Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ती उम्र के साथ दाँतों को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती, लें इन टिप्स की मदद

बढ़ती उम्र में भी दांतों को स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों को हमेशा चमकदार और स्वस्थ रख सकते हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 5:34:36

बढ़ती उम्र के साथ दाँतों को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती, लें इन टिप्स की मदद

शरीर में अधिकतर बीमारियों की वजह मुंह की गंदगी होती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज सुबह उठकर दांतों की अच्छे से सफाई करने की सलाह देते हैं। दरअसल, रातभर मुंह में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को कमजोर बनाते हैं। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है। कई बार लोगों की बैड टी पीने की आदत की वजह से भी दांत जल्दी खराब होने लगते हैं। हालांकि, एक उम्र तक तो आपके दांत इन सभी गलत आदतों को झेलते रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे दांत तेजी से खराब होने लगते हैं। बढ़ती उम्र में भी दांतों को स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों को हमेशा चमकदार और स्वस्थ रख सकते हैं।
tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips कीड़ा लगने से बचाए लौंग

लौंग दांतो के लिए बहुत फायदेमंद है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों में कीड़ा लगने से रोकता है। इसके साथ ही दांतों को जड़ों से मजबूत भी बनाती है। इसके लिए साबुत लौंग को दांतों के बीच में रख सकते हैं। इसके अलावा दांतों पर लौंग का तेल भी लगा सकते हैं।

tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips नमक के पानी का करें इस्तेमाल

रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से दांतों की गंदगी साफ होती है। इसके साथ ही दांतों की जड़े मजबूत होती हैं। नमक और गर्म पानी से मसूड़ों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है।

tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips पायरिया को दूर करेगा सरसों का तेल

सरसों का तेल बहुत गुणकारी होता है अगर आपको इसके सही इस्तेमाल का पता हो तो। दांतों के लिए भी सरसों का तेल काफी फायदेमंद है। अगर दांतों में पायरिया हो जाता है तो सरसों के तेल से फायदा मिलता है। पायरिया की समस्या को दूर करने के लिए सरसों के तेल में नमक को मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए सरसों के तेल की कुछ बूंदों में आधा चुटकी नमक को मिलाएं और रोज अपने दांतों पर मसाज करें, फायदा मिलेगा। tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips रोज करें दो बार ब्रश

दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए उनकी साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। डेंटिस्ट की मानें तो दिन में दो बार ब्रश किया जाना चाहिए, ताकि दांत सालों-साल तक मजबूत और स्वस्थ बने रहें।
tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips दूध को करें अपने आहार में शामिल

स्वस्थ और मजबूत दाँतों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। इसके लिए दूध का सेवन करना चाहिए, लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता। ऐसे लोग दूध की जगह दूध से बनी अन्य चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ताकि दांत मजबूत बने रहें। tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips इन चीजों को कहें ना

मजबूत दांतों के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी होता है। दांतों को कैविटी फ्री और मजबूत बनाए रखने के लिए अचार, कॉफी, सिगरेट, टॉफी-चॉकलेट और ज्यादा मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए।

शुगर का सेवन करें कम

जिस तरह बच्चों के लिए बचपन में मीठा ज्यादा खाना उनके दाँतों को नुकसान पहुंचाता है उसी तरह बड़ों को भी शुगर की मात्रा का अधिक सेवन करने से कैवेटी की समस्या हो जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी में केवल दांतों को साफ करना हमारे लिए काफी नहीं होता है। हम जिन चीजों का सेवन करते हैं वो भी सीधा हमारे मुंह और दांतों पर असर करते हैं। आप कोशिश करें कि शुगर का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इसके साथ ही किसी भी ड्रिंक्स को पीने के लिए पाइप यानी स्ट्रा का इस्तेमाल करें।

tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips धुम्रपान है दांतों के लिए नुकसानदेह

धूम्रपान करना जितना सेहत के लिए हानिकारक होता है उतना ही ये दांतों को भी नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान करने से हमारे दांतों में पीलापन आ जाता है और श्वास से दुर्गन्ध आने लगती है। क्यूंकि धूम्रपान करने से मुंह में बैक्टीरिया जमा होने लगते है जो दांतों और मसूड़ों को संक्रमित कर देते है।

tips to make teeth healthy,healthy living,Health tips आहार में करें विटामिन सी को शामिल

दातों की सही देखभाल के लिए आप खाने में विटामिन सी का भी प्रयोग करें। खाने में आप मौसमी फलों जैसे सेब, नाशपाती, स्ट्राबेरी, दही और ओट का भी उपयोग कर सकते है। ये आपको कैल्शियम भारी मात्रा में देगें

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology