न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ramadan 2022: सहरी और इफ्तार की डाइट में शामिल करें इन चीजों को, महीने भर कमजोरी का नहीं होगा अहसास

इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पाक महीना माना जाता है। इस महीने में खुदा की इबादत की जाती है और रोजा रखा जाता है। सूर्योदय, सूर्यास्त के बाद ही अन्न-पानी ग्रहण करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Apr 2022 5:44:55

Ramadan 2022: सहरी और इफ्तार की डाइट में शामिल करें इन चीजों को, महीने भर कमजोरी का नहीं होगा अहसास

इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पाक महीना माना जाता है। इस महीने में खुदा की इबादत की जाती है और रोजा रखा जाता है। सूर्योदय, सूर्यास्त के बाद ही अन्न-पानी ग्रहण करते हैं। सुबह सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है और शाम की अजान के बाद इफ्तार किया जाता है। इस दौरान उन्‍हें ध्‍यान रखना होता है कि उनके कारण किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। उनका मन शुद्ध रहे और वे ज्‍यादा से ज्‍यादा समय अल्‍लाह की इबादत में लगाएं। इस्लाम धर्म के मुताबिक हर वयस्‍क व्‍यक्ति को रोजा रखना चाहिए। रोजा रखने की छूट केवल उन लोगों को है, जो बीमार हैं, किसी यात्रा पर हैं, प्रेग्‍नेंट महिलाएं, बच्‍चे और ऐसी महिलाएं जिनका मासिक धर्म चल रहा है। लगभग तीस दिनों तक रोजा रखने से कई बार लोगों को कमजोरी हो जाती है। लेकिन अगर सहरी और इफ्तार के दौरान खाने-पीने के सही सामानों का चयन किया जाए तो दिनभर के रोजा से होने वाली कमजोरी को रोका जा सकता है।

ramzan,ramzan 2022,sehri,iftar,food for sehri and iftar,ramadan 2022

सहरी के दौरान खाएं ये चीजें

-सहरी के दौरान हेल्दी चीजों को अपने खाने में शामिल करें।

- फाइबर युक्त खाद्य फूड्स को अपने आहार में शामिल करें। सेब, नाशपाती, बीन्स, साबुत अनाज, पॉपकॉर्न से आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर की आपूर्ति हो जाएगी। फाइबर फ़ूड के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है साथ ही दिन भर के लिए आपको पर्याप्त ऊर्जा मिल जाएगी।

-सहरी के दौरान दाल और दही का सेवन जरूर करें। दही पाचन को ठीक रखने में मदद करता है और इससे हमें पर्याप्त मात्रा में कैल्सियम भी मिलता है साथ ही हर प्रकार के दालों का सेवन हमें दिनभर के लिए पर्याप्त प्रोटीन की आपूर्ति करता है।

- कच्चा पनीर या दूध का सेवन आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा। प्रोटीन युक्त ये भोजन पेट को देर तक भरा रखता है। सहरी के खाने के बाद एक गिलास दूध का सेवन करें या पनीर के 4-5 टुकड़े खा लें।

- सहरी व इफ्तार दोनों ही वक्त सूखा खजूर खाने का रिवाज रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सूखा मेवा पेट को देर तक भरा रखता है और भूख भी महसूस नहीं होती। खजूर के अलावा आप काजू, बादाम किशमिश आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

- सहरी में खाने से आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पी लें और खाने के आधे घंटे बाद ही पानी का सेवन करें। खाने के पहले ज्यादा पानी न पीएं वरना पेट भरा-भरा रहेगा और आप खा नहीं पाएंगे।

-इस बात का ध्यान रखें कि सहरी का खाना हल्का हो। एक बार में अधिक भोजन का सेवन से पेट में अपच की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

ramzan,ramzan 2022,sehri,iftar,food for sehri and iftar,ramadan 2022

इफ्तार के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें

-इफ्तार के दौरान ज्यादा तला भूना, मीठी या नमकीन चीजों से दूरी बनाकर कर रखें।

-इफ्तार के दौरान खजूर से अपना रोजा खोलें और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें।

- पेट में अपच और एसिडिटी की समस्या न हो इसके लिए ज्यादा चिकन और मसाले वाला भोजन का सेवन न करें।

-फलों का जूस पीना आपके लिए दिनभर की कमजोरी को दूर करने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होगा। आप मैंगो शेक या खजूर का शेक भी ट्राई कर सकते हैं।

-रात के खाने में चावल को भी सीमित करें और रोटी खाएं। रात को दही का सेवन करने से बचें।

-खाने में सलाद को शामिल करें। सलाद पोषण के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है।

-सहरी में खाने के तुरंत बाद सोने न जाएं बल्कि आधे घंटे तक टहलें। खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही सोने जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!