न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनाकाल : नन्हे-मुन्नों को पहनाएं सुरक्षाचक्र! इन 4 तरीकों से बढ़ाई जा सकती है इम्यूनिटी

कोरोना वायरस से फैली महामारी के बाद दुनिया को रोगप्रतिरोधी प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम के महत्व का अंदाज़ा हुआ। वैसे तो ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 05 May 2021 5:21:44

कोरोनाकाल : नन्हे-मुन्नों को पहनाएं सुरक्षाचक्र! इन 4 तरीकों से बढ़ाई जा सकती है इम्यूनिटी

कोरोना वायरस से फैली महामारी के बाद दुनिया को रोगप्रतिरोधी प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम के महत्व का अंदाज़ा हुआ। वैसे तो हमें स्कूली दिनों से ही इम्यून सिस्टम के बारे में पढ़ाया जाता रहा है, पर इस विषय में हमने कोविड 19 के बाद ध्यान देना शुरू किया। रोगप्रतिरोधी प्रणाली कोशिकाओं और प्रोटीन्स का एक जटिल नेटवर्क है, जो शरीर को संक्रमण से बचाता है। यह हर रोगाणु (माइक्रोब) का रिकॉर्ड रखता है, जिससे भविष्य में इस तरह के रोगाणु को पहचान कर उन्हें नष्ट कर देता है।

युवाओं और वयस्कों की रोगप्रतिरोधी प्रणाली काफ़ी मज़बूत होती है, जिसके चलते वे अक्सर संसर्गजन्य व संक्रामक बीमारियों का उतना शिकार नहीं होते, जितनी आसानी से ये बीमारियां छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों को अपने कब्जे में ले लेती हैं। ख़ासकर छोटे शिशु विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं। इन चार उपायों से शिशु की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।

coronavirus,increase immunity in babies,immunity,babies,corona period,covid-19,health news in hindi

1. स्तनपान

शिशु की रोगप्रतिरक्षा प्रणाली के बढ़ने में मदद करने के लिए स्तनपान दुनिया का सबसे अच्छा तरीक़ा है। मां के दूध में वे सभी महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जो शिशु की रोगप्रतिरक्षा प्रणाली की मज़बूती के लिए महत्वपूर्ण हैं। मां के दूध में मौजूद वो तत्व हैं-प्रोटीन, वसा (फ़ैट), शर्करा (शुगर), ऐंटीबॉडीज़ और प्रोबायोटिक्स। मां के शरीर में मौजूद ऐंटीबॉडीज़, स्तनपान के दौरान दूध के माध्यम से शिशु के शरीर में ट्रान्स्फ़र होते हैं, जिसके चलते शिशु के सेहतमंद बने रहने में मदद मिलती है।

coronavirus,increase immunity in babies,immunity,babies,corona period,covid-19,health news in hindi

2. वैक्सिनेशन

शिशु के पैदा होने के बाद से उसके दो साल तक का होने तक समय-समय पर उसे कई वैक्सीन्स के डोज देने होते हैं। ये वैक्सीन्स नवजात शिशु को कई प्राणघातक बीमारियों में बचाने के लिहाज़ से बेहद प्रभावी होती हैं। इसलिए शिशु के पैदा होने के बाद मानक दिशानिर्देशों के अनुसार उसका टीकाकरण करवाएं। यह कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित तरीक़ा माना जाता है।

coronavirus,increase immunity in babies,immunity,babies,corona period,covid-19,health news in hindi

3. स्वच्छता

यह तो आपने सुना ही होगा कि आधे से ज़्यादा संक्रामक बीमारियां स्वच्छता नहीं रखने के चलते होती हैं। यदि आप अपने नन्हे-मुन्ने बच्चे की स्वच्छता का सही प्रकार से ध्यान रखेंगे तो उसे कई तरह की बीमारियों से बचाने में क़ामयाब हो जाएंगे।

सिर्फ़ बच्चे की ही स्वस्छता पर फ़ोकस करने से काम नहीं बनेगा, उसके संपर्क में आने वाली हर चीज़ साफ़-सुथरी होनी चाहिए। ख़ासकर वो वस्तुएं, जो उसकी पहुंच में आसानी से आ सकती हैं और जिन्हें उठाकर वह अपने मुंह में डाल सकता है। बच्चों को खाना खाने के पहले और खाने के बाद हाथों की अच्छी तरह सफ़ाई की आदत ज़रूर डलवाएं, क्योंकि गंदे हाथ बच्चों को बीमार बना सकते हैं।

coronavirus,increase immunity in babies,immunity,babies,corona period,covid-19,health news in hindi

4. पर्याप्त नींद

नींद प्रकृति द्वारा दिया गया वह वरदान है, जो हमें हर दिन तरोताज़ा कर देती है। जब हम सो रहे होते हैं, तब हमारी डैमेज्ड कोशिकाओं का तेज़ी से रिपेयर वर्क चल रहा होता है। अत: पर्याप्त नींद शिशु की रोगप्रतिरोधी प्रणाली को दुरुस्त रखने के लिहाज से बेहद ज़रूरी है। जब हमारी या कहें बच्चों की भी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में साइटोकिन्स नामक प्रोटीन के उत्पादन करने की क्षमता कम हो जाती है। वह साइटोकिन्स प्रोटीन ही है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने और सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जहां, हम वयस्कों की नींद 6 से 8 घंटे में पूरी हो जाती है, वहीं बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 8-10 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग