न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ती जा रही हैं आंखों में जलन की समस्या, इन उपायों से मिलेगा आराम

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बिना दवाइयों का सेवन करते हुए आंखों की जलन को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 2:01:56

बढ़ती जा रही हैं आंखों में जलन की समस्या, इन उपायों से मिलेगा आराम

शरीर के संवेदनशील अंगों की बात करें, तो उसमें से एक हैं हमारी आंखें। इनका हमेशा विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि किसी भी चीज का प्रभाव इनपर बहुत जल्दी पड़ता है। आजकल के दौर में आंखों में जलन की समस्या बढ़ती ही जा रही हैं। इसके पीछे का कारण पर्यावरण प्रदूषण, बहुत अधिक वक्त स्क्रीन के सामने बिताना, नींद कम लेना, शरीर में पानी की कमी आदि हो सकते हैं। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही आंखों में बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बिना दवाइयों का सेवन करते हुए आंखों की जलन को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

ग्रीन टी

आंखों में जलन और सूजन की समस्या होने पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से भी काफी फायदा होता है। ग्रीन टी को एंटीबैक्ट्रीयल माना गया है। इससे सूजन में भी कमी आती है। दिन में दो बार ग्रीन टी जरूर पिएं। ग्रीन टी के बैग को पानी में डालें और जब ग्रीन टी पानी में अच्छी तरह मिल जाए तो बैग को पानी से निकाल कर फ्रिज में रख दें। जब बैग ठंडे हो जाएं तो उन्हें आंखों के ऊपर रख लें। इससे आपकी आँखों के सूजन में काफी मदद मिलेगी और आखों की रौशनी भी बढ़ेगी।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

आलू का रस

आलू का रस भी आंखों के लिए अच्छा होता है। जब भी आपको आंखों में दर्द या जलन की समस्या हो तो आलू के ताजे कटे हुए स्लाइस को आंखों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आलू का रस भी आंखों पर लगाया जा सकता है। इससे तुरंत राहत मिलेगी।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

गुलाब जल

आंखों के लिए गुलाब जल किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह आंखों के दर्द से तुरंत आराम दिलाने में मदद करता है। आंखों में जलन दूर करने के लिए रोज सुबह शाम आंखों में दो बूंद गुलाब जल का डालें। जलन तुरंत दूर हो जाएंगी।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

शहद

आँखों की जलन को ठीक करने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो आंखों में मौजूद अशुद्धियों को साफ करते हैं और संक्रमण फैलने से बचाते हैं। शहद से आंख आने की समस्या का भी इलाज हो सकता है। पानी और शहद को एक साथ मिला लें। अब इस मिश्रण में रूई डुबोएं। फिर आंखों को बंद करें और रूई को आंखों पर लगाएं। पांच मिनट तक मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। इस उपाय को पूरा करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

एलोवेरा

आंखों की समस्या में एलोवेरा भी काफी फायदेमंद होता है। इससे जलन और सूजन में बहुत जल्दी राहत मिलती है। एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इसमें कॉटन डुबो कर उसे आंखों पर रखें। दिन में दो से तीन बार यह उपाय करने से आंखों में जलन और सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

खीरा

खीरा आंखों की जलन की समस्या से छुटकारा दिलाने में लाभदायक है। दरअसल, खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है। इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें। फिर उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

ठंडा दूध

आंखों की जलन को दूर करने के लिए ठंडा दूध भी बहुत कारगर होता है। यह आंखों में होने वाले संक्रमण और जलन को दूर करने में प्रभावी है। सुबह शाम दो बूंद आंखों में ठंडा दूध जरूर डालें। कुछ देर में आपको आराम महसूस होगा।

the problem of irritation in the eyes is increasing these measures will give relief,Health,healthy living

कैस्टर ऑयल

आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को आप कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं। रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबोकर हल्के हाथों से निचोड़ लें। इसके बाद इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं। आप चाहें तो उंगलियों में कैस्टर ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका