न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के मौसम में बहुत होती हैं नाक से खून आने की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

लेकिन बार-बार हो तो चिंता की बात हैं। इसका उपचार आसानी से घर पर भी किया जा सकता है। आज हम आपको इस समस्या के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 4:49:23

गर्मियों के मौसम में बहुत होती हैं नाक से खून आने की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

होली के बाद से ही गर्मियों के दिनों की शुरुआत होने लगती हैं। हांलाकि इस बार होली से पहले ही गर्मियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों की तपन का आंकलन अभी से किया जा सकता हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी मे लोगों को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं जिसमें से एक हैं नाक से खून आना। नाक से खून आने को नकसीर कहते हैं। गर्मी में अकसर नकसीर की परेशानी होती है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे ज्यादा समय तक धूप में रहना, गर्म चीजें खाना, तीखे भोजन का सेवन करना, सर्दी-जुकाम आदि। नकसीर कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन बार-बार हो तो चिंता की बात हैं। इसका उपचार आसानी से घर पर भी किया जा सकता है। आज हम आपको इस समस्या के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

बर्फ की सिकाई

बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर उन्हें एक साफ और मुलायम तौलिए में लपेट लें। अब इसे नाक पर लगाकर 4 से 5 मिनट तक ठंडी सिकाई करें। बर्फ की ठंडक से शरीर जल्दी खून के थक्के बना पाता है जिससे ब्लीडिंग रुक जाती है। नाक से खून आना बंद नहीं होता, तब तक दिन में कई बार सिकाई कर सकते हैं।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

धनिया

नाक से बहने वाले खून को रोकने के लिए आप आसानी से धनिये का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा। जब भी नकसीर फूटे, आपको धनिये की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लेटकर इसे माथे पर लगाना है। धनिया ठंडा होता है जिस वजह से यह जल्द ही नाक से बहने वाले खून को रोक देगा। साथ ही यह नाक की एलर्जी को ठीक करने में भी सहायक है।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

बेल के पत्ते

नकसीर फूटने पर बेल के पत्ते भी काफी लाभकारी होते हैं। आपको करना बस इतना है कि आप बेल के पत्ते पीस लें और उसका रस निकालकर नाक में डालें इसे खून बंद हो जाएगा। आप चाहे तो रोज अपने बच्चे को बेल के पत्तों का रस भी दे सकती हैं।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

तुलसी

यदि आपको गर्मियों में नाक से खून बहने की समस्या होती ही है तो ऐसे में आप तुलसी का सेवन जरूर करें और अचानक नकसीर फूटने पर तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसे अपनी नाक में डालें। जो लोग नकसीर की समस्या से परेशान ही रहते हैं, उन्हें इस घरेलू उपाय से बहुत जल्दी आराम पड़ता है क्योंकि यह सीधा तंत्रिका को आराम पहुंचाता है।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

नाक से बहते खून को रोकने में सेब का सिरका भी काफी लाभकारी है। आपको करना बस इतना है कि आप सेब का सिरका लें और रूई लें फिर दो बूंदे नाक में डालें।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

नमक का पानी

गर्मियों में नाक की झिल्ली में नमी नहीं रहती है, वह सूख जाती है। इस वजह से भी बार-बार नाक से खून आता है। ऐसे में आपको नमक के पानी का उपाय करना चाहिए। इसके लिए आधा कप पानी लें, उसमें थोड़ा सा नमक डालें और अब इस पानी को बूंद-बूंद करके नाक में डालें। ऐसा करने से आपकी नाक की झिल्ली में नमी बनी रहेगी। जब नमी बनी रहेगी तो नाक से खून बहने की समस्या होगी ही नहीं।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

मुल्तानी मिट्टी

एक बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी को रात को आधा लीटर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उस पानी को निथारकर व छानकर पीने से नाक से खून आने की परेशानी से फायदा मिलेगा। यह एक उत्तम उपाय हैं।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

प्याज

कई लोग नकसीर फूटने पर नाक में प्याज का रस डालते हैं, यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्याज का एक टुकड़ा लें और उसे नाक के पास लाकर सूंघते रहें, थोड़ी ही देर में नाक से खून आना बंद हो जाएगा। प्याज को एक अच्छा क्लॉटिंग एजेंट कहा जाता है। जिन लोगों की नकसीर बहती है, वे यदि अधिक तापमान में घर से बाहर निकलते हैं तो साथ में प्याज का टुकड़ा अवश्य रखें। खाने में प्रतिदिन प्याज का सेवन भी करते रहें।

naak se khoon ki samsya ko door krne ke upaay,healthy living,Health tips

एसेंशियल ऑयल

सिप्रेस ऑयल या लैंवेडंर ऑयल से नकसीर का इलाज कर सकते हैं। सिप्रेस ऑयल में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जबकि लैवेंडर ऑयल नाक की रक्त वाहिकाओं को पहुंची चोट को ठीक करता है। ऑयल की दो से तीन बूंदें लें और एक कप पानी और एक पेपर टॉवल रखें। पानी में एसेंशियल ऑयल डालें और पेपर टॉवल को इसमें भिगो दें। पेपर को निचोड़कर कुछ मिनटों के लिए नाक पर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका