न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रस्सी कूद : वजन घटाने के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज, यहां जानें स्किपिंग संबंधित हर बात

आप वज़न तो कम करना चाहती हैं, लेकिन जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं तो स्किपिंग यानी रस्सी कूदना आपके लिए...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 May 2021 12:49:48

रस्सी कूद : वजन घटाने के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज, यहां जानें स्किपिंग संबंधित हर बात

आप वज़न तो कम करना चाहती हैं, लेकिन जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं तो स्किपिंग यानी रस्सी कूदना आपके लिए सही विकल्प है।

लक्ष्य : वज़न कम करना और शारीरिक क्षमता बढ़ाना।

कितनी कैलोरी ख़र्च होती है : 10 मिनट तक लगातार रस्सी कूदकर आप 100 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

कहां करें : कहीं भी, घर, पार्क या किसी भी खुले स्थान पर।

आपको आवश्यकता होगी : स्किपिंग रोप (रस्सी) व अच्छी क्वॉलिटी के स्पोर्ट्स शूज़ की।

skipping,rope,skipping rope,weight loss,calorie,sports shoes,rope jumping,skipping rope weight,health article in hindi

बीमारियों से भी बचाता है

रस्सी कूदने से ऑस्टिओपोरोसिस होने का ख़तरा भी कम होता है। यूके के ऑस्टिओपोरोसिस सोसाइटी द्वारा किए गए शोध के अनुसार, नियमित रूप से स्पिकिंग करने से उम्र के साथ हड्डियों के क्षय होने की दर में गिरावट आती है, जिससे ऑस्टिओपोरोसिस जैसी बीमारी होने का ख़तरा कम हो जाता है।

क्या आप जानती हैं?

10 मिनट स्किपिंग करने से उतना ही फ़ायदा मिलता है, जितना की 30 मिनट जॉगिंग, 15 मिनट दौड़ने व 12 मिनट तैराकी करने से।

skipping,rope,skipping rope,weight loss,calorie,sports shoes,rope jumping,skipping rope weight,health article in hindi

किस तरह मदद करता है : ‘‘स्किपिंग यानी रस्सी कूदना एक बेहतरीन ऐरोबिक एक्सरसाइज़ है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज़ होती है। यह वज़न कम करने के साथ ही बांह और काफ़ मसल्स को टोन करने में मदद करता है। नियमित रूप से रस्सी कूदने से हड्डियां मज़बूत होती हैं और एकाग्रता व स्टेमिना भी बढ़ता है। इतना ही नहीं, यह हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है,’’ कहना है फ़िटनेस ट्रेनर योगेश चव्हाण का।

स्किपिंग से होने वाले फ़ायदों के बारे में बताते हुए फ़िटनेस ट्रेनर प्रसाद शेट्टी कहते हैं,‘‘स्किपिंग मेटाबॉलिज़्म व बोन डेंसिटी बढ़ाने के साथ ही पैर, घुटनों और ऐंकल को मज़बूत बनाने में सहायक है। नियमित रूप से स्किपिंग करने से आंख, हाथ और पैरों के बीच कोऑर्डिनेशन यानी तालमेल बढ़ता है, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि यह एक शॉर्ट ड्यूरेशन एक्सरसाइज़ है यानी इसे ज़्यादा से ज़्यादा 20 मिनट तक ही करना चाहिए।

इससे ज़्यादा समय तक लगातार स्किपिंग करने से आपकी लोअर बॉडी पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे घुटनों के चोटिल होने का ख़तरा बढ़ जाता है। मेरा मानना है कि इसका फ़ायदा उठाने के लिए सिर्फ़ स्किपिंग करने के बजाय इसे अपने वर्कआउट प्लान में शामिल करना चाहिए।’’

skipping,rope,skipping rope,weight loss,calorie,sports shoes,rope jumping,skipping rope weight,health article in hindi

ध्यान दें : रस्सी कूदना एक खेल है। इसे करने के लिए हाथों और पैरों के बीच समन्वय बैठाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपके बांहों और पैरों के बीच ट्यूनिंग होना ज़रूरी है। यदि आप पहली बार रस्सी कूद रही हैं तो आपको सीखने में कुछ समय लग सकता है इसलिए शुरुआत में 50 से 150 रिपिटिशन करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। प्रसाद शेट्टी कहते हैं,‘‘स्किपिंग पैडेड सर्फ़ेस (सतह), जैसे- योगा मैट इत्यादि पर करना चाहिए। कॉन्क्रीट, हार्ड या उबड़-खाबड़ जगह पर स्पिकिंग करने से जॉइन्ट्स पर अनावश्यक ज़ोर पड़ता है।’’

वहीं योगेश सलाह देते हैं,‘‘अन्य एक्सरसाइज़ की तरह स्किपिंग शुरू करने से पहले वॉर्मअप और स्ट्रेचिंग करना ज़रूरी है। साथ ही स्किपिंग करते समय पंजों पर रहें। कुछ लोग स्किपिंग करते समय ज़मीन से बहुत ऊंचा कूदते हैं, जो कि ग़लत है। इस तरह रस्सी कूदने से जल्दी थकावट होती है और चोटिल होने का ख़तरा भी रहता है। आपको ज़मीन से एक इंच से ज़्यादा ऊंचा नहीं कूदना चाहिए।’’

इस बारे में बात करते हुए फ़लक्स फ़िटनेस सेंटर के ट्रेनर दिलीप सालुंखे कहते हैं,‘‘स्पिकिंग करने के लिए पूरी तरह फ़िट होना बहुत ज़रूरी है। घुटनों में चोट, पीठ दर्द, मसल्स पुल होने या अन्य किसी भी तरह की शारीरिक समस्या होने पर स्किपिंग नहीं करना चाहिए।’’

skipping,rope,skipping rope,weight loss,calorie,sports shoes,rope jumping,skipping rope weight,health article in hindi

यूं करें : शुरुआत में एक मिनट रस्सी कूदें और फिर 30 सेकंड आराम करें। ऐसा 4 बार यानी कुछ छह मिनट तक करें और फिर दो-तीन मिनट आराम करें। इस तरह स्किपिंग करने से हृदयगति संतुलित रहती है और कैलोरीज़ भी बर्न होती हैं।

बदलाव लाएं : यदि आप एक ही तरह से रस्सी कूदकर बोर हो चुकी हैं तो पैटर्न में विविधता लाकर इसे रोचक बना सकती हैं। इसके लिए आप डबल-फ़ुट हूप्स, सिंगल-फ़ुट हूप्स, क्रिस-क्रॉस इत्यादि तरीक़े ट्राई कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग