न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत का खजाना है सत्तू ड्रिंक, गर्मियों में रोजाना करें इसका सेवन, जानें इसके फायदे

गर्मियों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन किसी औषधि से कम नहीं होता है। खासतौर पर गर्मी से निजात दिलाने के साथ शरीर में ऊर्जा बनाए रखने वाले आहार।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Jun 2023 4:04:40

सेहत का खजाना है सत्तू ड्रिंक, गर्मियों में रोजाना करें इसका सेवन, जानें इसके फायदे

गर्मियों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन किसी औषधि से कम नहीं होता है। खासतौर पर गर्मी से निजात दिलाने के साथ शरीर में ऊर्जा बनाए रखने वाले आहार। ऐसी ही एक ड्रिंक हैं जो चने के सत्तू से बनती हैं और गर्मियां आते ही सभी के घरों में आसानी से देखने को मिल जाती हैं। गर्मी के मौसम में इसका ठंडा ठंडा शरबत हर किसी को पसंद आता है। ये पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिहाज से उतनी ही फायदेमंद भी होती है। चने के सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम, लो सोडियम आदि। गर्मियों में इसकी ड्रिंक को सुपरड्रिंक के तौर पर देखा जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही सेहत को कई अन्य फायदे भी पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

शरीर को करता है हाइड्रेट

सुबह खाली पेट सत्तू पीने से शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और शरीर में नमी जोड़ने का काम करता है। दरअसल, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने, बीपी बैलेंस करने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी हाइड्रेशन की जरुरत होती है और इस काम को करने में सत्तू फायदेमंद है।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

कब्ज से राहत

सत्तू में भरपूर फाइबर होता है, ऐसे में ये मल को ढीला करता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है। सत्तू का शरबत नियमित पीने से पाचन में भी सुधार होता है, एसिडिटी और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

वजन कम करने में मददगार

गर्मियों में अगर आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। चने का सत्तू पीने से काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आप अतिरिक्ति खाने से बच जाते है और वजन कम करने में मदद मिलती है। सत्तू की ड्रिंक पीने से वजन नहीं बढ़ता है और शरीर हेल्दी रहता है।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

एनर्जी करे बूस्टज

शरीर में तुरंत एनर्जी चाहिए तो आप सत्तू का शर्बत पिएं। सत्तू का शरबत एनर्जी को तुरंत बूस्ट करता है। तीखी धूप और पसीने से अगर आप थका हुआ महसूस करें तो सत्तू का सेवन करें।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

डायबिटीज में फायदेमंद

जौ और चने से बनाया गया सत्तू डायबिटीज में फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जा सकता है।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

शरीर को रखे ठंडा

सत्तू में ऐसे गुण होते हैं जो पूरे दिन शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। हर दिन एक गिलास सत्तू शरबत आपके सिस्टम को ठंडा रख सकता है और अपच को भी रोकने में मदद करता है।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

ब्लोटिंग को कम करने में मददगार

ब्लोटिंग को कम करने में सुबह खाली पेट सत्तू पानी फायदेमंद माना जाता है। ये पेट में होने वाले सूजन को कम करता है और पेट के अस्तर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस तरह ये ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार है।

sattu drink,health benefits of sattu drink,sattu drink for summers,daily consumption of sattu drink,sattu drink nutrition,sattu drink recipes,natural summer drink,refreshing summer beverages,sattu ka sharbat,sattu drink benefits,healthy summer drinks

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

गर्मियों में चने का सत्तू पीने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। चने का सत्तू की ड्रिंक पीने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

सत्तू का शरबत बनाने का तरीका

एक जग में सत्तू डाल दें। थोड़ा पानी मिलाकर उसका बढ़िया पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें नमक, काला नमक, जीरे का पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। अब एक गिलास पानी मिला कर इसका शरबत तैयार करें। इसमें बारीक काट कर रखी प्याज, हरी मिर्च और नींबू का रस भी मिला लें। सभी को एक साथ बढ़िया से घोलें और गिलास में डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन