न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून के दिनों में बढ़ जाती हैं पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली, इन उपायों से मिलेगी राहत

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली होना आम समस्या है। गर्मी और मॉनसून के दिनों में यह समस्या बहुत बढ़ जाती हैं। पसीने और नमी के कारण ज्यादातर लोगों को इन दिनों में प्राइवेट पार्ट में खुजली का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 5:53:27

मॉनसून के दिनों में बढ़ जाती हैं पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली, इन उपायों से मिलेगी राहत

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली होना आम समस्या है। गर्मी और मॉनसून के दिनों में यह समस्या बहुत बढ़ जाती हैं। पसीने और नमी के कारण ज्यादातर लोगों को इन दिनों में प्राइवेट पार्ट में खुजली का सामना करना पड़ता हैं। यह आपको ऐसी स्थिति में ला देती हैं जो कई बार दूसरों के सामने शर्मींदगी का कारण बन जाती हैं। यह समस्या आगे चलकर इंफेक्शन का भी रूप ले लेती है। ऐसे में समय रहते इससे छुटकारा पाना जरूरी हैं। वैसे तो बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं जो इस समस्या को दूर कर सकते हैं लेकिन साइड इफेक्ट का भी डर बना रहता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खें लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या में राहत मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

ठंडी सिकाई का इस्तेमाल

खुजली होने पर ठंडे पानी में कपड़े को गीला करके 5-10 मिनट तक खुजली वाले क्षेत्र पर लगाएं। इसके अलावा, तौलिये में बर्फ को रखकर भी ठंडी सिकाई की जा सकती है। ध्यान रखें की बर्फ को सीधा त्वचा पर न लगाएं। यह नुस्खा एलर्जी, प्राइवेट पार्ट के बालों और प्राइवेट पार्ट में सूजन के कारण होने वाली खुजली से राहत दिलाता है।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

अगर आप पुरूष हैं और जेनिटल एरिया में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, इससे फंगल इंफेक्शन की समस्या दूर होती है। आप टी ट्री ऑयल की दो बूंद किसी भी कैस्टर ऑयल जैसे बादाम या नारियल के तेल में मिक्स करें और जेनिटल एरिया में लगा लें। इस उपाय से खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

दही का इस्तेमाल

दही में अच्छे बैक्टिरिया मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें एंटी फंगल गुण भी होते हैं। इसके लिए दही का नियमित सेवन करने से किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता है। इसे लेप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले संक्रमित हिस्से को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें। अब एक कटोरी बैक्टीरिया युक्त दही का लेप लिंग और इसके आसपास के हिस्से पर लगाएं। इसे सूखने तक लगे रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें, चाहे तो इसे लगाए रख सकते हैं। ध्यान रहे इसे सूखने तक कपड़े न पहनें। इस विधि को दिन में दो बार अपनाएं। कुछ ही दिनों में संक्रमण ठीक हो जाएगा।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

प्राइवेट पार्ट में खुजली हो तो आप नहाने के पानी में बेकिंग सोडा डालकर नहाएं। बेकिंग सोडा के फायदे ये हैं कि इससे इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। बेकिंग सोडा में एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। आप नहाने के पानी में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा पाउडर डालें। और 10 मिनट बाद उस पानी से नहाएं, प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

एलोवेरा जैल का इस्तेमाल

एलोवेरा में मौजूद विटामिन, अमीनो एसिड, एंजाइम्स भी प्राइवेट पार्ट में बैड बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं जिससे खुजली की समस्या कम होती हैं। 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल को संतरे के रस या पानी में मिलाकर प्रभावित एरिया पर लगाएं। 10-20 मिनट बाद धो दें। इससे काफी फायदा नजर आएगा।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

नारियल तेल का इस्तेमाल

पुरूषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली हो तो लगाएं नारियल का तेल कैंडिडा नामक यीस्ट को खत्म करता है। ये यीस्ट वैसे तो महिलाओं के जेनेटल एरिया में पाया जाता है पर पुरूषों में भी इस यीस्ट के कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है। फंगल इंफेक्शन के उपाय खोज रहे हैं तो आप नारियल तेल को अपने प्राइवेट पार्ट में लगा सकते हैं। अगर खुजली के कारण रैशेज या त्वचा लाल होने की समस्या है तो कॉटन की मदद से नारियल का तेल लगा लें और कुछ देर बाद उस एरिया को वॉश कर दें।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

नीम का इस्तेमाल

नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी स्किन रैशेज व जलन दूर करने में मदद करते हैं। नीम की 10-15 पत्तियां लेकर 3-4 गिलास पानी में उबाल लें। उबलने के बाद इसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर इस पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें। इसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। दिन में 2 बार ऐसा करने से समस्या खुद ब खुद दूर हो जाएगी।

causes of men private part itching,genital itching,men itching,private part itching,monsoon men private part itching,Health,Health tips

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

पुरूषों को प्राइवेट पार्ट में खुजली होने पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए। एप्पल साइडर विनेगर को आप अन्य अंगों में भी खुजली की शिकायत होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर को इस्तेमाल करने के लिए आप बाल्टी में पानी भरें और उसमें आधा कप एप्पल साइडर विनेगर डाल दें और उस पानी से नहा लें, इंफेक्शन की समस्या दूर हो जाएगी। एप्पल साइडर विनेगर से यीस्ट इंफेक्शन भी दूर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत