न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्‍नेंसी के दौरान पानी पीने से जुड़ी यह गलती ना बन जाए आपके लिए आफत, बच्चे की सेहत पर भी भारी

गर्भवती महिलाओं को भी दिनभर में खूब पानी पीने के लिए कहा जाता है। गर्भस्‍थ शिशु को मां के आहार से ही पोषण मिलता है और यदि गर्भवती महिला दिनभर में पर्याप्‍त पानी नहीं पीती है तो इससे बच्‍चे को परेशानी हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 9:05:30

प्रेग्‍नेंसी के दौरान पानी पीने से जुड़ी यह गलती ना बन जाए आपके लिए आफत, बच्चे की सेहत पर भी भारी

पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए या यूं कहें कि जीवन के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। कई विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है, आपको जितनी प्यास हो, उतना ही पानी पिएं। कई लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं तो कई लोगों को गर्म पानी अच्छा लगता है। खासकर सुबह-सुबह तो गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसी तरह कई लोगों को खाली पेट पानी पीने की भी आदत होती है। इसे भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हर उम्र के व्‍यक्‍ति के लिए पानी आवश्‍यक है और शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह की समस्‍याएं पैदा होने लगती हैं।

गर्भवती महिलाओं को भी दिनभर में खूब पानी पीने के लिए कहा जाता है। गर्भस्‍थ शिशु को मां के आहार से ही पोषण मिलता है और यदि गर्भवती महिला दिनभर में पर्याप्‍त पानी नहीं पीती है तो इससे बच्‍चे को परेशानी हो सकती है। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और कम पानी पीती हैं तो जरा यहां जान लें कि ऐसा करना आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है।

water,pregnancy,less water intake during pregnancy,pregnancy tips,pregnant women tips,health tips in hindi,pregnancy tips in hindi

​प्रेग्‍नेंसी में सूजन होना

गर्भवती महिलाओं को इस समय हाथ-पैरों में सूजन की शिकायत रहती है लेकिन अगर ऐसे समय में वह पानी भी कम पिएं तो इसका खतरा और बढ़ जाता है। शरीर में पानी की कमी सूजन को बढ़ाती है। ऐसे में प्रेग्‍नेंसी में पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में एनर्जी भी रहती है और प्रेग्‍नेंसी में होने वाली थकान से भी छुटकारा मिलता है।

water,pregnancy,less water intake during pregnancy,pregnancy tips,pregnant women tips,health tips in hindi,pregnancy tips in hindi

यूरीनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन

गर्भवती महिलाओं को यूटीआई यानि यूरीनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन होने का खतरा ज्‍यादा रहता है और शरीर में पानी की कमी होने की वजह से यह जोखिम और बढ़ जाता है। इसके अलावा पानी की कमी के कारण एम्‍निओटिक फ्लूइड के स्‍तर में भी कमी आती है। जब प्रेगनेंट महिला पर्याप्‍त पानी नहीं पीती है तो इससे ब्रैक्‍स्‍टन हिक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍शन पैदा होती हैं और कई बार इन कॉन्‍ट्रैक्‍शंस को शांत करने के लिए ज्‍यादा फ्लूइड दिए जाते हैं।

water,pregnancy,less water intake during pregnancy,pregnancy tips,pregnant women tips,health tips in hindi,pregnancy tips in hindi

​प्रेग्‍नेंसी में कितना पानी पीना चाहिए

इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिसिन के अनुसार गर्भवती महिलाओं को दिनभर में 2 लीटर पानी पीना चाहिए। शिशु को दूध पिलाती हैं तो आपको 2.5 से 3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। गर्भावस्‍था में शरीर को अधिक फ्लूइड की जरूरत होती है ताकि अधिक खून और एम्‍निओटिक फ्लूइड बन सके। ऐसे में आप नींबू पानी (Lemon Water), पुदीने का रस और हर्बल टी (Herbal Tea) से भी शरीर में फ्लूइड्स की जरूरत को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए कोई हेल्‍दी स्‍मूदी भी ले सकती हैं। घर से बाहर निकलते वक़्त अपने साथ पानी की बोतल ले जाना न भूलें और घर पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें। रोज सुबह उठकर पानी पीने की आदत जरुर डालें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग