न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के साथ खिलवाड़ करती हैं ये ब्रेकफास्ट मिस्टेक्स, जानें और सुधारे अपनी भूल

आपका अच्छा खानपान ही आपकी स्वस्थ सेहत का राज होता हैं। खानपान में जरूर मील होती हैं ब्रेकफास्ट अर्थात सुबह का नाश्ता जिससे आपकी सेहत का सीधा नाता होता है। रात की लंबी फास्टिंग के बाद सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे मैटाबोलिज्म को बूस्ट कर के हमारे वजन को कंट्रोल तो रखता ही है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 2:01:15

सेहत के साथ खिलवाड़ करती हैं ये ब्रेकफास्ट मिस्टेक्स, जानें और सुधारे अपनी भूल

आपका अच्छा खानपान ही आपकी स्वस्थ सेहत का राज होता हैं। खानपान में जरूर मील होती हैं ब्रेकफास्ट अर्थात सुबह का नाश्ता जिससे आपकी सेहत का सीधा नाता होता है। रात की लंबी फास्टिंग के बाद सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे मैटाबोलिज्म को बूस्ट कर के हमारे वजन को कंट्रोल तो रखता ही है, साथ ही हमारे ग्लूकोस लैवल को कंट्रोल रख कर हमें पूरा दिन स्ट्रैस से भी दूर रखने में मदद करता है। वेट लॉस के अलावा आपकी फिटनेस भी काफी हद तक ब्रेकफास्ट पर ही टिकी रहती है। लेकिन कई बार आप ब्रेकफास्ट से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठते है जिनकी वजह से धीरे-धीरे आपकी फिटनेस खराब होती चली जाती है। इससे कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट की इन गलतियों के बारे में...

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

ब्रेकफास्ट स्किप करना

लेट नाइट डिनर करने की हैबिट और वह भी हाई कैलोरीज डिनर, जिस कारण से अकसर ब्रेकफास्ट यह सोच कर स्किप कर देना कि इस से हम अपनी रात को ली कैलोरीज को कंट्रोल कर पाएंगे, जबकि ऐसी सोच बिलकुल गलत है। यह गलती न सिर्फ हमारे मैटाबोलिज्म पर भारी पड़ती है, साथ ही इस के कारण ब्लड कोलैस्ट्रौल, दिल की बीमारी व टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ब्रेकफास्ट को स्किप करने की भूल बिलकुल न करें और जो भी ब्रेकफास्ट करें वह हाई प्रोटीन, फाइबर से भरपूर हो।

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

समय पर नाश्ता न करना

कई लोग काम की जल्दी में या देर से उठने के कारण समय से नाश्ता नहीं कर पाते है और लंच के समय उनके नाश्ते का समय होता है। ऐसे लोगों में गैस और अपच की समस्या हो सकती है। नाश्ते में देरी के कारण आप अधिक खाना खा लेते है इसलिए सुबह का नाश्ता आपका पूरा दिन प्रभावित कर सकता है।

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

नाश्ते में कैफीन का सेवन

ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, ये उस वक्त भले ही आपको अच्छी लगे लेकिन सेहत के लिए ये बिल्कुल भी सही नहीं। चाय और कॉफी में कैफीन या टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी में कैल्शियम और आयरन सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं होने देते, जिसके चलते हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

कार्बोहाइड्रेट अवॉयड करना

सुबह के नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट का सेवन जरूरी होता है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। तो नाश्ते में रोटी, ब्रेड, दलिया, सब्जी, पराठे वगैरह को शामिल कर सकते हैं

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

जल्दी-जल्दी खाना

हम हमेशा जल्दी में होते हैं, हम तेजी से खाना खाते हैं और अपने हमारी यही आदत आगे जाकर हमारे लिए नुकसानदेह होती है। इससे मोटापे की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि इससे आप ज्यादा खा लेते हैं। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार जब आप बैठकर खाना खाते हैं, तो उसे ठीक से चबाकर खाने से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

प्रोटीन रिच डाइट न लेना

हेल्दी रहने और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए नाश्ते में प्रोटीन रिच डाइट का सेवन बहुत जरूरी है। प्रोटीन फूड्स लेने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे अनावश्यक रूप से भूख नहीं लगती। साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। तो ब्रेकफास्ट में अंडे, मूंगदाल चीला, पीनट बटर सैंडविच, सोया, पनीर जैसी चीज़ों को जगह दें। इससे दिनभर के लिए जरूरी मात्रा में प्रोटीन की मात्रा को पूरा किया जा सकता है।

breakfast,breakfast mistake,healthy breakfast,breakfast tips,healthy living,Health tips

जूस का सेवन

ऑफिस जाने की जल्दी और ब्रेकफास्ट है जरूरी, इस चक्कर में लोग कई बार नाश्ते में जूस पीकर ही निकल लेते हैं। दिनभर की भागदौड़ में फिर सही तरीके से खानपान भी नहीं हो पाता। इससे बॉडी में विटामिन, कैलोरी, मिनरल, फाइबर जैसे जरूरी तत्वों की कमी हो सकती है। जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरु हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत