न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीबी के बढ़ते मामलों की वजह कोरोना वायरस नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों बीमारियां संक्रामक हैं और मुख्य रूप से फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं, इनके रोगियों में खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाइयों जैसे लक्षण पाए जाते हैं। लेकिन अभी दोनों बीमारियों को आपस में जोड़ना सही नहीं होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 11:05:07

टीबी के बढ़ते मामलों की वजह कोरोना वायरस नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना के मरीजों में टीबी यानी तपेदिक के मामले बढ़ने की खबरें मिल रही हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी कोरोना पाजिटिव मरीजों के लिए टीबी की जांच कराने को कहा है। साथ ही टीबी के मरीजों के लिए भी कोरोना जांच की सिफारिश की है। हालाकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना और टीबी के बीच संबंधों को लेकर फिलहाल कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों बीमारियां संक्रामक हैं और मुख्य रूप से फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं, इनके रोगियों में खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाइयों जैसे लक्षण पाए जाते हैं। लेकिन अभी दोनों बीमारियों को आपस में जोड़ना सही नहीं होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिदिन इस तरह के दर्जनों मामले सामने आने से डाक्टर भी चिंतित हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे अगस्त, 2021 तक बेहतर निगरानी और टीबी तथा कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के प्रयासों में एकरूपता लाएं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीबी-कोविड और टीबी-आइएलआइ/एसएआरआइ की द्वि-दिशात्मक जांच की आवश्यकता को दोहराते हुए कई सलाह और मार्गदर्शन भी जारी किए हैं। कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसे लागू भी कर रहे हैं।

सरकार ने कहा कि 2020 में कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों के प्रभाव के कारण भारत में टीबी के मामलों में लगभग 25% की कमी आई है। लेकिन ओपीडी सेटिंग्स में गहन केस फाइंडिंग के साथ-साथ सभी राज्यों द्वारा इस प्रभाव को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि अन्य पोस्ट-कोविड संक्रमणों की तरह ही टीबी भी कोरोना से ठीक हुए लोगों को संक्रमित कर सकता है क्योंकि उस समय उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो ऐसी अवस्था में जीवाणु हमला कर सकते हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगस्त 2020 की शुरुआत में ही हमने कोविड मरीजों की टीबी जांच की सिफारिश की थी और इस तरह की कई एडवाइजरी भी जारी की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग