Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे एक्सरसाइज के दौरान ये गलतियां, पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे घर पर वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय आपको बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 10:19:52

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे एक्सरसाइज के दौरान ये गलतियां, पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वस्थ खानपान के साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी हैं जो शरीर को एनर्जी दिलाते हुए चुस्त बनाता हैं। कई लोग हेल्दी रहने के लिए रोजाना वर्कआउट और एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाते हैं और ट्रेनर की देखरेख में इसे करते हैं। लेकिन वहीँ कई लोग घर पर रहकर ही एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान लोग कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। जी हां, घर पर एक्सरसाइज के दौरान की गई ये गलतियां आपकी बॉडी को टोन करने की जगह उसे और भी ज्यादा बेडौल बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे घर पर वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय आपको बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

mistakes done during exercise,healthy living,Health tips वर्कआउट रूटीन न फॉलो करना

घर पर वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग लापरवाही के चलते सही वर्कआउट या एक्सरसाइज रूटीन फॉलो नहीं करते हैं जिसकी वजह से एक्सरसाइज का पूरा फायदा उन्हें नहीं मिल पाता है। जिस तरह आप एक विशेष समय पर जिम या व्यायाम क्लास में जाते हैं, उसी तरह आपको अपने घर के वर्कआउट के साथ भी उसी तरह की दिनचर्या का पालन करने की कोशिश करनी चाहिए। जबकि घर आपको अपने समय के अनुसार काम करने की सुविधा देता है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे हल्के में लेते हैं। सही मूड, स्थान और ऊर्जा आपके वर्कआउट को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

वर्कआउट से पहले वार्मअप न करना

क्या आप अपने वर्कआउट रूटीन की शुरुआत सीधे वेट लिफ्टिंग या क्रंचेज जैसी एक्सरसाइज से करती हैं? अगर हां तो ये बहुत गलत है। वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेचिंग बहुत जरूरी है जो न सिर्फ मसल्स को खोलती है बल्कि वो बॉडी टोनिंग के लिए बॉडी को तैयार भी करती है। अगर आप सीधे वर्कआउट शुरू कर देती हैं और स्ट्रेचिंग और वार्मअप नहीं करतीं तो ये गलत साबित हो सकता है। सही बॉडी टोनिंग के लिए हर तरह की एक्सरसाइज जरूरी होती है।



mistakes done during exercise,healthy living,Health tips एक्सरसाइज करते समय सही ब्रेक न लेना

कई बार लोग घर पर बिना ट्रेनर के जिम या वर्कआउट करते समय ब्रेक नहीं लेते हैं। होम वर्कआउट के दौरान अक्सर लोगों में ये देखा गया है। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप रोजाना 1 घंटे तक वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं तो इस दौरान आपको बराबर अंतराल पर 5-5 मिनट के 3 ब्रेक जरूर लेने चाहिए। 1 घंटे के वर्कआउट रूटीन में 15 मिनट का ब्रेक जरूर शामिल होना चाहिए। ऐसा करने से आपके बॉडी मसल्स रिलैक्स होते हैं और हैवी एक्सरसाइज के दौरान इंजरी नहीं होती है।

खुद को हाइड्रेट नहीं रखना

ज्यादातर लोग अपने डेली रूटीन में अधिका मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा समय- समय पर लिक्विड चीजें डाइट में लेनी चाहिए। अगर आप इंटेस वर्कआउट करते हैं तो कुछ समय बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

mistakes done during exercise,healthy living,Health tips बहुत हैवी एक्सरसाइज से वर्कआउट की शुरुआत

पहली बार घर पर बिना ट्रेनर की सहायता से जिम या एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग कई गलतियां कर बैठते हैं। बिना ट्रेनर की सहायता के वर्कआउट करते समय लोग पहली बार बहुत हैवी वर्कआउट से शुरुआत कर बैठते हैं। शुरुआत में आपको हल्की-फुल्की एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान आपको वेट लिफ्टिंग या अन्य हर कोर व्यायाम का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

गलत तकनीक का इस्तेमाल करना

पहली बार घर पर बिना ट्रेनर की सहायता के वर्कआउट करते समय अक्सर लोग गलत तकनीक और तरीके से वर्कआउट करते हैं, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। घर पर एक्सरसाइज करते समय चीजों को अपने मन के अनुसार चुनना और अपने तरीके से गलत-सही करते रहना करना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। घर पर एक्सरसाइज करते समय वार्म-अप, कूल डाउन तकनीक का ध्यान रखें। इसकी छोटी-छोटी गलतियां भी आपके लक्ष्य की राह में आ सकती हैं।

mistakes done during exercise,healthy living,Health tips कूल डाउन का अभ्यास रेगुलर न करना

कुछ लोग बीच-बीच में वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करने के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं जो कि सही नहीं माना गया है। कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित रूप से जरूर करना चाहिए। एक दिन छोड़कर दूसरे दिन या फिर बीच-बीच में इसका अभ्यास स्किप करने से आपकी मांसपेशियों को नुकसान होता है। जब आप नियमित रूप से वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास नहीं करते हैं तो इसकी वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ या मसल्स की सही ढंग से रिकवरी न हो पाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

सेशन के बाद आराम नहीं करना

हमेशा वर्कआउट के बाद कुछ समय के लिए आराम करना चाहिए। अगर आपको वर्कआउट करने में किसी भी तरह की परेशानी हो रही हैं तो उसी समय रोक दें। एक्सरसाइज के दौरान शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी तेजी से होता है। जिसे सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। आप एक्सरसाइज के समय में ट्रेडमिल को कुछ देर के लिए को स्लो कर दें। इसके अलावा अगर आप दौड़ रहे हैं तो कुछ समय के लिए टहलें। ये आप पर निर्भर करता है कि आपके लिए कितना दौड़ना सही है।

mistakes done during exercise,healthy living,Health tips अधिक मात्रा में प्रोटीन

हाई फैट मील और स्नैक्स खाने की वजह से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है और शरीर को रिकवर होने में बाधा आ सकती है। शरीर को एनर्जी देने के लिए डाइट में लीन प्रोटीन और कॉम्पलेक्स कार्ब्स वाली चीजों को शामिल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology