Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असहनीय स्थिति पैदा करती हैं कान में निकली फुंसी, आजमाए ये घरेलू नुस्खे

आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपचार बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कान में निकली फुंसी से निजात पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Mar 2023 3:41:52

असहनीय स्थिति पैदा करती हैं कान में निकली फुंसी, आजमाए ये घरेलू नुस्खे

मौसम में बदलाव के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां भी पनपने लगती हैं। इन्हीं में से एक हैं कान में फुंसी का निकलना। कान में फुंसी होना बहुत दर्दनाक होता हैं और यह आपके लिए असहनीय स्थिति पैदा करती हैं। कान में फुंसी के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि कान की सफाई नहीं करना, कान में अधिक पसीना आना, त्वचा के ऑयली होना आदि। बाजार में इसके लिए भी दवाइयां मौजूद हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे निजात पाई जा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपचार बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से कान में निकली फुंसी से निजात पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips लहसुन

लहसुन में एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। कान की फुंसी को ठीक करने का यह आसान और सुरक्षित है। इस उपाय को करने के लिए आप 2-3 लहसुन की कली और सरसों का तेल कड़ाही में गरम करें। तेल को थोड़ा पकाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। इसे दिन में 2-3 बार अपने पिंपल पर लगाएं। लहसुन के तेल का उपयोग कान के दर्द के इलाज के लिए भी किया जाता है। tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips रबिंग अल्कोहल

त्वचा की समस्याओं के लिए शराब एक एंटीसेप्टिक एजेंट के रूप में काम करती है। यह संक्रमण को फैलने से नियंत्रित करने में मदद करती है। आप एक कॉटन पैड लें और उसमें रबिंग अल्कोहल की कुछ बूंदें डालें। इसके बाद आप इसे सावधानी पूर्वक कान में लगाएं। ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं। ऐसा करने से बैक्टीरिया बिल्डअप खत्म हो जाता है और संक्रमण से बचाव होता है। tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips दालचीनी

दालचीनी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कान की फुंसी की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए चुटकी भर दालचीनी में चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर मिक्स करके उसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसके बाद आप इस लेप को कान की फुंसी में लगा लें। दिन में 2-3 बार इस घरेलू नुस्खें को आजमा कर देखें। जब तक फुंसी ठीक न हो जाए इस लेप का इस्तेमाल करें। अच्छे रिजल्ट्स देखने के लिए आप इसे रात में सोने से पहले कान पर लगाएं।

tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips विच हेज़ल

विच हेज़ल पिंपल का उपचार करने सहित त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक उपाय है। इसके एंटी माइक्रोबियल गुण संक्रमण को मारने में मदद करते हैं। विच हेज़ेल सॉल्यूशन में एक कॉटन पैड या रूई का टुकड़ा भिगोएँ। अब इसे निचोड़ लें और फिर इसे अपने पिंपल और पास की त्वचा पर कोमल हाथों से लगाएं। ऐसा दिन में दो बार करें।

tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips तुलसी

तुलसी को एंटी ऑक्सीडेंट्स का खजाना माना जाता है, जो त्वचा को डीप क्लीन करके विषैले तत्वों को त्वचा की गहरी सतह से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए तुलसी की पत्ती के लेप में थोड़ा सा कपूर मिलाकर कान की फुंसी पर लगाएं। इससे आपको दर्द और सूजन दोनों में राहत मिल जाएगी। अच्छे रिजल्ट्स देखने के लिए आप इस लेप को रात में सोने से पहले लगाएं। साथ ही दिन में 2 से 3 बार इस लेप को जरूर लगाएं।

tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips नीम

नीम के आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से कौन अनजान है, इस पेड़ का हर भाग किसी ना किसी तरह हमारे शरीर को निरोगी बनाने में मदद करता है। तो आप 4 से 5 नीम की पत्तियाँ लें और उन्हें अच्छी तरह से पीस लें, फिर आप उसमें ½ चम्मच शहद मिलाएं। अब एक रुई का फोहा लें, उसे इस मिश्रण में डुबोये और का पर रखें। ये नुस्खा फुंसी को तुरंत पकाकर उसे अपने आप फोड़ देता है और मवाद को भी सोख लेता है।

tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips टी ट्री ऑयल

एक चाय का चम्मच टी ट्री ऑयल और उसमें 9 भाग पानी मिलाएं। रुई की सहायता से इसे पिंपल पर लगाएं। सूखने दें। 1 दिन में दो से तीन बार ऐसा किया जा सकता है। टी ट्री ऑयल एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से युक्त होता है। इसलिए किसी भी तरह के मुंहासे में इसका प्रयोग असरदार है। ये घरेलू उपचार कान में निकले हुए पिम्पल्स या फोड़े-फुंसी को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

tips to get rid of boil in ear,healthy living,Health tips सरसों का तेल

सरसों का तेल एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। इसे कान की फुंसी पर लगाने से फंगल इंफेक्शन दूर हो जाता है। सरसों के तेल में औषधीय गुण होते हैं। हालांकि, बिना डॉक्टर की सलाह के आप इसे कान के अंदर न डालें। अगर कान की फुंसी पर इसे मला जा सकता है। जब आपको कान के फोल्ड्स में खुजली हो या त्वचा उभरी हुई सी नजर आए तब ही आप सरसों के तेल की एक बूंद उस पर लगा लें। इससे दाना बड़ा नहीं होगा और सूजन भी अधिक नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology