Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AI Summit में Jio के AI चश्मे का जलवा, युवाओं में भारी उत्साह, पहनते ही मिलती है हर जानकारी

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 के आखिरी दिन Jio के AI चश्मे Jio Frames के लिए युवाओं में भारी उत्साह। चश्मा पहनते ही हर चीज़ की जानकारी मिलती है। MeitY के AI इनोवेशन ने भी समिट में ध्यान खींचा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Feb 2026 11:32:49

AI Summit में Jio के AI चश्मे का जलवा, युवाओं में भारी उत्साह, पहनते ही मिलती है हर जानकारी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit 2026 में आज यानी 21 फरवरी को आखिरी दिन है। इस ग्लोबल इवेंट में RIL की Jio Frames को अनुभव करने के लिए हॉल नंबर 4 में लंबी कतारें लगीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवाओं और तकनीक प्रेमियों में इस चश्मे को पहनने का जोश देखने लायक था। यह चश्मा रिलायंस जियो ने पिछले साल की AGM में पेश किया था और इसे पहनकर आप जिस भी चीज़ पर नजर डालते हैं, उसके बारे में तुरंत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Jio Frames: क्या है खासियत?

Jio का यह AI चश्मा Meta.AI प्लेटफॉर्म पर आधारित है, और इसे पहनकर आप इसे अपने पर्सनल हेल्थ कोच की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप खाने की ओर देखेंगे, तो यह बताता है कि खाने में कितनी कैलोरी है और आपकी डाइट के लिए सुझाव देता है।
इसके अलावा Jio Frames में कई स्मार्ट फीचर्स हैं:

इंस्टैंट लाइव स्ट्रीमिंग

हैंड्स-फ्री कॉलिंग

म्यूजिक ऑन द गो

स्मार्ट लर्निंग

फोटो और वीडियो कैप्चरिंग

हालांकि, यह चश्मा अभी कमर्शियल तौर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर इसे एक्सपीरियंस किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह मिड-बजट स्मार्टफोन की कीमत में उपलब्ध हो सकता है।

MeitY का AI इनोवेशन भी रहा आकर्षण का केंद्र

Jio Frames के अलावा, AI Summit 2026 में MeitY (Ministry of Electronics & IT) के कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। सबसे खास रहा “Vivaan: The Vibrant Brain”, जो विशेष रूप से उन दिव्यांगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें चलने-फिरने में मुश्किल होती है या जो ऑटिज्म जैसी दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित हैं।

यह AI डिवाइस दिव्यांग के सिर पर लगाया जाता है और मोबाइल व मॉनिटर के जरिए निगरानी की जाती है। यदि उन्हें भूख, प्यास या कोई अन्य परेशानी होती है, तो मशीन परिजनों को तुरंत अलर्ट भेज देती है।

इस तरह के कई AI बेस्ड इनोवेशन इस समिट में प्रदर्शित किए गए, जो तकनीक और सामाजिक भलाई का एक अनूठा संगम साबित हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology