न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, 90 पदों के लिए उम्मीदवारों को इन पैमानों पर उतरना होगा खरा

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 6:39:56

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, 90 पदों के लिए उम्मीदवारों को इन पैमानों पर उतरना होगा खरा

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए ऑर्गनाइजेशन में 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए लास्ट डेट 7 फरवरी है। लिखित परीक्षा 9 मार्च को होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदनकर्ता के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी भी लॉ स्कूल/कॉलेज/यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा 5 या 3 साल के लॉ कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लॉ योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवार की आयु सीमा 02 फरवरी 2025 तक 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में फीस पेमेंट करना होगा। किसी अन्य रूप में आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। फीस भुगतान के लिए यूको बैंक द्वारा प्रदान किए गए पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का 3 चरणों में टेस्ट लिया जाएगा। पहले चरण में मल्टीपल च्वॉइस बेस्ड क्वेश्चन होंगे। इसमें उम्मीदवारों के कानून को समझने और लागू करने की क्षमता और समझ कौशल का परीक्षण होगा। दूसरे भाग में व्यक्तिपरक लिखित परीक्षा होगी और तीसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। पहले और दूसरे चरण की परीक्षा एक ही दिन में दो पाली में आयोजित कराई जाएगी।

मिलेगा इतना वेतन

सुप्रीम कोर्ट में अल्पावधि संविदात्मक असाइनमेंट पर लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 2025-2026 की अवधि के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 80000 रुपए वेतन के रूप में प्रदान किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता