न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, UTI और किडनी की समस्या से थे पीड़ित, इन लोगों को ज्यादा खतरा

मुलायम को कुछ दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंग यादव को पेशाब से जुड़ी समस्या यूटीआई और किडनी की समस्या हो गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 2:53:03

मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, UTI और किडनी की समस्या से थे पीड़ित, इन लोगों को ज्यादा खतरा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह यूरिन इन्फेक्शन, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 26 सितंबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और किडनी में परेशानी के चलते मुलायम सिंह को ICU में शिफ्ट किया गया था। करीब 8 दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे जाने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज यानी सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में मुलायम सिंह की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ नरेश त्रेहन कर रहे थे। मुलायम ने सुबह 8:16 पर आखिरी सांस ली। जब से मुलायम सिंह यादव अस्‍पताल में भर्ती हुए थे तब से लगातार उनके समर्थक और प्रशंसक उनकी बेहतर सेहत के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे थे।

मुलायम को कुछ दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंग यादव को पेशाब से जुड़ी समस्या यूटीआई और किडनी की समस्या हो गई थी। बढ़ती उम्र के साथ-साथ यह समस्या किसी को भी हो सकती है। बढ़ती उम्र में ब्लैडर और पेल्विक हिस्से की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। जाहिर है इससे किडनी के कामकाज पर बुरा असर पड़ता है।

mulayam singh yadav,mulayam singh yadav uti problem,mulayam singh yadav kidney infection,mulayam singh death

किडनी की बीमारी क्या है?

किडनी, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। रक्त से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करने का काम किडनी का ही होता है। यह सभी अशुद्धियां किडनी से होते हुए मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाती हैं। इसके अलावा किडनी, शरीर में पीएच, सोडियम और पोटेशियम के स्तर को भी नियंत्रित करती है। किडनी द्वारा ऐसे हार्मोन का भी उत्पन्न होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में सहायक होते हैं लेकिन जब किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर में फ्लूइड, इलेक्ट्रोलाइट्स और वेस्ट बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण धीरे-धीरे किडनी डैमेज हो जाती है।

किडनी खराब होने के लक्षण क्या हैं?

किडनी की बीमारी की शुरुआत में लक्षण दिखने थोड़े मुश्किल होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे शरीर जी मिचलाना, उल्टी, भूख कम होना, कम या ज्यादा पेशाब आना, नींद ना आना, मसल्स क्रैम्प, पैर और टखनों में सूजन, ड्राई स्किन, हाई ब्लड प्रेशर, सांस फूलने जैसे संकेत देने लगता है।

mulayam singh yadav,mulayam singh yadav uti problem,mulayam singh yadav kidney infection,mulayam singh death

UTI समस्या क्या है?

शरीर की मूत्र प्रणाली के किसी भी हिस्से में संक्रमण होने को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहा जाता है। मूत्र प्रणाली में किडनी, यूरेटर, ब्लैडर और यूरेथ्रा शामिल होते है। यूटीआई की समस्या होने पर किडनी डैमेज, बार-बार इंफेक्शन होना, यूरेथ्रा नली का छोटा होना जैसी खतरनाक समस्या हो सकती हैं। यूटीआई के अधिकतर मामलों में ब्लैडर और यूरेथ्रा का इंफेक्शन बड़ा कारण होता है। यह रोग बड़े-बुजुर्गों या महिलाओं को होने का खतरा ज्यादा होता है।

UTI के लक्षण क्या हैं?

- पेशाब का तेज दबाव
- पेशाब करते हुए जलन महसूस होना
- पेशाब के रंग में बदलाव
- पेशाब में खून आना
- पेशाब से बदबू आना
- पेशाब का निकल जाना
- महिलाओं में पेल्विक पेन होना
- तेज बुखार और ठंड

इन लोगों को UTI का खतरा ज्यादा

सेक्सुअली एक्टिव महिलाओं में इस इंफेक्शन की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा कम पानी पीने वालों, एक दिन में कई बार नहाने वालों, बहुत देर तक पेशाब को रोक कर रखने वालों और किडनी स्टोन वालों में भी ये इंफेक्शन जल्दी होता है। यूरीन टेस्ट के जरिए यूटीआई के बारे में पता लगाया जा सकता है।

UTI और डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों में UTI का खतरा ज्यादा होता है। डायबिटीज के मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसके अलावा हाई ब्लड शुगर यूरीन में फैलकर बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। डायबिटीज के मरीजों का ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं होता है जिससे यूटीआई की संभावना बनी रहती है। डायबिटीज के मरीजों को इसका पहला लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत