न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, जिसमें पूरे महीने 300GB अनलिमिटेड डेटा, फ्री वॉइस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलेगा। जानें कैसे लें पोस्टपेड कनेक्शन और उपलब्ध प्लान।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Feb 2026 12:23:39

Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel ने अपने ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है, जिसमें उन्हें फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा मिलेगा। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का यह कदम उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिनकी पोस्टपेड सब्सक्रिप्शन से कंपनी को अधिक रेवेन्यू मिलता है।

क्या है अनलिमिटेड पोस्टपेड प्लान?

एयरटेल का नया ऑफर पोस्टपेड यूजर्स के लिए है, जिसमें पूरे महीने 300GB इंटरनेट का लाभ मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ कि रोजाना लगभग 10GB डेटा यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑफर 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध है। इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और रोजाना 100 SMS भी फ्री में मिलेंगे।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए है – चाहे वे इंडिविजुअल प्लान लें, फैमिली प्लान या एयरटेल ब्लैक। फैमिली प्लान में सभी सिम्स को 300GB डेटा मिलेगा और केवल प्राइमरी यूजर तक इसका लाभ सीमित नहीं होगा। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

कैसे लें पोस्टपेड कनेक्शन?

एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स आसानी से पोस्टपेड प्लान में स्विच कर सकते हैं, इसके लिए सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के यूजर्स MNP (Mobile Number Portability) का इस्तेमाल कर एयरटेल पोस्टपेड में आ सकते हैं। इसके लिए एयरटेल की वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप से रिक्वेस्ट करना पर्याप्त है।

449 रुपये से शुरू होते हैं प्लान

एयरटेल का इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान 449 रुपये से शुरू होता है, जबकि फैमिली प्लान 699 रुपये से उपलब्ध है। ध्यान रहे कि सभी पोस्टपेड प्लान पर 18% GST लागू होता है। इसके अलावा, यूजर्स को गूगल वन क्लाउड स्टोरेज, एयरटेल XStream Play, JioHotstar और Adobe Pro जैसी सेवाओं का भी फायदा मिलेगा।

उदाहरण के लिए, 449 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा मिलता है। वहीं, अनलिमिटेड ऑफर के तहत यूजर्स को कुल 350GB डेटा का लाभ प्राप्त होगा। इस तरह, Airtel का यह ऑफर पोस्टपेड यूजर्स के लिए तकनीक और मनोरंजन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत