न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किडनी की इस गंभीर बीमारी से प्रभावित है प्रेमानंद महाराज, जाने मौत का खतरा कितना अधिक?

प्रेमानंद महाराज की किडनी की गंभीर बीमारी पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD) से उनकी तबीयत बिगड़ी है। जानें PKD क्या है, इसके लक्षण, इलाज और मौत का खतरा कितना अधिक होता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 4:17:26

किडनी की इस गंभीर बीमारी से प्रभावित है प्रेमानंद महाराज, जाने मौत का खतरा कितना अधिक?

प्रेमानंद महाराज की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। इसी कारण उनकी रोजाना निकलने वाली तीर्थयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भी स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा रोकी जा चुकी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और देश-विदेश से लोग उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि किडनी की कौन-सी गंभीर बीमारी से प्रेमानंद महाराज जूझ रहे हैं और इसके क्या जोखिम हैं।

कितनी गंभीर है यह बीमारी?

प्रेमानंद महाराज अक्सर अपने प्रवचनों में बताते हैं कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें रोजाना डायलिसिस कराना पड़ता है। उन्हें इस समस्या का पता पहली बार 2006 में पेट दर्द के दौरान चला। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD) है, जो किडनी की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक मानी जाती है।

PKD एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसका मुख्य कारण जीन म्यूटेशन होता है। इस बीमारी में किडनी में सिस्ट बन जाते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और किडनी फेल्योर जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। प्रभावित मरीजों में से अधिकांश को डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है।

इस रोग में किडनी का आकार असामान्य रूप से बड़ा हो जाता है, जिससे ब्लड फिल्टर करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है। परिणामस्वरूप, मरीजों को उच्च रक्तचाप, यूरिन में खून आना और बार-बार यूरिन इंफेक्शन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। PKD के दो प्रकार होते हैं:

ADPKD (Autosomal Dominant PKD): यह वयस्कों में अधिक पाया जाता है।

ARPKD (Autosomal Recessive PKD): यह दुर्लभ है और मुख्य रूप से बच्चों में देखा जाता है।

क्या PKD से मौत का खतरा होता है?

Aging US Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, ADPKD मरीजों में मृत्यु का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में लगभग 1.6 से 3.2 गुना अधिक होता है। PubMed में छपी एक मेडिकल स्टडी के मुताबिक, PKD मरीजों में मौत की दर CKD या किडनी फेल्योर से पहले की अवस्था में करीब 18.4 प्रति 1000 मरीज प्रति साल है। जब बीमारी ESRD (End-Stage Renal Disease) यानी किडनी फेल्योर तक बढ़ जाती है, तो यह दर बढ़कर 37.4 प्रति 1000 मरीज प्रति साल हो जाती है।

US National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases की रिपोर्ट के अनुसार, अगर समय पर उपचार न मिले, तो PKD अंततः किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है और इससे मौत का खतरा काफी बढ़ जाता है।

हालांकि PKD का पूर्ण इलाज फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। किडनी अल्ट्रासाउंड, प्रसवपूर्व अल्ट्रासाउंड, CT-Scan और MRI जैसी जांचों से PKD का समय पर पता लगाकर बीमारी के लक्षणों को रोका जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत