न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘देवा’ के गाने ‘भसड़ मचा’ में जमकर थिरके शाहिद-पूजा, नानी के निधन पर भावुक हुईं यह एक्ट्रेस

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस अपकमिंग मूवी के पोस्टर्स और टीजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 7:24:47

2 News : ‘देवा’ के गाने ‘भसड़ मचा’ में जमकर थिरके शाहिद-पूजा, नानी के निधन पर भावुक हुईं यह एक्ट्रेस

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस अपकमिंग मूवी के पोस्टर्स और टीजर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार इसकी चर्चा हो रही है। अब मेकर्स ने आज शनिवार (11 जनवरी) को ‘देवा’ का नया गाना ‘भसड़ मचा’ रिलीज कर दिया। यह गाना सामने आते ही धूम मच गई। गाना मस्ती और एनर्जी का पावरहाउस है। एक दिन पहले इसका टीजर जारी किया गया था।

गाने का एनर्जी से भरा म्यूजिक डांस के मूड में ले आता है। शाहिद का जबरदस्त कॉप अवतार और पूजा की शानदार मौजूदगी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिया। शाहिद का तगड़ा स्वैग और मास अपील तथा पूजा की ग्रेस और एनर्जी मिलकर ऐसी केमिस्ट्री बनाते हैं जो देखने वालों को पूरी तरह से बांध लेती है। दोनों का हर मूव एकदम परफेक्ट लगता है। उनकी हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।

उनकी कोरियोग्राफी और हुक स्टेप का अंदाज इतना जबरदस्त है कि हर कोई इसे बार-बार करना चाहेगा। गाना हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इसे बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। आवाज मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी की हैं। विशाल मिश्रा का संगीत और राज शेखर के लिखे बोल भी छा गए। ‘देवा’ के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज हैं। इसे जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्शन थ्रिलर 31 जनवरी को रिलीज होगी।

दिव्या खोसला कुमार ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर नानी को किया याद

टी-सीरीज की ऑनर एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के घर से बुरी खबर आई है। भूषण कुमार की पत्नी दिव्या की नानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह दुखद जानकारी दिव्या ने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। दिव्या ने नानी के साथ पुरानी अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए दुखद खबर साझा की। फोटो में दिव्या के साथ उनकी नानी खड़ी हैं और दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में दिव्य ने लिखा, “मेरी प्यारी नानीजी हाल ही में स्वर्ग सिधार गईं। मैं सबसे मजबूत महिला को जानती थी…एक बहुत ही सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन, एक कैंसर सर्वाइवर और एक आर्मी ऑफिसर की वाइफ…मेरी नानी एक बहुत ही इंस्पिरेशनल औरत थीं और उनके पास जो विल पावर थी, वह उन्होंने मेरी मां को दी और मेरी मां ने मुझे दी…

1.5 साल पहले मेरी मां के निधन के बाद वह मुझसे कहती रहीं रोना नहीं है। जबकि वह खुद खूब रोती थीं…सॉरी नानीजी।” बता दें दिव्या की मां अनीता खोसला का साल 2023 में निधन हो गया था। पिछले साल दिव्या की ननद तिशा कुमार ने 20 साल की उम्र में ही दुनिया से विदाई ले ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा