न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron BF.7 को मुंहतोड़ जवाब देगी बूस्टर डोज, दोनों टीके लगवा चुके लोग ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

नए वेरिएंट के प्रकोप के चलते भारत भी अलर्ट हो गया है। Omicron BF.7 वेरिएंट को लेकर चिंता की बात यह है कि इसमें तेजी से फैलने और एक साथ ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 3:38:47

Omicron BF.7 को मुंहतोड़ जवाब देगी बूस्टर डोज, दोनों टीके लगवा चुके लोग ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हो गए और इसके पीछे जिम्मेदार है ओमीक्रोन का नया वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron BF.7)। दावा किया जा रहा है कि यह वेरिएंट चीन में कोरोना वायरस की तीन लहर ला सकता है और इससे तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। मौजूदा स्तिथि में चीन के ऐसे हालात है कि लोगों को इलाज नहीं मिल रहा हैं। दवाइयां नहीं मिल पा रहीं। डॉक्टर्स की कमी है, मेडिकल स्टाफ की कमी है। संक्रमण की चपेट में चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े बड़े अधिकारी से लेकर पीकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स तक जान गंवा रहे हैं और ये तमाम जानकारी सोशल मीडिया के जरिये आ रही है। यह वैरिएंट चीन ही नहीं भारत सहित पूरी दुनिया में आग की तरह फैल रहा है।

नए वेरिएंट के प्रकोप के चलते भारत भी अलर्ट हो गया है। Omicron BF.7 वेरिएंट को लेकर चिंता की बात यह है कि इसमें तेजी से फैलने और एक साथ ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है। बेशक इसके लक्षण अभी कम गंभीर बताए जा रहे हैं लेकिन इससे बचाव जरूरी है। इससे बचने के लिए वैक्सीन के साथ-साथ बूस्टर डोज लेना जरूरी है। दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने बताया कि इससे बचाव के लिए बूस्टर डोज क्यों जरूरी है

omicron,coronavirus new variant,omicron b7 variant,booster dose,health news,health news in hindi

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ओमीक्रोन BF.7 के भारत सहित दुनिया के कई देशों में भी इसके कुछ लक्षण पाए गए हैं। चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी अपनाई थी, जिसके चलते जब भी केस बढ़े तो लॉकडाउन कर दिया और संक्रमण को फैलने से रोका। इससे वहां हर्ड इम्यूनिटी विकसित नहीं हो पाई। दूसरा, कोरोना वैक्सीन और बूस्टर डोज के मामले में भी चीन पीछे रहा।

बूस्टर डोज क्यों जरूरी है?

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमें बूस्टर डोज लगवाना बेहद जरुरी है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर वायरस को कमजोर करता है। यह बुजुर्गों या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि टीका लगवा चुके और कोरोना का शिकार हो चुके लोग भी इसके चपेट में आ सकते हैं लेकिन लेकिन ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। शरीर में एंटीबॉडीज हैं जो इस वायरस को फैलने से रोकेंगे। इसलिए आपको अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा और न ही आपका ऑक्सीजन लेवल गिरेगा। साथ ही बूस्टर डोज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। हम देख रहे हैं कि चीन में क्या स्थिति है। इसे देखते हुए हमें यह डोज जरूर लगवाना चाहिए।

omicron,coronavirus new variant,omicron b7 variant,booster dose,health news,health news in hindi

बूस्टर डोज कैसे बुक करें

इसके लिए सबसे पहले आपको CoWIN की वेबसाइट cowin.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको रजिस्टर / साइन इन का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें और आगे बढ़ें। यहां आपको मोबाइल नंबर डालना होगा जिसके बाद आपको GET OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें और वेरिफाई करें। इसके बाद बूस्टर डोज स्लॉट बुक ऑप्शन पर जाएं और अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर और समय का चुनाव करें।

कौन ले सकता है बूस्टर डोज?

MOHFW के अनुसार, वो लोग जिन्होंने कोरोना वायरस के दोनों टीके लगवा रखे हैं, बूस्टर डोज ले सकते हैं। दूसरी खुराक के 6 महीने यानी 26 सप्ताह पूरे होने पर आप आप बूस्टर शॉट प्राप्त कर सकते हैं। बूस्टर डोज सरकारी अस्पतालों में फ्री है जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इसकी कीमत देनी होगी।

डॉक्टर ने बताया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और वायरस कहीं नहीं गया है। इसके नए वेरिएंट आ रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन