न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी के दौरान ना करें ये काम, बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए जीवन में बहुत अहम समय होता है। एक उम्र के बाद हर महिला की चाहत होती है कि वह मां बने। मां बनने के दौरान और इसके बाद महिला के शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं जो कि पहली बार आते हैं। आमतौर पर प्रेग्नेंसी का पीरियड 9 महीने का होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jun 2022 3:45:31

प्रेग्नेंसी के दौरान ना करें ये काम, बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए जीवन में बहुत अहम समय होता है। एक उम्र के बाद हर महिला की चाहत होती है कि वह मां बने। मां बनने के दौरान और इसके बाद महिला के शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं जो कि पहली बार आते हैं। आमतौर पर प्रेग्नेंसी का पीरियड 9 महीने का होता है। 9 महीने के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। गर्भावस्था के दौरान अधिकांश महिलाएं अपनी रोजमर्रा के कामों को जारी रख सकती हैं, ऐसे में बच्चे की अच्छी सेहत के लिए उनको बस अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती हैं और कुछ खाने की चीजों से बचना होता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं करना चाहिए...

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

अल्कोहल

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अल्कोहल का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। प्रेग्नेंट महिला का अल्कोहल पीना भ्रूण को प्रभावित कर सकता है। गर्भ में शराब के संपर्क में आने से भ्रूण अल्कोहल सिंड्रोम संबंधित समस्या जैसे शारीरिक दिव्यांगता, दिमागी दिव्यांगता, व्यवहार संबंधी समस्याएं, ग्रोथ होने में देर का सामना कर सकता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्भवती महिलाएं शराब से पूरी तरह बचें।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

कैफीन

जिस तरह शराब भ्रूण को प्रभावित कर सकती है उसी तरह कैफीन का सेवन भी भ्रूण को प्रभावित कर सकती है। रिसर्च में सामने आया है कि प्रेग्नेंट महिला अगर रोजाना 300 मिलीग्राम से अधिक कैफीन का सेवन करती है तो भ्रूण कर इसका बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट का मानना है कि गर्भवती महिलाओं को प्रति दिन 200 मिलीग्राम कैफीन यानी डेढ़ कप कॉफी से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

हॉट बॉथ और ओवरहीटिंग

भले ही गर्म पानी में रिलैक्स करना या उससे नहाना गर्भावस्था की परेशानी को कम कर सकता है लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि हॉट टब हाइपरथर्मिया या असामान्य रूप से शरीर का तापमान बढ़ा देते हैं। इससे बच्चे में कई असामान्यताएं हो सकती हैं इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान हॉट योग या पिलाटीज, देर तक धूप में बैठना, अधिक गर्म जगह पर बैठना या डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

कुछ तरह की एक्सरसाइज

डॉक्टर प्रेग्नेंसी के दौरानएक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं लेकिन कुछ विशेष प्रकार की एक्सरसाइज करने से मना भी करते हैं जैसे जंपिंग एक्सरसाइज, झटका लगने वाली एक्सरसाइज, पहले तीन महीने के बाद सिटअप, क्रंचेज जैसी एक्सरसाइज या हैवी लिफ्टिंग। हालाकि, आप डॉक्टर की सलाह पर चलना, तैरना और स्क्वॉट करना कर सकते हैं।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

धूम्रपान

गर्भावस्था के दौरान जैसे अल्कोहल पीने की मनाई है उसी तरह धूम्रपान करना भी बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे हार्ट डिसीज और फेफड़े के कैंसर का जोखिम तो बढ़ता ही है साथ ही अगर महिला गर्भवस्था के दौरान स्मोकिंग करती है तो समय से पहले जन्म, जन्मजात असामान्यताएं, अचानक से बच्चे की डेथ होना या प्लेसेंटा की समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान धुएं के संपर्क में आने से बचें।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

सीधे कॉन्टैक्ट में आने वाले खेल

अमेरिकन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को फुटबॉल या बॉक्सिंग जैसे कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स से बचना चाहिए। इसका कारण है कि कॉन्टेक्ट स्पोर्ट्स से प्लेसेंटल एब्डॉमिनल का खतरा बढ़ जाता है जो कि गर्भाशय की दीवार से प्लेसेंटा को समय से पहले अलग कर देता है। इसके कारण समय से पहले बच्चे का जन्म या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

खतरनाक राइड करने से बचें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खतरनाक राइड करने से भी बचना चाहिए। अगर कोई प्रेग्नेंट महिला इम्यूजियम पार्क जा रही है तो उसे रोलर कोस्टर या अन्य कोई भी राइड करने से बचना चाहिए।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

तला-भुना न खाएं

प्रेग्‍नेंसी के शुरू में पौष्टिक खाने की आदत डालें। ज्‍यादा तला-भुना खाना आपका बीपी बढ़ा सकता है, पाचन खराब कर सकता है, एसिडिटी बढ़ा सकता है। बाजार की चीजों और फास्‍ट फूड खाने से बचें। ऐसा करने से आप इन्‍फेक्‍शन से दूर रहेंगे।

pregnant women health,pregnancy tips,tips after pregnancy conceive,what to avoid during pregnancy,things you should do after conceiving,pregnancy health tips,health news,healthy living

लंबी दूरी की यात्रा से बचें

प्रेग्‍नेंसी की पहली तिमाही में भ्रूण अस्थिर होता है और गर्भपात का खतरा ज्‍यादा होता है। इसलिए ज्‍यादा देर तक एक ही स्थिति में बैठने, लगातार खड़े रहने और लंबी यात्रा से बचें। झटकों या सफर की थकान हानिकारक साबित हो सकती है।

ध्यान दें

प्रेगनेंसी के समय आप किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। साथ ही आप हर एक वो कोशिश करती हैं जो आप और आपके शिशु को स्वास्थ्य और तंदुरुस्त रखता है। प्रेगनेंसी के दौरान जीवन में अच्छे बदलाव लाने, व्यायाम और योग करने तथा अपने खान पान पर ध्यान देने के बाद भी आपको डॉक्टर से मिलकर अपनी प्रेगनेंसी का जांच समय समय पर करवाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत