न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

भांग को एक नशीले पदार्थ के रूप में जाना जाता है, लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा और सही तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक औषधि...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 31 May 2021 6:26:28

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

भांग को एक नशीले पदार्थ के रूप में जाना जाता है, लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा और सही तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक औषधि के रूप में भी काम कर सकता है। भांग के बीज भांग के पौधे से मिलते हैं और इसी बीज से भांग का तेल तैयार किया जाता है। भांग के बीज और भांग बीज का तेल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अगर सही तरीके से इनका उपयोग किया जाए, तो इनके कई शारीरिक लाभ हो सकते हैं। भांग के बीज और भांग बीज के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, कैनाबिनोइड विटामिन-ई और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इन्हें गुणकारी बनाने में मदद करते हैं।

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

दिल के लिए फायदेमंद

भांग के बीज से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी टलता है। भांग का इस्तेमाल इस बीमारी के खतरे को कम करता है। इन बीजों में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड आर्जीनाइन पाया जाता है, जो हमारे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड प्रेशर कम करने और हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

स्किन के लिए फायदेमंद

तेलीय त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी भांग के बीज मदद करते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। त्वचा के रूखेपन, खिंचाव और खुजली में भांग के बीजों का तेल सहायता करता है।

पाचन के लिए बेहतरीन

पाचन क्रिया के लिए भांग के बीच काफी फायदेमंद होते हैं। यह फाइबर से भरपूर होते हैं। यह शरीर में कोलस्ट्रॉल को बैलेंस रखने का काम करते हैं। साथ ही कब्ज की समस्या से भी आजादी दिलाते हैं।

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

मधुमेह के लिए

अगर किसी को मधुमेह है, तो भांग के बीज का तेल लाभदायक हो सकता है। इसमें ओमेगा 3 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है, जो मधुमेह के मरीजों में टाइप 1 डायबिटीज के लक्षणों को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। इस घरेलू उपाय के साथ-साथ डॉक्टर के निर्देश पर मधुमेह की दवा लेना भी जरूरी है। यह घरेलू इलाज सिर्फ मधुमेह से उबरने में मदद कर सकता है।

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

कैंसर के लिए

भांग के बीज या भांग के बीज के तेल में कैनबिनोइड नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है साथ ही भांग के बीज व पत्तियों में एंटी-कैंसर गुण भी होता है, जो कैंसर होने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके बीज को ट्यूमर और अल्सर से बचने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि वो इसका सेवन करने की सही मात्रा के बारे में बता सकें। साथ ही हम यहां स्पष्ट कर दें कि कैंसर जानलेवा बीमारी है। इसलिए, पूरी तरह से घरेलू इलाज पर निर्भर रहना गलत है। कैंसर जैसी अवस्था में डॉक्टरी उपचार जरूरी है।

भांग : औषधि के रूप में भी काम आता है पौधा... बीज और तेल करता है कई रोगों को काबू

भांग बीज के मस्तिष्क के लिए फायदे

वर्तमान समय में काम का इतना प्रेशर है कि आए दिन हमें मानसिक तनाव हो ही जाता है। इससे हमारे मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ता है। अत: अपने मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम भांग के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें मौजूद फैटी एसिड पार्किंसंस और अल्जाइमर रोग जैसी मस्तिष्क की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा भांग के बीज मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता व इसकी याददाश्त को भी बढ़ाते हैं जिससे आपको अवसाद से मुक्ति मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन