न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन 8 आहार को दोबारा गर्म करने की गलती, बनते हैं धीमा जहर

आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप दोबारा गर्म करके खाते हैं तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इन आहार को दोबारा गर्म करके खाने पर वे स्लो पॉइजन की तरह काम करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में..

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:38:57

ना करें इन 8 आहार को दोबारा गर्म करने की गलती, बनते हैं धीमा जहर

आज के लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के लिए ही समय नहीं है। ऐसे में इस भागदौड़ भरी लाइफ में लोग खाना भी समय पर नहीं खा पाते हैं जिसकी वजह से वह ठंडा हो जाता हैं। हांलाकि इस ठंडे खाने को गर्म करने के लिए बहुत सारे गैजेट्स और इक्विपमेंट्स मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से कुछ भोजन का स्वाद तो खराब होने के साथ ही पोषण मूल्य भी कम हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप दोबारा गर्म करके खाते हैं तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इन आहार को दोबारा गर्म करके खाने पर वे स्लो पॉइजन की तरह काम करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

आलू

लगभग हर सब्जी में आलू शामिल रहता है तो कई बार केवल आलू की सब्जी ही घर में बनाई जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक आलू को दोबारा गर्म कर नहीं खाना चाहिए। पके हुए आलूओं को रूम टेंपरेचर पर रखा जाता है तो ये बैक्टीरिया पैदा करने लग जाते हैं। ऐसे में इन्हें दोबारा गर्म कर खाने से नुकसान होता है। पके या उबले आलू में क्लोस्ट्रीडियम बोटुनलिनम नामक बैक्टीरिया पैदा होता है जो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

चुकंदर

चुकंदर से तैयार की गई खाद्य सामग्री को ठीक से ठंडा ना होने देना और इसे फिर से गर्म करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आपको बता दें कि चुकंदर के अंदर नाइट्रिक ऑक्साइड होता है। जब आप चुकंदर से बनाई गई खाद्य सामग्री को बिना ठंडा किए फिर से पकाते हैं तो यह पहले नाइट्रेट्स से नाइट्राइट में परिवर्तित होते हैं और इसके बाद नाइट्रोसेमाइन में। जिनमें से कुछ को कार्सिनोजेनिक भी माना जाता है। इसलिए चुकंदर को गर्म करके खाना बंद कर दें।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

पालक

सर्दी के मौसम में पालक का साग और भाजी लगभग हर घर में खाए जाते हैं। हालांकि हमारे यहां चलन है कि एक बार साग बनाकर उसे बार-बार गर्म करके खाते रहते हैं। ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि साग में नाइट्रेट होता है। इसे बार-बार गर्म करके खाने पर यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को प्रमोट कर सकता है।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

अंडा

हम सभी जानते हैं कि अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं, लेकिन तले हुए या उबले अंडे को बार-बार गर्म करना खतरनाक हो सकता है। तले हुए अंडे को तुरंत खा लें, लेकिन अगर उन्हें थोड़ी देर के लिए रखा गया है, तो उन्हें दोबारा गर्म न करें। इसके बजाय, बस उन्हें ठंडा खाएं क्योंकि हाई प्रोटीन वाले खाने में बहुत अधिक नाइट्रोजन होता है। दोबारा गर्म करने से इस नाइट्रोजन का ऑक्सीकरण हो सकता है, जो बाद में कैंसर का कारण बनेगा।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

चिकन

मांसाहारी भोजन करने वालों को चिकन से बनी अलग-अलग तरह की डिश पसंद होती है। लेकिन अगर आप एक ही बार में ज्यादा चिकन पका लेते हैं तो इसे पूरा खाना मुश्किल होता हैष ऐसे में बहुत से लोग स्टोर करके और बार-बार गर्म करके खाते हैं। लेकिन गर्म किए गए चिकन को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपने इसे फ्रिज में रख दिया है तो इसे गर्म करके ना खाएं।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

फूड ऑयल

आपने अक्सर अलसी के तेल, जैतून के तेल या कैनोला तेल के फायदों के बारे में सुना होगा। आमतौर पर इन तेलों के जरिए बहुत-सी खाद्य सामग्रियां तैयार की जाती हैं। लेकिन इससे बने भोजन को दोबारा गर्म करना आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी है। यह आपके बने हुए खाने की पोषकता को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए एक बार पकने के बाद इन तेलों के जरिए भोजन को गर्म बिल्कुल ना करें।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

चावल

दोबारा गर्म किए गए चावल खाने से आपको फूड सिकनेस हो सकती है। बैसिलस सेरेस इसके लिए जिम्मेदार है। ये बैक्टीरिया गर्मी से नष्ट हो जाते हैं, लेकिन इसके परिणाम स्वरूप हानिकारक स्पोर्स पैदा हो सकते हैं। दोबारा गर्म करने और कमरे के तापमान पर बाहर रखने के बाद, चावल में मौजूद कोई भी स्पोर्स बढ़ सकते हैं और खाने पर फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

reheating these 8 foods becomes poisonous,healthy living,Health tips

मशरूम

तैयार होने के बाद जितनी जल्दी हो सके मशरूम का सेवन करना चाहिए। चूंकि मशरूम प्रोटीन का एक पावर हाउस है और उनमें प्रचुर मात्रा में मिनिरल्स होते हैं, उन्हें अगले दिन खाने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। मशरूम को अगल दिन खाने से प्रोटीन और भी अधिक टूट जाएगा और आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाएगा। अगर, आप उन्हें दोबारा गर्म करते हैं तो उसमें टॉक्सिंस उत्पन्न होंगे जिनमें फ्री रेडिकल और ऑक्सीकृत नाइट्रोजन होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका