न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

झालावाड़ जिले में डग-गंगधार मार्ग पर बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में चार युवकों की मौके पर मौत, फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Feb 2026 8:24:20

झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

झालावाड़, राजस्थान: शुक्रवार रात झालावाड़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डग क्षेत्र में गंगधार डग मुख्य मार्ग पर करणपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

एक ही बाइक पर सवार थे चारों युवक

ndtv राजस्थान की खबर के नुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक तेज रफ्तार में गंगधार की ओर जा रही थी। वहीं बोलेरो गंगधार से डग की तरफ आ रही थी। करणपुरा गांव के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन की पहचान, एक अज्ञात

गंगधार पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम ने बताया कि मृतकों के बैग में मिले आधार कार्ड की मदद से तीन युवकों की पहचान हो पाई है। इनमें मध्य प्रदेश के सीतामऊ थाना क्षेत्र के झांगरिया निवासी राजपाल पुत्र परबत सिंह और जवाहरलाल पुत्र रामचंद शामिल हैं। तीसरे युवक की पहचान उदयपुर के कोडरवाड़िया निवासी नरेश पुत्र कालूलाल के रूप में हुई। चौथे युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

बोलेरो चालक फरार

हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से चारों शवों को चौमहला अस्पताल लाया गया और मोर्चरी में रखवाया गया। संबंधित थानों को सूचित किया गया है और परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन