न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

और भी ज्यादा संक्रामक होगा कोरोना का अगला वैरिएंट, फिलहाल खत्म नहीं होगी महामारी : WHO

पिछले दो साल से कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना के चलते लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। अब तक 5 वैरिएंट्स- अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन को VoC घोषित किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 9:28:51

और भी ज्यादा संक्रामक होगा कोरोना का अगला वैरिएंट, फिलहाल खत्म नहीं होगी महामारी : WHO

पिछले दो साल से कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना के चलते लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। अब तक 5 वैरिएंट्स- अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन को VoC घोषित किया गया है। ये इंसानों में तेजी से फैलने, उन्हें गंभीर रूप से संक्रमित करने और उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए वैरिएंट्स ईजाद होने का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। WHO की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोवे ने कहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट और भी ज्यादा संक्रामक होगा, क्योंकि उसे मौजूदा वैरिएंट्स को ओवरटेक करना होगा। वो माइल्ड और गंभीर दोनों हो सकता है और हमारी इम्यूनिटी को मात दे सकता है।

वहीं, बुधवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसुस ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बीमारियों की कोई सीमा नहीं होती। कोई भी सुरक्षा की भावना अगले ही पल बदल सकती है।

WHO एक्सपर्ट मारिया वान केरखोवे का मानना है कि ओमिक्रॉन कोरोना का आखिरी वैरिएंट नहीं है। हमें आगे भी इसके दूसरे वैरिएंट्स पाए जाने की खबर मिल सकती है। फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि उन वैरिएंट्स में किस तरह के म्यूटेशन्स होंगे।

नेचर जर्नल की एक रिपोर्ट में वैज्ञानिक जेसी ब्लूम ने कहा है कि कोरोना वायरस कभी खत्म नहीं होगा। ये एंडेमिक स्टेज में आ जाएगा, यानी वायरस कमजोर हो जाएगा और लोग इसके साथ जीना सीख लेंगे। ये एक आम बीमारी हो जाएगी।

वैज्ञानिक एंड्रू रंबौट का कहना है कि ओमिक्रॉन का संक्रमण माइल्ड होने के कारण अगले वैरिएंट को भी माइल्ड समझना सही नहीं है। ऐसा हो सकता है कि आने वाला वैरिएंट खतरनाक हो।

आपको बता दे, किसी भी वायरस में समय के साथ बदलाव होते हैं, ताकि वो नेचर में सर्वाइव कर सके। जहां ज्यादातर वायरस अपने गुणों को बहुत ज्यादा नहीं बदलते, वहीं कुछ वायरस ऐसे भी होते हैं जिनमें वैक्सीन और इलाज से लड़ने के कारण बदलाव हो जाते हैं। इस तरह वायरस के नए वैरिएंट्स बनते हैं, जो हमारे लिए खतरा पैदा करते हैं।

लोगों के लिए एक वैरिएंट कितना खतरनाक है, इस आधार पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) उसे 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' (VoC), यानी एक चिंताजनक वैरिएंट घोषित करता है।

कोरोना के कितने वैरिएंट्स VoC हैं?

अल्फा वैरिएंट (B.1.1.7) पहली बार सितंबर 2020 में ब्रिटेन में पाया गया था। बीटा वैरिएंट (B.1.351) को सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका ने मई 2020 में डिटेक्ट किया था। गामा वैरिएंट (P.1) ब्राजील में नवंबर 2020 में मिला था। डेल्टा वैरिएंट (B.1.617.2) अक्टूबर 2020 में भारत में पाया गया था। ये अल्फा वैरिएंट से 60% ज्यादा संक्रामक है, इसलिए वैज्ञानिक इसे सुपर अल्फा भी कहते हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट (B.1.1.529) को नवंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका ने रिपोर्ट किया। ओमिक्रॉन के स्पाइक प्रोटीन में बाकी वैरिएंट्स से ज्यादा म्यूटेशन्स हैं, जिसके कारण ये तेजी से फैलता है। स्पाइक प्रोटीन की मदद से ही वायरस इंसान के शरीर में प्रवेश करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती