Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गले की खराश के साथ ही कई फायदे पहुंचाती हैं मुलेठी, जानें कैसे करें इसका सेवन

इस कड़ी में हम आपको मुलेठी से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने का साथ ही कैसे इसका इस्तेमाल किया जाए उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानें इसके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2024 2:42:06

गले की खराश के साथ ही कई फायदे पहुंचाती हैं मुलेठी, जानें कैसे करें इसका सेवन

सर्दियां आते ही ठंड में होने वाली बीमारियां परेशान करने लगी हैं। देखा जा रहा हैं कि हर उम्र के लोगों को गले में सूजन व खांसी-जुकाम की समस्या परेशान कर रही है। ऐसे में राहत पाने के लिए आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण गले की खराश दूर करने के साथ ही कई बीमारियों में राहत दिलाते हैं। आयुर्वेद और चीनी चिकित्सीय पद्धति भी मुलेठी को स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं। मुलेठी का सीमित मात्रा में उपयोग ही फायदेमंद होता है। आज इस कड़ी में हम आपको मुलेठी से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने का साथ ही कैसे इसका इस्तेमाल किया जाए उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानें इसके बारे में...
mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing मुंह के छालों से दिलाए राहत

कई लोगों को मुंह में छालों की समस्या अक्सर देखी जाती है। मुंह के छालों को दूर करने के लिए आप मुलेठी के एक टुकड़े में शहद लगाकर चूस सकते हैं। इससे छालों में राहत मिल सकती है।
mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing सीने में जलन या अपच

मुलेठी का रस अपच या एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाली सीने में जलन से राहत दिला सकता है। ऐसा कई शोध दावा करते हैं। हालांकि, इसको लेकर और शोध होने की जरूरत है।

mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing डायबिटीज में फायदेमंद

चूहों पर की गई एक स्टडी के मुताबिक, मुलेठी का रस ब्लड शुगर को सुधारने और किडनी को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े शोध होने अभी बाकी हैं।

mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing हिचकियों से दिलाए राहत

हिचकीयां आने से परेशान हैं तो धबराएं नहीं, हिचकीयों को दूर करने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को मुंह में रख सकते हैं या आप इसे शहद के साथ मुंह में रख चूस सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हिचकीयों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing पेट के लिए बेहतर

गलत खान-पान के चलते कब्ज एसिडिटी और पेट संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए आप मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी में मौजूद ग्लिसराइजिक एसिड गैस्टिक और अल्सर जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing मिटे खांसी या गले की खराश

मुलेठी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लामेटरी गुण खांसी या गले की खराश से राहत देने में भी मददगार देखे गए हैं। इसके लिए आप मुलेठी और अदरक का रस मिलाकर चाय बनाएं और उसका सेवन करें।

mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing स्किन कंडीशन में फायदेमंद

मुलेठी में 300 कंपाउंड होते हैं, जिसमें से कुछ कंपाउंड में एंटीइंफ्लामेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। जिस कारण मुलेठी की जड़ का रस एक्जिमा, मुंहासे जैसी स्किन कंडीशन में फायदेमंद साबित हो सकता है।

mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing कैसे करें मुलेठी का सेवन

मुलेठी का पानी

घरेलू उपाय के रूप में मुलेठी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका इसका पानी बनाना है। गले का इंफेक्शन, गले में दर्द या सूजन से बचने के लिए रोज मुलेठी का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर मिला लें और सेवन करें। mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing मुलेठी की चाय

मुलेठी की चाय को गले के दर्द का कारगर घरेलू उपाय बताते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप उबलते पानी में एक छोटी मुलेठी की जड़ डालें और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें। इस मिक्सचर को छान लें और इसमें टी बैग डालकर पिएं।

mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing मुलेठी की जड़ चबाना

मुलेठी खाने का सही तरीका क्या है? सर्दी में खांसी मिटाने के लिए मुलेठी की जड़ जबरदस्त घरेलू उपाय है। इसके लिए आप मुलेठी की जड़ कच्ची चबा सकते हैं। मुलेठी की जड़ चबाने से खांसी व गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है। mulethi benefits,cough relief,health news hindi,ayurveda,herbal remedies,wellness,healthy living,respiratory health,immune support,holistic healing मुलेठी का काढ़ा

सर्दी की बीमारियों से बचने के लिए आप मुलेठी का काढ़ा भी पी सकते हैं। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका सेवन करने से फेफड़ों के रोग, खांसी, गले का इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। काढ़ा बनाने के लिए आप एक चौथाई चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चुटकी दालचीनी पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर 1 गिलास पानी में उबालें। मिक्सचर आधा होने पर छान लें और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology