न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ONGC : भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 108 पदों पर होगी नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने जियोलॉजिस्ट और जियोफीजिसिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 6:18:17

ONGC : भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 108 पदों पर होगी नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने जियोलॉजिस्ट और जियोफिजिसिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जनवरी है। परीक्षा 23 फरवरी को होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 108 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भूविज्ञानी (जियोलॉजिस्ट) - 5 पद
जियोफिजिसिस्ट (भूतल) - 3 पद
जियोफिजिसिस्ट (वेल्स) - 2 पद
एईई (प्रोडक्शन) मैकेनिकल - 11 पद
एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम - 19 पद
एईई (प्रोडक्शन) केमिकल - 23 पद
एईई (ड्रिलिंग) मैकेनिकल - 23 पद
एईई (ड्रिलिंग) पेट्रोलियम - 6 पद
एईई (मैकेनिकल) - 6 पद
एईई (इलेक्ट्रिकल) - 10 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जियोलॉजिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास जियोलॉजी में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पेट्रोलियम जियोसाइंस में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ एमएससी या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एईई पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र सीमा 26 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार उम्र सीमा में मिलने वाली छूट भी शामिल है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 1000 रुपए देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम में चार खंड शामिल होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी। नियुक्ति के बाद 60000 रुपए से लेकर 1,80,000 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी