Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिन की शुरूआत करे हेल्दी, ब्रेकफास्ट में इन चीजों का सेवन रहेगा फायदेमंद

अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट फूड्स की तलाश में हैं तो परेशान न हों आज हम आपके लिए ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन से आपके दिन की शुरुआत हेल्दी रहेगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 12:07:29

दिन की शुरूआत करे हेल्दी, ब्रेकफास्ट में इन चीजों का सेवन रहेगा फायदेमंद

सुबह का ब्रेकफास्ट वो मील होता है जो दिनभर हमें एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसलिए डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी फायदेमंद होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे। तो अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट फूड्स की तलाश में हैं तो परेशान न हों आज हम आपके लिए ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन से आपके दिन की शुरुआत हेल्दी रहेगी...
healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips आंवला जूस

अपने दिन की शुरूआत हेल्दी चीजों से करें। सुबह खाली पेट फ्रेश आंवले के जूस का सेवन करें इसके बाद ही अन्य चीजों का। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। आयुर्वेद में आंवले को बहुत गुणकारी माना जाता है। आंवले के सेवन से पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाया जा सकता है। आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवल सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips चिया सीड्स

चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, गुड फैट, कैल्शियम , मैग्नीज, मैग्निशियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन सुपर सीड्स को स्मूदी और सलाद के रूप में ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिसके स्वास्थ्य के लिए आश्चर्यचकित करने वाले लाभ हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट बीजों में सेंसिटिव फैट को बासी होने से बचाते हैं। सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर को सुरक्षा देते हैं। चिया सीड्स को पानी के साथ सुबह ग्रहण करने से डाइजेशन और बॉल मूवमेंट में सुधार होता है। अगर किसी भी व्यक्ति का डाइजेशन सिस्टम ठीक है तो इससे वजन घटने में काफी मदद मिलती है। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips खजूर

खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खजूर में कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है। खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। खजूर इंस्टेंट एनर्जी का एक बड़ा सोर्स है। दिन की शुरूआत करने के लिए खजूर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खजूर में घुलनशील फाइबर का एक समूह होता है जो अच्छे पाचन और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। खजूर का सेवन ब्लड में हीमोग्लोबिन लेवल को इम्प्रूव करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खजूर शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। खजूर में कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है। खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips अंडे

रोजाना नाश्ते में अंडे का सेवन करने से आपके शरीर में कई बीमारियों को दूर रखने की ताकत बनी रहती है। सुबह के नाश्ते में अंडा शामिल करना भी फायदेमंद है। अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत है। अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कोलीन पाया जाता है, जिसके प्रयोग से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह बेहतर काम करता है। वजन को संतुलित रखने में अंडा बहुत मददगार होता है। इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा रहता है, और शरीर को उर्जा मिलती रहती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आपकी डाइट कम हो जाती है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips केला

केले की गिनती चुनिंदा स्वादिष्ट और गुणकारी फलों में की जाती है। सुबह के नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए केले से अच्छा कोई नाश्ता नहीं है इसे दूध में मैश करके खाए या ऐसे ही ये दोनों तरह से फायदा करेगा। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद कर सकता है। केला रेसिस्टेंट स्टार्च से भरपूर होता है, जो फाइबर के रूप में कार्य करता है और पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो टाइप 2 मधुमेह को रोकने का काम कर सकता है। जिन्हें हाइपरटेंशन की शिकायत रहती है उन लोगों के लिए केले का सेवन फायदेमंद साबित होता है। केला न सिर्फ इंसटेंट एनर्जी देता है बल्कि पेट को हेल्दी रखने में भी कारगर माना जाता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी केले के गुण देखे जा सकते हैं। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। पोटैशियम रक्त वाहिकाओं की दीवारों को आराम पहुंचाकर रक्तचाप को कम करने का काम कर सकता है। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips भीगे बादाम

बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स आदि सबकुछ होता है, जिसकी शरीर को जरूरत हो सकती है। दिन की शुरूआत करने के लिए भीगे हुए बादाम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जब आप बादाम को भिगोते हैं, तो इनकी न्यूट्रिएंट वैल्यू और बढ़ सकती है। रोज सुबह 5-8 भीगे बादाम का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। जो कि आपकी दिमागी क्षमता बढ़ाता है। इससे आपकी याद्दाश्त और सीखने की क्षमता बढ़ जाती है। बादाम में प्रोटीन और फाइबर काफी होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है और अस्वस्थ चीजें खाने की आशंका कम कर देता है। इसके अलावा बादाम से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और शरीर तेजी से फैट बर्न करता है। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips दही

दही में काफी पोषक तत्व होते हैं। रोज दही खाने से न केवल आप तरोताजा रहते हैं बल्कि इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और पेट से जुड़ी समस्या भी नहीं होती। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हर किसी को नाश्ते में एक कटोरी दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही हमारी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ब्रेकफास्ट में दही खाने से कई फायदे होते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आपके पेट को साफ रखते है और आपका पाचन भी अच्छा रहता है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। रोज दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक कम होता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में भी दही उपयोगी होता है। दही खाने से तनाव कम होता है। दही एनर्जी बूस्टर भी है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है। healthy breakfast,food to eat in breakfast,breakfast,healthy diet,Health,Health tips ओट्स

ओट्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है। हर दिन नाश्ते में ओट्स खाने से आप दिन भर चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हैं। ओट्स को जौ से तैयार किया जाता है। रोजाना आप अगर 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। नियमित रूप से ओट्स का सेवन करने वालों व्यक्तियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं पाई गई है। इनमें पाया जाने वाला फाइबर उच्च रक्तचाप की समस्या कम करता है। ओट्स में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसे खाने से मस्तिष्क शांत रहता है। ओट्स खाने से कब्ज के रोगियों को फायदा मिलता है। इसमें पाए जाने वाले अनसॉल्युबल फाइबर से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन शक्ति बढ़ती है। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है।


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology