न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं ओमेगा-3, इन आहार के सेवन से होगी शरीर में पूर्ती

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो ओमेगा-3 युक्त हैं और इनका सेवन कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने में सुरक्षा देगा। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 2:39:06

दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं ओमेगा-3, इन आहार के सेवन से होगी शरीर में पूर्ती

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं जिसमें से एक हैं ओमेगा-3 जिससे दिमाग के बेहतर कामकाज, हार्ट अटैक के खतरे को कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञ इसे स्वस्थ और संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण घटक मानते हैं। इस पोषक तत्व की कमी के कारण तनाव, ब्लड सर्कुलेशन का बिगड़ना, थकान, याददाश्त कमजोर होना, ड्राई स्किन, दिल के रोग, मूड स्विंग आदि समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो ओमेगा-3 युक्त हैं और इनका सेवन कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने में सुरक्षा देगा। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

अलसी के बीज

ये छोटे भूरे या पीले बीज ओमेगा-3 का खजाना हैं। आप ओमेगा-3 की कमी पूरी करने के लिए इसका तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। चम्मच (10.3 ग्राम) अलसी के बीज में 2,350 मिलीग्राम ओमेगा-3 पाया जाता है। इसके अलावा अलसी के बीज को फाइबर, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों का भी एक अच्छा स्रोत हैं। इन्ही गुणों को देखते हुए ये बीज शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के साथ मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं के दौरान उत्पन्न होने वाले हानिकारक मुक्त कणों से आपकी रक्षा कर सकते हैं।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

ब्लूबेरी

प्राकृतिक रूप से ओमेगा-3 प्राप्त करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। कम कैलोरी होने के अलावा इसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को भी कम करने में सहायक होते हैं।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

कैनोला ऑयल

सरसों के एक विशेष पौधे में लगने वाली सरसों से इस तेल को प्राप्त किया जाता है। एनसीबीआई के अनुसार कैनोला ऑयल में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म और लिपिड प्रोफाइल को भी काफी हद तक सुधारने में मदद करता है। घर में बनने वाली सब्जी और अन्य पकवानों में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल की जगह, इस तेल का इस्तेमाल करके अपनी डायट में इसे शामिल कर सकते हैं।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

चिया के बीज

चिया के बीजहर तरह से पौष्टिक होते हैं। इनमें ओमेगा-3 के अलावा मैंगनीज, सेलेनियम, मैग्नीशियम और कुछ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 1-औंस (28-ग्राम) चिया सीड्स में 5 ग्राम प्रोटीन होता है, जिसमें सभी आठ आवश्यक अमीनो एसिड शामिल हैं। इतनी ही मात्रा में 5,050 मिलीग्राम ओमेगा-3 पाया जाता है।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

अखरोट

अखरोट, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ भूख को कम करने में अखरोट का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है। अखरोट को एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

सोयाबीन

आहार में सोयाबीन का विशेष महत्व है। सोयाबीन को फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें राइबोफ्लेविन, फोलेट, विटामिन के, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित अन्य पोषक तत्वों की भी अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है। ओमेगा-3 के अलावा सोयाबीन में ओमेगा-6 फैटी एसिड भी बहुत अधिक होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक बहुत अधिक मात्रा में ओमेगा-6 के सेवन से इंफ्लामेशन का समस्या हो सकती है।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

राजमा

राजमा लगभग सभी घरों में खाया जाता है और यह सबको पसंद भी है। ज्यादातर लोग चावल के साथ राजमा खाना पसंद करते हैं। टेस्टी होने के साथ यह ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित कई पोषक तत्वों का खजाना है। आधा कप राजमा में लगभग 0.10 ग्राम ओमेगा होता है।

omega 3 is beneficial for brain,Health tips,healthy living

अंडा

अंडे का सेवन तो आपने कभी ना कभी जरूर किया होगा। कई लोगों के द्वारा इसे रोज सुबह नाश्ते के रूप में भी लिया जाता है जो आपको एनर्जी प्रदान करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्वों को भी पूर्ति करता है। वहीं, बात की जाए अगर ओमेगा 3 फैटी एसिड की तो अंडे में इसकी मात्रा भी पर्याप्त रूप में पाई जाती है। इसलिए ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोत खाद्य पदार्थ के के रूप में इसका सेवन लाभदायक साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग