न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं स्लिम दिखने के लिए की जाएं डाइटिंग, इन मोर्निंग हैबिट्स से कम करें अपना वजन

आप अपनी मोर्निंग हैबिट्स में बदलाव करके भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। यहां बताए जा रहे मॉर्निंग हैबिट्स से आपका वजन तेजी से कम होगा, साथ ही यह आपको बेहतर और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने में मदद करेगा। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:39:05

जरूरी नहीं स्लिम दिखने के लिए की जाएं डाइटिंग, इन मोर्निंग हैबिट्स से कम करें अपना वजन

बढ़ा हुआ वजन किसी को भी परेशान कर सकता है। मोटापा अपने साथ शरीर में कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बढ़ते वजन से परेशान लोग चाहते हैं कि उनका हेल्दी तरीके से वेट लॉस हो और इसके लिए उन्हें बहुत अधिक मेहनत भी ना करनी पड़े। हांलाकि कई लोग इसके लिए डाइटिंग का रास्ता चुनते हैं। कई बार इन कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं हैं कि वजन घटाने के लिए डाइटिंग की ही जाए। आप अपनी मोर्निंग हैबिट्स में बदलाव करके भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। यहां बताए जा रहे मॉर्निंग हैबिट्स से आपका वजन तेजी से कम होगा, साथ ही यह आपको बेहतर और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने में मदद करेगा। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठने के बाद जो पहला काम जो करना चाहिए वो है गुनगुना पानी पीना। सुबह-सुबह गुनगुना पानी से पाचनक्रिया बिल्कुल सही रहती है। गुनगुना पानी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है जिससे बॉडी को फैट घटाने में मदद मिलती है। गुनगुना पानी तेजी से वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। आप चाहे तो गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो सुबह-सुबह हर्बल टी भी पी सकते हैं।

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

लें हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट

नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। आप नाश्ते में जो कुछ खाते हैं, उससे आपके पूरे दिन के कामकाज के लिए एनर्जी मिलती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसे में नाश्ते में प्रोटीन रिच फूड्स जैसे अंडा, पनीर व बेसन आदि को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रोटीन ना केवल आपको लगातार एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही साथ, प्रोटीन को पचने में समय लगता है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

नींबू पानी में शहद पीएं

सुबह-सुबह चाय पीने के कोई फायदे नहीं है इसलिए आप चाय की जगह सुबह गर्म पानी में नींबू और शहद का सेवन करें। नींबू पानी सुबह बॉडी को डिटॉक्स करता है और पाचन को भी दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और आपकी बॉडी पूरा दिन एक्टिव रहती है।

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

स्ट्रेचिंग और वॉकिंग

एक्सरसाइज को हमेशा आपके शरीर के वजन को कम करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना जाता है। वजन घटाने के लिए रोजाना सुबह कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना और पैदल चलना बहुत फायदेमंद होता है। स्ट्रेचिंग के दौरान आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आता है। जिससे फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही पैदल चलना अपने आप में एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। जिससे पूरे शरीर को लाभ मिलता है साथ ही वजन भी कम होता है।

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

कुछ देर धूप में जाएं

यह बेहद आवश्यक है कि आप सुबह के समय कुछ देर की धूप अवश्य लें। इस समय मिलने वाली धूप आपको ना केवल एक किकस्टार्ट देती है, बल्कि वजन घटाने में मदद करती है। सूर्य का प्रकाश विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन-डी आपके शरीर में कुछ हार्मोनल परिवर्तन करता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा रखता है।

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

मेडिटेशन करें

मेडिटेशन में आपको पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना होता है और अपने विचारों और भावनाओं को समझने का मौका मिलता है। इससे वजन घटाने और स्वस्थ खाने की आदतों को भी बढ़ावा मिलता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि मेडिटेशन से वजन घटाने और मोटापे से संबंधित खाने-पीने की बुरी आदतों में सुधार हो सकता है।

morning habits for weight loss,healthy living,Health tips

ठंडे पानी से नहाएं

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वह गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं लेकिन, यह बिलकुल भी ठीक नहीं है। कई अध्ययनों से यह पता चला है कि ठंडा पानी शरीर में जमा फैट्स को सक्रिय कर उन्हें हटाने में मदद करता है। कोल्ड शावर सुबह-सुबह लेने से शरीर में जमी चर्बी जल जाती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका