न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने पोस्ट किया शादी का वीडियो, खूब भावुक दिखे पिता, टीकू की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की पिछले माह दिसंबर में शादी हुई थी। आलिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 8:10:01

2 News : आलिया ने पोस्ट किया शादी का वीडियो, खूब भावुक दिखे पिता, टीकू की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की पिछले माह दिसंबर में शादी हुई थी। आलिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ शादी की। उनकी सगाई 2023 में मुंबई में ही हुई थी। अब आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शादी का वीडियो शेयर किया है। यह 19 मिनट का है। इसमें कपल की हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी, शादी और ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की झलकियां देखने को मिल रही हैं। वीडियो की शुरुआत हल्दी सेरेमनी से होती है जो उनके घर की छत पर हुई थी।

इसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। वीडियो में भावुक अनुराग बेटी को गले लगाते हुए रोते नजर आते हैं। इसके बाद आलिया घर पर परिवार और दोस्तों के साथ मेहंदी का जश्न मनाते दिखाई दीं। आलिया ने मेहंदी की डिजाइन में पेट डॉग की तस्वीर बनवाई थी। कॉकटेल पार्टी में अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन, आलिया की मां आरती बजाज और फिल्ममेकर इम्तियाज अली थे जो कपल के साथ डांस कर रहे थे। आगे शेन पत्नी आलिया को मडंप पर देख इमोनशल हो गए।

वीडियो में अनुराग कई मौकों पर रोते हुए आलिया को गले लगा रहे हैं। वे आरती के कंधों पर सिर टिकाते भी दिखे। रिसेप्शन में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल, नागा चैतन्य और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि आलिया, अनुराग व आरती की बेटी हैं। वह शेन को चार साल से डेट कर रही थीं।

2 News : आलिया ने पोस्ट किया शादी का वीडियो, खूब भावुक दिखे पिता, टीकू की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट

टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक के बजाय आया था ब्रेन स्ट्रोक

कई सालों से अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन कर रहे एक्टर टीकू तलसानिया (70) के स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई। आज शनिवार (11 जनवरी) को कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन टीकू की पत्नी दीप्ति तलसानिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया है।

दीप्ति ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि टीकू को शुक्रवार रात करीब 8 बजे ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जब वह एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें असहज महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें टीकू की हालत को लेकर डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। परिवार ने फैंस से अपील की है कि वे उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करें।

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी टीकू की सेहत पर जानकारी साझा की है। शुक्रवार शाम एक फिल्म के प्रीमियर में टीकू के साथ मौजूद रश्मि ने कहा कि वे अब बेहतर हैं और उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया गया था। प्रीमियर के दौरान वे बिल्कुल ठीक थे। टीकू 250 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ मूवी में नजर आए थे। टीकू और दीप्ति के बेटा रोहन और बेटी शिखा तलसानिया हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा