आहार में शामिल करें ये 10 चीजें, मिलेगा भरपूर पोषण

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चों की भूख को बढ़ाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 5:43:49

बच्चों में भूख की कमी को दूर करने के लिए आहार में शामिल करें ये 10 चीजें, मिलेगा भरपूर पोषण

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ती हो। खासतौर से बच्चों को पोषक तत्व मिलना जरूरी होते हैं ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सकें। लेकिन देखा जाता हैं कि कई बच्चों को भूख ना लगने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं जिसकी वजह से बच्चे घर का पोषण युक्त खाना खाने से परहेज करने लगते हैं और बच्चे गंभीर बीमारी के भी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों के आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो उनकी भूख को बढ़ाने का काम करें ताकि आप उन्हें पोषण से भरपूर खाना खिलाने में कामयाब हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चों की भूख को बढ़ाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में..

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

डाइट में जोड़ें आयरन

बच्चों में भूख की कमी आयरन की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में आप बच्चों की डाइट में आयरन के मुख्य स्रोत जैसे- पास्ता, चावल, मटर, चने, पालक, ब्रोकली आदि को जोड़ें। इनके अंदर भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इससे अलग आप बच्चों की डाइट में भोजन के रूप में मटर के चावल, पालक की चटनी, चने का पाउडर आदि को जोड़ सकते हैं।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

अजवाइन

ज्यादातर अजवाइन का इस्तेमाल गैस, एसीडिटी, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। वहीं इसमे मौजूद एंटी फ्लैटुलेंस तत्व पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में काफी मददगार होते हैं। यही कारण है कि गुनगुने पानी में अजवाइन पीसकर बच्चों को पिलाने से भूख बढ़ती है।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

गाजर

गाजर की मदद से भी आप बच्चों में भूख बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आप गाजर को छोटे-छोटे पीस में काटकर और ऊपर से चाट मसाला डालकर खाने के लिए दें सकती हैं। इसके जूस को भी बच्चों में भूख बढ़ाने के लिए बेस्ट माना जाता है। दिन में एक से दो बार जूस का सेवन करने से बच्चों को नियमित समय पर भूख लगती रहती है। इसके लिए खाने से पहले भी सेवन करने के लिए दें सकती हैं। इसके सेवन से बच्चों के साथ-साथ बड़ें लोगों में भी भूख की कमी दूर होती है।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

इलायची का दूध

इलायची पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करती है। वहीं बड़ी इलायची के सेवन से पांचन तंत्र मजबूत रहता है और भूख भी बढ़ती है। इसीलिए आप एक कप गुनगुने दूध में पिसी इलायची मिलाकर रोज बच्चे को पिला सकते हैं। इससे न सिर्फ दूध टेस्टी बन जाएगा बल्कि बच्चे की भूख भी बढ़ने लगेगी।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

आंवला और शहद

आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। रोज खाली पेट आंवले के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए हर रोज एक गिलास पानी में एक आंवला डालकर उबाल लें। अब इस पानी में शहद मिलाकर बच्चे को पीने के लिए दें। इससे पांचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और भूख भी बढ़ेगी।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

खट्टे फल

खट्टे फलों के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जैसे- संतरा, नींबू, टमाटर का रस आदि। ऐसे में आप बच्चों की डाइट में विटामिन सी युक्त फल और सब्जियों को जोड़ें। बता दें कि विटामिन सी बच्चों के शरीर में आयरन को अवशोषित करने में सहायक है। ऐसे में यह बच्चों की भूख को बढ़ाने में आपके बेहद काम आ सकता है।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

सौफ और मिश्री

बच्चों को अक्सर कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में आप उन्हें सौंफ और मिश्री मिलाकर दे सकते हैं। साथ ही इसे और टेस्टी बनाने के लिए आप सौंफ को धीमी आंच पर भून भी सकते हैं। जिसके बाद इसमें से भीनी खुश्बू आने लगती है और बच्चे इसे बेहद चाव से खाते हैं। ये नुस्खा निश्चित रूप से बच्चों की भूख बढ़ाने में असरदार हो सकता है।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

दही और मेथी का मिश्रण

पाचन क्रिया को अच्छा बनाने में दही एक अच्छा विकल्प है। वहीं, मेथी भी सेहत के लिए कई तरीकों से उपयोगी है। ऐसे में आप दही में मेथी के चूर्ण को मिलाकर बच्चे को खिलाएं ऐसा करने से न केवल भूख बढ़ती है बल्कि बच्चे का शारीरिक रूप से विकास भी नहीं होता है। ध्यान रहे कि मेथी की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में दोनों की समान मात्रा को जानने के लिए एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

अदरक

बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए अदरक भी एक कारगर नुस्खा है। अदरक भूख बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की कई बीमारियों से निजात दिलाने में भी मदद करती है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। इसके लिए आप बच्चों को अदरक खिलायें या फिर अदरक का रस पीने को दें।

foods to overcome lack of appetite in children,Health tips,healthy living

हींग और लहसुन

हींग पाचन क्रिया को बेहतर बना कर पेट की परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। वहीं हींग और लहसुन का मिक्सचर भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आप बच्चों के खाने में हींग और लहसुन का भी प्रयोग कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!