न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी सेहत के लिए जरुरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, यहां हैं इसके 6 शाकाहारी स्रोत

लेकिन लोगों को उनके बारे में जानकारी नहीं है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी देंगे जिनके इस्तेमाल से आप ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकते हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 5:16:27

अच्छी सेहत के लिए जरुरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, यहां हैं इसके 6 शाकाहारी स्रोत

जो लोग मांसाहार का सेवन करते है उन्हें ओमेगा-3 आसानी से प्राप्त हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है शाकाहारियों के लिए भी ओमेगा-3 प्राप्त करने कई स्त्रोत हैं । लेकिन लोगों को उनके बारे में जानकारी नहीं है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी देंगे जिनके इस्तेमाल से आप ओमेगा 3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकते हैं।

क्या होता है ओमेगा 3?

बता दें कि ओमेगा 3 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसका हमारा शरीर खुद से उत्पादन नहीं कर सकता है। ओमेगा-3, एक आवश्यक फैटी एसिड हैं जो आपके शरीर के मस्तिष्क, त्वचा, जोड़ों, हड्डियों, बालों, आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि शाकाहारियों के लिए इसके स्त्रोतों की कमी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ओमेगा 3 के प्रकार के बारे में, जो प्राकृतिक रूप में उपलब्ध हैं।

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

अखरोट

अखरोट, ओमेगा 3 का सबसे अच्छा स्रोत है। क्योंकि 30 ग्राम अखरोट के सेवन से आप 2.6gm ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आपको एक ख्याल रखना पड़ेगा कि जब भी आपको इसका सेवन करना है, तब आपको एक रात पहले अखरोट को भिगो लेना है ताकि अखरोट के सभी एंटीन्यूट्रियंट (गर्मी) कम हो जाए। आप अखरोट को अपने आहार में शामिल कर सकते है। इसके लिए अखरोट को खाली पेट सुबह कहा सकते है। आप इन्हें ओट्स या दलिया में मिला कर कहा सकते है। या स्मूदी में भी एड कर सकते है। इसके अलावा सोने से पहले आप इसे एक गिलास दूध के साथ ले सकते हैं क्योंकि ये एक अच्छे फैट की तरह आपके शरीर को आराम करने और अच्छे हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करेंगे

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

बीन्स

बीन्स जैसे राजमा में भी ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण आप लोग इसे आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप बीन्स को अंकुरित कर सलाद के रूप में या पका कर भी कहा सकते है।

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

सोयाबीन

सोयाबीन ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। अपने आहार में रोजाना एक छोटी कटोरी सोयाबीन शामिल करने से यह कमी पूरी हो जाती है लेकिन अगर यूरिक एसिड की परेशानी का शिकार हैं तो इसका सेवन न करें।

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

अलसी के बीज

फ्लेक्स सीड्स यानी अलसी के बीज ओमेगा 3 का एक अच्छा स्त्रोत है। अलसी को सुपरफूड भी कहा जाता है। आप अपनी व्यक्तिगत पसंदीदा के कारण भी इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। भले ही इनमें स्वाद की मात्रा कम हो लेकिन इनमें ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा होती है और इसलिए आप इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

चिया बीज

चिया बीज भी ओमेगा 3 का एक बड़ा स्रोत है, जिसका स्वाद भी अच्छा होता है और आप इसे अपनी स्मूदी, अपने दलिया, आदि में डाल सकते हैं। आप चाहे तो कभी-कभी अपने नारियल पानी में कुछ चिया बीज भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे स्वाद के साथ-साथ आपको पोषण भी प्राप्त होगा।

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

ब्रसेल्स स्प्राउट्स

ब्रसेल्स स्प्राउट्स में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। ब्रसेल्स स्प्राउट्स प्रत्येक सर्विंग में 430 मिलीग्राम अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है। यह हरी सब्जी विटामिन K और C से भी भरपूर होती है और इसका सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करने से जुड़ा है।

omega 3 vegetarian sources,healthy living,Health tips

ओमेगा 3 फैटी एसिड के लाभ

ओमेगा 3 से शरीर को कई लाभ मिलते है। ओमेगा 3 डिप्रेशन से राहत दिलाने में मददगार है साथ ही यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में भी सुधार लाता है। इसके अलावा हृदय रोगों से सुरक्षा भी मिलती है। ओमेगा 3 फैटी लीवर की समस्या से भी बचाव करता है। वहीं अनिद्रा से राहत दिलाने के साथ साथ फैटी एसिड स्किन को भी हेल्दी रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग