न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने 10 साल बाद ली इंजीनियरिंग की डिग्री, देखें वीडियो, इस एक्टर की मां, पत्नी व बेटे की तबीयत खराब

एक्टर कार्तिक आर्यन लगातार खबरों में बने रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों की चर्चा होती है, तो कभी पर्सनल लाइफ की। वे इस समय फिल्ममेकर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 8:47:09

2 News : कार्तिक ने 10 साल बाद ली इंजीनियरिंग की डिग्री, देखें वीडियो, इस एक्टर की मां, पत्नी व बेटे की तबीयत खराब

एक्टर कार्तिक आर्यन लगातार खबरों में बने रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों की चर्चा होती है, तो कभी पर्सनल लाइफ की। वे इस समय फिल्ममेकर्स के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। साथ ही कार्तिक की गिनती बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में होती है। कार्तिक के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपनी फिल्मों चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 में एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोरीं। इस बीच कार्तिक ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे 10 साल बाद अपने कॉलेज गए हैं।

वे वहां इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के लिए पहुंचे थे, जहां सभी स्टूडेंट्स उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गए। कार्तिक मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी पहुंचे। वीडियो में उन्होंने कई खास पलों को शेयर किया है। कभी वो टीचर्स से मिलते दिखे तो कभी छात्रों के साथ डांस करते और अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए नजर आए। इस दौरान कार्तिक को अपने नाम वाली कस्टमाइज्ड कॉलेज जर्सी पहने भी देखा गया। वीडियो के आखिर में कार्तिक जब वापस जाने के लिए कार में बैठे तो एक फैन उनके पास रोती हुई आई।

कार्तिन ने उसे गले लगाया और बात की। कार्तिक को एक फैन ने थ्रेड वर्क वाली उनकी एक पेंटिग भी गिफ्ट की। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “बैकबेंच पर बैठने से लेकर मेरे कन्वोकेशन सेरेमनी के लिए मंच पर खड़े होने तक - यह कैसा सफर रहा है। डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, आपने मुझे यादें, सपने दिए और अब, आखिरकार, मेरी डिग्री (केवल एक दशक से ज्यादा समय लगा!)। विजय पाटिल सर, मेरे अविश्वसनीय शिक्षकों और यहां के युवा सपने देखने वालों को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद - ऐसा लगता है जैसे मैं घर आ गया हूं।” उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक मुंबई चले गए थे। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल कॉलेज से उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई की।

अर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में हैं भर्ती, पत्नी और बेटे की सेहत भी खराब

एक्टर अर्जुन बिजलानी टीवी की दुनिया के नामी सितारे हैं। वे कई सीरियल और रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। पिछले साल उन्हें कलर्स टीवी के कॉमेडी-कुकिंग रियलियी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में देखा गया था। उनकी जोड़ी करण कुंद्रा के साथ बनी थी। इस बीच अर्जुन के फैंस को चिंतित करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल अर्जुन इन दिनों अपने परिवार की देखभाल में पूरी तरह से बिजी चल रहे हैं। उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन की पत्नी और बेटी भी बीमार हो गए हैं। ये बात खुद ने बताई है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अर्जुन की मां का उपचार जारी है। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी मां अस्पताल में हैं और उनकी देखभाल के लिए मैं लगातार उनके पास हूं। पत्नी नेहा को बुखार है और वह भी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं।

बेटे अयान की हालत भी खराब है। वह पिछले पांच दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। मैं बस यही चाहता हूं कि सब जल्द ठीक हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन ने ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘नागिन’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘प्यार का पहला अध्याय : शिव शक्ति’ जैसे फेमस टीवी शोज में काम किया है। वे कई रियलिटी शो होस्ट भी कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा